Trending Bollywood Celebrity News Updates: रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में कोई एक्सटेंडेड कट नहीं है और इसके लिए सोशल मीडिय पर नेटफ्लिक्स को ट्रोल किया जा रहा है। ‘बिग बॉस 17’ का फिनाले बस एक दिन दूर है और शो में नई-नई चीजें देखने को मिल रही हैं। पहले रोहित शेट्टी आए और उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ तीखे सवाल जवाब किए। अब प्रोमो में दिखाया गया कि बाहर से लोग अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के सपोर्ट में आए। पूजा भट्ट, मन्नारा चोपड़ा के लिए शो में आईं और करण कुंद्रा ने मुनव्वर का साथ दिया। प्रोमो में उन लोगों को इमोशनल होते देखा गया। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ ने रिलीज पर 22.5 करोड़ का बिजनेस किया था और दूसरे दिन इसे फायदा हुआ। फिल्म ने दूसरे दिन पर 39 करोड़ का बिजनेस किया। मनोरंजन से जुड़ी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates
20:29 (IST) 27 Jan 2024
वोटिंग ट्रेंड में मुनव्वर फारूकी ने मारी बाजी

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। इसे 28 जनवरी को सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाएगा। शो से ट्रॉफी की पहली झलक सामने आ गई है। इसी बीच वोटिंग ट्रेंड लिस्ट भी सामने आ गई है। पढ़िए पूरी खबर…

20:27 (IST) 27 Jan 2024
रवि किशन ही नहीं, खेसारी लाल भी छूते हैं पत्नी के पैर!

अभी तक आपने सुना होगा कि रवि किशन अपनी पत्नी और बेटियों के पैर छूते हैं। लेकिन, वो इस लिस्ट में अकेले नहीं हैं। इसमें खेसारी लाल यादव भी आगे हैं। वो तो अपनी पत्नी चंदा देवी के पैर दबाते हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इवेंट में किया है। पढ़िए पूरी खबर…

17:36 (IST) 27 Jan 2024
मिस्ट्री गर्ल संग विक्की जैन की फोटो वायरल

‘बिग बॉस 17’ से बाहर हो चुके विक्की जैन (Vicky Jain) इन दिनों लगातार पार्टी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनकी एक मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो सामने आई है, जिसमें वो उसके साथ रोमांटिक दिखे हैं। इस पर काफी बवाल मचा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर…

15:54 (IST) 27 Jan 2024
अंकिता लोखंडे ने क्यों दी रोहित शेट्टी के सामने पति विक्की को धमकी?

‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) के फिनाले के बीच अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने पति विक्की जैन (Vicky Jain) को थप्पड़ मारने की धमकी दी है। उन्होंने रोहित शेट्टी के सामने ही पति को थप्पड़ मारने की धमकी दी है। चलिए बताते हैं आखिर मामला क्या है।

15:51 (IST) 27 Jan 2024
मुनव्वर फारूकी के सपोर्ट में ये स्टार्स

मुनव्वर फारूकी शो के विनर बनें हर कोई ये चाह रहा है। बादशाह समेत ये स्टार्स सपोर्ट में उतरे हैं।

15:46 (IST) 27 Jan 2024
सुरभि चंद्रा ने बताया कैसी चल रही शादी की तैयारी

सुरभि चंद्रा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, पैपराजी ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने बताया कि शादी की तैयारी बड़ी मुश्किल है।

15:27 (IST) 27 Jan 2024
बॉबी देओल के जन्मदिन पर महिला फैन ने कर लिया किस

बॉबी देओल के फैंस ने उनका धूमधाम से जन्मदिन मनाया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉबी के साथ उनकी एक फैन सेल्फी ले रही है, बॉबी उनके हाथ से फोन लेकर फोटो क्लिक करते हैं और इसी बीच वो उनके गाल पर किस कर देती है। देखें वीडियो

15:26 (IST) 27 Jan 2024
कलर्स ने दिखाई ‘बिग बॉस’ 17 की ट्रॉफी की झलक!

‘बिग बॉस 17’ के विनर की घोषणा होने में बस एक दिन बचा है और इसके फैंस बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हर बार ‘बिग बॉस’ की ट्रॉफी में थोड़ा बहुत अंदर होता है और इस बार ट्रॉफी बिल्कुल अलग है। मेकर्स ने इसकी झलक रिवील कर दी है। अब शो के जो भी प्रोमो सामने आ रहे हैं उसमें ट्रॉफी को दिखाया जा रहा है। यहां पढ़ें

14:34 (IST) 27 Jan 2024
बॉबी देओल ने फैंस के साथ मनाया अपना जन्मदिन

बॉबी देओल का आज जन्मदिन है और उनके फैंस ने खास तरीके से उनका जन्मदिन मनाया है।

14:23 (IST) 27 Jan 2024
करण कुंद्रा के गले लग फूट-फूटकर रोए मुनव्वर

‘बिग बॉस 17’ के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि घर में करण कुंद्रा जाते हैं और मुनव्वर फारूकी से बात करते हैं। उन्हें देखकर स्टैंडअप कॉमेडियन फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…

14:20 (IST) 27 Jan 2024
शालीन भनोट ने दी अभिषेक कुमार को सलाह

‘बिग बॉस 17’ में अब शालीन भनोट ने एंट्री ली और वह अभिषेक कुमार के सपोर्ट में आए। उन्होंने अभिषेक को कई सलाह दी।

13:00 (IST) 27 Jan 2024
करण कुंद्रा ने मुनव्वर को दिया रिएलिटी चेक

Bigg Boss 17 में मुनव्वर को लेकर जो भी सच सामने आया है, उसपर करण कुंद्रा ने उन्हें रिएलिटी चेक दिया है।

12:48 (IST) 27 Jan 2024
प्रीति जिंटा ने बॉबी देओल को विश किया बर्थडे

बॉबी देओल आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सभी उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने एक्टर के साथ एक पुरानी फोटो शेयर कर बर्थडे विश किया है।

12:47 (IST) 27 Jan 2024
‘कंगुवा’ से जारी हुआ बॉबी देओल का फर्स्ट लुक

बॉबी देओल ने बर्थडे के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने 55वें जन्मदिन के मौके पर ‘कंगुवा’ से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसमें वो उधिरन के डरावने किरदार में नजर आने वाले हैं। इसमें वो बेहद ही खतरनाक अंदाज में दिखाई देने वाले हैं। देखिए…

12:46 (IST) 27 Jan 2024
अभिषेक कुमार के सपोर्ट में उतरे शालीन भनोट

‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट शालीन भनोट सीजन 17 में नजर आने वाले हैं। वो अभिषेक कुमार को सपोर्ट करने के लिए आते हैं। इसका प्रोमो भी सामने आ गया है, जिसमें उन्हें खुले और साफ तौर से अभिषेक का सपोर्ट करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही वो उन्हें कुछ सीख भी देते नजर आ रहे हैं।

12:17 (IST) 27 Jan 2024
मोनी रॉय की शादी को हुए दो साल, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

मोनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार की शादी को दो साल हो गए हैं। एक्ट्रेस ने शादी की सालगिरह पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

11:10 (IST) 27 Jan 2024
गांजे और शराब के सेवन को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग का हर कोई कायल है। उन्हें फिल्मों में हर तरह का रोल करते हुए देखा जा चुका है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर लोगों की धारणा है कि वह नशे करते होंगे। एक्टर ने इस शौक के बारे में बात की और बताया कि वह शराब के आदि नहीं हैं। वह बहुत कम शराब पीते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि मारिजुआना का सेवन करते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:47 (IST) 27 Jan 2024
बिना एक्सटेंडेड कट के नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘एनिमल’

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म का प्रीमियर 8 से 9 मिनट ज्यादा फुटेज के साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर होगा। जिसके बाद फैंस फिल्म के ओटीटी वर्जन को लेकर खुश थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म में कोई एक्सटेंडेड कट नहीं है, इसलिए अब नेटफ्लिक्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का सवाल है कि एक्सटेंडेड वर्जन कब रिलीज हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

08:48 (IST) 27 Jan 2024
पूजा भट्ट ने ली मन्नारा के लिए शो में एंट्री

‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले को एक दिन बचा है और पूजा भट्ट शो में मन्नारा के सपोर्ट में गई हैं। वह कुछ देर के लिए शो में गईं और उन्होंने मन्नारा को सपोर्ट किया।

08:46 (IST) 27 Jan 2024
विनर के नाम पर ऐश्वर्या-नील ने दिया ये जवाब

‘बिग बॉस 17’ के विनर का नाम जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। ऐश्वर्या और नील भट्ट से पैपराजी ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं अरुण या अभिषेक जीतें।

08:45 (IST) 27 Jan 2024
‘फाइटर’ को हुआ 26 जनवरी का फायदा

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार ये फिल्म बड़े पर्दे पर आ चुकी है। ‘फाइटर’, 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और इसे खूब पसंद किया गया। बावजूद इसके फिल्म ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कलेक्शन नहीं कर पाई। लेकिन दूसरे दिन देशभक्ति की इस फिल्म को 26 जनवरी का फायदा हुआ।

पहले दिन फिल्म ने 22.5 करोड़ का बिजनेस किया था। जो उम्मीद से काफी कम था। लेकिन वीक डे पर रिलीज होने के कारण ऐसा हुआ था, क्योंकि दूसरे दिन 26 जनवरी की छुट्टी के दिन फिल्म के कलेक्शन में अच्छा खासा इजाफा हुआ है। सैकनिल्क के अनुसार ‘फाइटर’ ने दूसरे दिन 39 करोड़ का बिजनेस किया। ये इसके शुरुआती आंकड़े हैं।