Trending Bollywood Celebrity News Live Updates 25 July: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनका हल्का सा बेबी बंप नजर आ रहा है। वीडियो पर तमाम लोगों ने उनसे सवाल किया है कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं। अर्चना पूरन सिंह को लेकर अक्सर कपिल शर्मा अपने शो में मजाक करते रहते हैं। अर्चना ने अपने पति परमीत के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसपर एक यूजर ने उन्हें मर्द बुलाया है। इस कमेंट पर वह बुरी तरह आग बबूला हो गई हैं। ‘गदर 2’ और OMG 2 की रिलीज डेट क्लैश होने पर सनी देओल ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि लोग दो फिल्मों की तुलना क्यों करते हैं, उन्हें ये समझ नहीं आता। बिग बॉस ओटीटी 2 में अभिषेक मल्हान और एल्विश बेबिका के लुक पर कमेंट करते नजर आए। फिल्म ‘बार्बी’ मीरा राजपूत और जूही परमार को पसंद नहीं आई। मीरा ने फिल्म के गाने की तुलना बॉलीवुड से करते हुए तंज कसा है। तो वहीं जूही ने कहा है कि वह अपनी 10 साल की बेटी को फिल्म दिखाने ले गई थीं और 10-15 मिनट में ही थिएटर से बाहर आ गईं।

Live Updates

मनोरंजन की खबर का लािव अपडेट 25 जुलाई

21:52 (IST) 25 Jul 2023
'गदर 2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं होंगी अमीषा पटेल

‘गदर 2’ फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 26 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर के वक्त इस फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रहेगी, बजाए अमीषा पटेल के। अभिनेत्री की गैर मौजूदगी की वजह भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसके पीछे की वजह सिमरत कौर हैं।

20:39 (IST) 25 Jul 2023
रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में इस बड़े बॉलीवुड एक्टर की हुई एंट्री

अजय देवगन के चाहने वालों को सिंघम अगेन का सालों से इंतजार है. अब खबर आ रही है कि रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में एक बड़े बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई है।

18:44 (IST) 25 Jul 2023
कंगना को धमकी देने के मामले में कोर्ट ने जावेद अख्तर को भेजा समन

जावेद अख्तर और कंगना रणौत के बीच चल रही कानूनी लड़ाई में एक नया मोड़ आ गया है। मजिस्ट्रेट अदालत ने अभिनेत्री की ओर से दायर शिकायतों के आधार पर प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर को भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और 509 के तहत तलब किया है।

15:21 (IST) 25 Jul 2023
करण देओल के बाद अब सनी देओल के बेटे ने भी ली बॉलीवुड में एंट्री

बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर की नई फिल्म का टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

13:46 (IST) 25 Jul 2023
करीना कपूर को लेकर नारायण मूर्ति का पुराना बयान वायरल

करीना कपूर को लेकर इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति का पुराना बयान वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि करीना ने फ्लाइट में फैंस को इग्नोर किया था। यहां पढें पूरी खबर

13:12 (IST) 25 Jul 2023
पलक तिवारी का सिजलिंग अवतार, वीडियो हो रहा वायरल

पलक तिवारी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी सिजलिंग दिख रही हैं। लहंगे में पहल ने बेहद खूबसूरत अदायें दिखाई हैं।

12:18 (IST) 25 Jul 2023
आयुष्मान खुराना रिवील किया Dream Girl की पूजा का चेहरा

आयुष्मान खुराना ने फिल्म 'ड्रीम गर्ल' से पूजा का चेहरा रिवील किया है। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना ने पूजा की झलक दिखाई है।

11:54 (IST) 25 Jul 2023
Oppenheimer में इंटिमेट सीन के दौरान भगवद गीता के श्लोक पर बोले 'महाभारत' के 'श्रीकृष्ण'

Oppenheimer को लेकर हो रहे विवाद के बीच 'महाभारत' के 'श्रीकृष्ण' नितीश भारद्वाज का बयान सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:50 (IST) 25 Jul 2023
मीरा राजपूत और जूही परमार ने की Barbie की बुराई

मीरा राजपूत ने एक थिएटर स्क्रीन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा कि हॉलीवुड में कभी बॉलीवुड जैसे गाने और डांस नहीं हो सकता। इसके अलावा जूही ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखते हुए बताया कि वह कुछ ही देर में फिल्म छोड़कर निकल गईं। वह अपनी बेटी को ये फिल्म दिखाने ले गई थीं, लेकिन उसका कंटेंट बच्चों के देखने लायक नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:48 (IST) 25 Jul 2023
Bigg Boss OTT 2: बेबिका को मोनोकिनी में देख अभिषेक मल्हान ने कही ये बात

बेबिका धुर्वे को हाल ही में बिग बॉस के घर में मोनोकिनी में देखा गया। उन्हें देखने के बाद अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव ने उनके लुक और कपड़ों पर टिप्पणी की। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:46 (IST) 25 Jul 2023
Gadar 2 और OMG 2 की डेट क्लैश पर सनी देओल का रिएक्शन

बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में 'गदर 2' और OMG 2 एक ही दिन 11 अगस्त को रिलीज हो रही हैं। लोगों का कहना है कि दोनों बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को बराबर की टक्कर दे सकती हैं। जिसका असर इनकी 'गदर' की कमाई पर पड़ सकता है। इसपर सनी देओल ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग अच्छी फिल्मों की तुलना अन्य फिल्मों से क्यों करते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:38 (IST) 25 Jul 2023
मर्द बुलाने पर भड़कीं अर्चना पूरन सिंह

अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर पति परमीत के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है। जिसपर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इसी बीच एक यूजर ने अर्चना को मर्द बताया है। यूजर ने कहा कि कपिल सही कहता है, आप मर्द ही लगती हैं। इस कमेंट पर अर्चना ने करारा जवाब दिया है।

10:35 (IST) 25 Jul 2023
रुबीना दिलैक के वीडियो ने खोली प्रेग्नेंसी की पोल

रुबीना दिलैक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो एक ट्रास्फॉर्मेश वीडियो है। पहले रुबीना ब्लैक ड्रेस में होती हैं और फिर वह घूमती हैं और तुरंत उनकी ड्रेस कलरफुल हो जाती है। कलरफुल ड्रेस में रुबीना का बेबी बंप नजर आ रहा है। पोस्ट को देखते ही लोगों ने सवालों की लाइन लगा दी है। सब उनसे पूछ रहे हैं कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि उनकी ओर से इसपर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें।