Bollywood News Updates: फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ रिलीज हो चुकी है। BMCM ने पहले दिन 15.50 करोड़ का बिजनेस किया और Maidaan ने 7.10 करोड़ कमाए। ये फिल्म बोनी कपूर द्वारा निर्मित है और इसे लेकर वह काफी चर्चा में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया है कि उन्होंने अपना 15 किलो वजन घटाया है। ये उन्होंने अपने बच्चों अर्जुन कपूर, अंंशुला, जान्हवी और खुशी के कहने पर किया है। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को लेकर इस वक्त कई खबरें आ रही हैं। नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस सीजन में शीजान खान और दिलजीत दोसांझ भी नजर आ सकते हैं। ईद के मौके पर सलमान खान के फैंस उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी एक बार फिर 20 साल बाद साथ में नजर आए। दोनों एक इवेंट के दौरान साथ दिखे।

Live Updates
10:20 (IST) 12 Apr 2024
कई महीनों बाद साथ नजर आए कश्मीरा शाह और कृष्णा

आनंद पंडित की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह साथ नजर आए। कश्मीरा लंबे समय तक इंडिया से बाहर थीं और हाल ही में लौटी हैं।

08:00 (IST) 12 Apr 2024
ईद पर सलमान खान ने की फैंस से मुलाकात

ईद के दिन तमाम फैंस सलमान के घर के बाहर उन्हें मिलने पहुंचे थे। घंटों इंतजार के बाद सलमान आखिरकार अपने फैंस से मिले। वह पिता सलीम खान के साथ बालकनी में आए और फैंस को हेलो किया।

07:59 (IST) 12 Apr 2024
कई साल बाद साथ में नजर आई ‘मर्डर’ फिल्म की जोड़ी

मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी एक बार फिर साथ नजर आए। एक इवेंट के दौरान दोनों को साथ में देखा गया।

07:58 (IST) 12 Apr 2024
कंगना रनौत ने विपक्ष पर साधा निशाना

कंगना रनौत इस वक्त बढ़ चढ़कर चुनाव का प्रचार कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक सभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है।