Trending Bollywood Celebrity News Highlights: अरबाज खान पिछले दिनों ही शादी के बंधन में बंधे हैं। उन्होंने 24 दिसंबर, 2023 को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ निकाह किया है। उनका वेडिंग फंक्शन एक्टर की बहन अर्पिता खान के घर पर रखा गया था। ऐसे में अब न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए अपनी नई दुल्हनिया के साथ एक्टर वेकेशन के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया है। हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया है कि कपल न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कहां गया है। इसके साथ ही ‘बिग बॉस 17’ से बड़ा अपडेट सामने आया है कि मुनव्वर फारुकी की एक्स आयशा खान शो से बाहर आ गई हैं। बताया जा रहा है कि आयशा मेडिकल इमरजेंसी के चलते शो से बाहर आई हैं। अब देखना होगा कि वो शो में वापसी करती हैं या नहीं। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन का शो ‘केबीसी 15’ का फिनाले हो गया है। इसका 15वें सीजन के ऑफ एयर होने का ऐलान हो गया है।

Live Updates
17:23 (IST) 30 Dec 2023
बेटी की डिलीवरी के बाद रुबीना दिलैक दिखीं बेहद फिट

रुबीना दिलैक ने पिछले महीने ही जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया, जिसका हाल ही में नामकरण भी किया गया। ऐसे में अब बेटी को जन्म देने के एक महीने बाद एक्ट्रेस पब्लिकली नजर आई हैं। इसमें उन्हें बेहद ही फिट देखा जा सकता है।

17:20 (IST) 30 Dec 2023
2024 में साउथ की इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बजेगा डंका

साल 2024 बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ के लिए भी बेहद ही खास होने वाला है। इस साल एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें एक्शन का डबल डोज देखने के लिए मिलने वाला है। 2024 में बॉक्स ऑफिस पर साउथ का दबदबा देखने के लिए मिल सकता है। पढ़िए पूरी खबर...

15:53 (IST) 30 Dec 2023
एक्टर नानी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'हाय पापा' की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान

एक्टर नानी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'हाय पापा' की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। इसे 4 जनवरी, 2024 को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। नेटफ्लिक्स से फिल्म को हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में स्ट्रीम किया जाएगा।

15:48 (IST) 30 Dec 2023
न्यू ईयर सेलिब्रेशन और हनीमून के लिए वाइफ के साथ निकले रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा को वाइफ लिन लैशराम के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वो न्यू ईयर सेलिब्रेशन और हनीमून के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं। उनका वीडियो सामने आया है। इसमें वो पत्नी की कार का गेट खोलते हुए नजर आ रहे हैं। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

15:45 (IST) 30 Dec 2023
सलमान ने मुनव्वर फारुकी-आयशा खान को फटकारा

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) से बुरी खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha khan) की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है और उन्हें बाद में अस्पताल में भी एडमिट कराया गया। पढ़िए पूरी खबर...

14:16 (IST) 30 Dec 2023
बॉयफ्रेंड अर्सलान संग एयरपोर्ट से वापस लौटीं सुजैन खान

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान का बॉयफ्रेंड अर्सलान के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एयरपोर्ट से वापस लौटती नजर आ रही हैं। अर्सलान अपना पासपोर्ट घर पर ही भूल आए थे, जिसके चलते उन्हें उल्टे पैर घर लौटना पड़ा।

14:14 (IST) 30 Dec 2023
'डंकी' और 'सालार' का कलेक्शन

'सालार' का बॉक्स ऑफिस पर लगातार जलवा देखने के लिए मिल रहा है। 8वें दिन प्रभास की फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में चलिए आपको 'सालार' और 'डंकी' की कमाई के बारे में बातते हैं। पढ़िए पूरी खबर...

14:13 (IST) 30 Dec 2023
आमिर खान की बेटी की शादी की तैयारियां शुरू

आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira khan) अपनी वेडिंग को लेकर चर्चा में हैं। वो अपने बॉयफ्रेंड नुपुर संग शादी कर रही हैं। उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में उनकी वेडिंग डिटेल्स सामने आई हैं, जिसके बारे में आपको बता रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...

12:15 (IST) 30 Dec 2023
अमिताभ बच्चन ने हेलेन को लेकर किया शॉकिंग खुलासा

अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी 15' में कंटेस्टेंट से सलमान खान की मां और 70 के दशक की बेहतरीन अदाकारा हेलेन से जुड़ा सवाल किया। इसके साथ ही उनसे जुड़ा दिलचस्प खुलासा भी किया है। पढ़िए पूरी खबर...

12:14 (IST) 30 Dec 2023
टॉप-5 में 'अनुपमा' की वापसी

साल 2023 के आखिरी हफ्ते में टॉप 10 टीवी शोज की लिस्ट जारी की गई है और साथ में इनकी टीआरपी रिपोर्ट भी सामने आई है। जहां 'अनुपमा' की टीआरपी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी वहीं, अब ये टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में वापसी कर चुका है। इस लिस्ट में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की भी एंट्री हो गई है। पढ़िए पूरी खबर...

10:33 (IST) 30 Dec 2023
सलमान खान के साथ वीकेंड का वार में दिखेंगे धर्मेंद्र

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 17' का ये वीकेंड का वार काफी खास होने वाला है। खबर सामने आ रही है कि इस वीकेंड का वार धर्मेंद्र भाईजान के साथ दिखाई देने वाले हैं। वो इस शो के खास मेहमान बनकर आने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस उन्हें साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

10:31 (IST) 30 Dec 2023
एक फ्रेम में दिखीं कपूर सिस्टर्स

जान्हवी कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर की एक फोटो सामने आई है, जिसमें कपूर सिस्टर्स एक साथ एक ही फ्रेम में नजर आ रही हैं। इन्हें पहली बार साथ में देख लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

10:29 (IST) 30 Dec 2023
डेटिंग रूमर्स पर बोलीं अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर संग डेटिंग की खबरों पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि वो सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बात नहीं करना चाहती हैं।

10:26 (IST) 30 Dec 2023
‘बिग बॉस 17’ से बाहर आईं आयशा खान

‘बिग बॉस 17’ से बड़ा अपडेट सामने आया है कि मुनव्वर फारुकी की एक्स आयशा खान शो से बाहर आ गई हैं। बताया जा रहा है कि आयशा मेडिकल इमरजेंसी के चलते शो से बाहर आई हैं। अब देखना होगा कि वो शो में वापसी करती हैं या नहीं।

10:25 (IST) 30 Dec 2023
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए नई दुल्हनिया के साथ वेकेशन पर निकले अरबाज खान

अरबाज खान पिछले दिनों ही शादी के बंधन में बंधे हैं। उन्होंने 24 दिसंबर, 2023 को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ निकाह किया है। उनका वेडिंग फंक्शन एक्टर की बहन अर्पिता खान के घर पर रखा गया था। ऐसे में अब न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए अपनी नई दुल्हनिया के साथ एक्टर वेकेशन के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया है। हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया है कि कपल न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कहां गया है।