Bollywood Entertainment News Highlights: रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (Animal) को 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसके साथ विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ को रिलीज किया गया था। दोनों ही मूवीज को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिला। ऐसे में अब इनके पहले दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है। ‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। इसने पहले दिन करीब 61 करोड़ का बिजनेस किया। इसने ‘पठान’ और ‘गदर 2’ तक को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने पॉजिटिव रिस्पांस के साथ ही करीब 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सालार’ को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें इसका कनेक्शन प्रशांत नील की ‘केजीएफ’ से देखने के लिए मिला है। ट्रेलर एक्शन पैक्ड दिखा और प्रभास के एक्शन अवतार ने सभी का दिल जीत लिया।

Live Updates
16:43 (IST) 2 Dec 2023
साउथ एक्ट्रेस ने जालीदार साड़ी में दिखाई ग्लैमरस अदाएं

साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें नेट वाली साड़ी में बेहद ही ग्लैमरस देखा जा सकता है। इसमें उनकी खूबसूरती देख फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

16:25 (IST) 2 Dec 2023
अनन्या पांडे ने पहनी ‘कपूर’ वाली टी-शर्ट

अनन्या पांडे इन दिनों आदित्य रॉय कपूर के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ‘कपूर’ प्रिटेड टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद उनकी डेटिंग की खबरों को एक बार फिर से हवा मिल गई है।

16:22 (IST) 2 Dec 2023
‘एनिमल’ में रणबीर कपूर की एक्टिंग देख भावुक हुईं मॉम नीतू कपूर

एक्ट्रेस और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मॉम नीतू कपूर ने बेटे रणबीर की फिल्म ‘एनिमल’ देखी। इसे देखने के बाद वो भावुक हो गईं और उन्होंने दिल को छू लेने वाली बात कही।

15:52 (IST) 2 Dec 2023
‘बिग बॉस’ की आवाज बनने पर छलका नरेटर का दर्द

‘बिग बॉस 17’ में इन दिनों काफी चर्चा में है। कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त घमासान देखने के लिए मिल रही है। इसी बीच बिग बॉस की आवाज देने वाले विजय विक्रम सिंह ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्हें दो सालों से गालियां और धमकियां मिल रही है। पढ़िए पूरी खबर…

14:16 (IST) 2 Dec 2023
फिर से गुदगुदाने साथ आ रहे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर से साथ आ रहे हैं। दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म दर्शकों को गुदगुदाने आ रहे हैं। इसका एक प्रोमो कृष्णा अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘वो आ गए।’ हालांकि, अभी शो के स्ट्रीमिंग की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

14:11 (IST) 2 Dec 2023
अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय के लिए सीखे दो ‘तुलु’ शब्द

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ‘केबीसी 15’ के सेट पर बहू ऐश्वर्या राय के लिए दो शब्द ‘तुलु’ में सीखे हैं। इन दिनों वो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जूनियर को होस्ट कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…

12:50 (IST) 2 Dec 2023
फुल HD प्रिंट में लीक हुई ‘एनिमल’

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इसने पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर शाहरुख खान और सनी देओल तक को पीछे छोड़ दिया। पढ़िए पूरी खबर…

12:19 (IST) 2 Dec 2023
दीपिका कक्कड़ ने बनाई 20 किलो बिरयानी

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने टीवी रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ के सेट पर 20 किलो बिरयानी बनाई। उन्होंने ये बिरयानी सभी कास्ट और क्रू मेंबर्स के लिए बनाई।

12:09 (IST) 2 Dec 2023
‘एनिमल’ का दुनियाभर में बजा डंका, पहले ही दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का डंका पहले दिन ही दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिला। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इसने पहले दिन वर्ल्डवाइड 116 करोड़ का बिजनेस किया।

12:07 (IST) 2 Dec 2023
नील भट्ट ने अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन को दिया टैग

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) में नील भट्ट और विक्की जैन के बीच इन दिनों तीखी बहस देखने के लिए मिल रही है। ऐसे में अब नील ने अंकिता के पति को नया टैग दिया है। पढ़िए पूरी खबर…

10:31 (IST) 2 Dec 2023
‘एनिमल’ में बॉबी देओल की एक्टिंग देख इंप्रेस हुईं सौंदर्य शर्मा

‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा ने ‘एनिमल’ में बॉबी देओल की एक्टिंग पर अपना रिएक्शन दिया है। वो उनकी एक्टिंग से काफी इंप्रेस दिखीं और कहा कि बॉबी देओल ने बिना कुछ बोले ही सारी लाइमलाइट ही ले ली है।

10:06 (IST) 2 Dec 2023
‘एनिमल’ या ‘सैम बहादुर’, जानिए ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर किसका दिखा दम

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) ने सिनेमाघरों में जमकर बवाल काटा। एक्टर के एक्शन अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है और ये उनके करियर की हाईएस्ट ओपनर बन चुकी है। पढ़िए पूरी खबर…

09:47 (IST) 2 Dec 2023
इस दिन से शुरू होगी प्रभास की ‘सालार’ की एडवांस बुकिंग

प्रभास की ‘सालार’ का बीते दिन ही ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसी बीच अब एक्टर और पॉपुलर विलेन गरुणा राम ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ ही जानकारी दी है कि इसकी एडवांस बुकिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इसे 15 दिसंबर से ओपन कर दिया जाएगा।

09:07 (IST) 2 Dec 2023
प्रभास की ‘सालार’ का ट्रेलर रिलीज

प्रभास इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘सालार’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे प्रशांत नील द्वारा निर्देशित किया गया है। मूवी को 22 दिसंबर को रिलीज जाएगा। बीते दिन ही मूवी का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो कि एक्शन पैक्ड है। इसमें प्रभास का रिबेल स्टार वाला एक्शन अंदाज देखने के लिए मिल रहा है।

09:05 (IST) 2 Dec 2023
‘सैम बहादुर’ ने भी किया इतना कलेक्शन

विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ की टक्कर ‘एनिमल’ से थी। इसने पॉजिटिव रिस्पांस के साथ ही करीब 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि, अभी ये शुरुआती आंकड़े हैं। इसमें बदलाव हो सकते हैं।

09:03 (IST) 2 Dec 2023
‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर की बनी सबसे बड़ी ओपनर

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (Animal) को 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसके साथ विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ को रिलीज किया गया था। दोनों ही मूवीज को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिला। ऐसे में अब इनके पहले दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है। ‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। इसने पहले दिन करीब 61 करोड़ का बिजनेस किया।