Bollywood Entertainment News Highlights: रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। मूवी का टिकट सबसे महंगा बताया जा रहा है, जो कि हाउसफुल हो गया है। इसका सबसे महंगा टिकट 2200 रुपए का है। ये आईनॉक्स: मैसन जियो वर्ल्ड प्लाजा, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में रात 11:30 बजे के शो के लिए है। इसके महंगे शोज लगभग बुक हो चुके हैं। वहीं, विक्रांत मैसी की फिल्म ’12वीं फेल’ ने रिकॉर्ड बना दिया है। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाया। इसकी रिलीज को 29 दिन हो चुके हैं। इसी बीच फिल्म ’12वीं फेल’ को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसे 96वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर निकिता गांधी ने कोचि के CUSAT कॉलेज में हुई घटना पर दुख जताया है। इस घटना में 4 लोगों का निधन हो गया और 64 लोग घायल हो गए। ये घटना लाइव कॉन्सर्ट की है, जिसमें ‘बुर्ज खलीफा’ की सिंगर परफॉर्म करने के लिए आई थीं।

Live Updates
20:05 (IST) 26 Nov 2023
दीपक तिजोरी ने मोहित सूरी पर लगाए गंभीर आरोप

दीपक तिजोरी ने सूरी के निर्देशन में बनी पहली फिल्म जहर को लेकर ये दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को करने का विचार शुरू में उनका था। 

18:42 (IST) 26 Nov 2023
'द आर्चीज' का नया गाना 'ढिशूम ढिशूम' हुआ रिलीज

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी 'द आर्चीज' का नया गाना 'ढिशूम ढिशूम' रिलीज किया गया है। ह गाना शंकर एहसान लॉय के जरिए रचित है और इस गाने को डॉट और केली डेलिमा ने गाया है।वहीं, जावेद अख्तर ने इस गाने को लिखा है।

https://youtu.be/sh8_g9wHfKM

18:41 (IST) 26 Nov 2023
कियारा के लिए 'बेस्ट शेफ' बने सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के लिए हेल्दी पिज्जा बनाया, जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टास्टोरी पर शेयर की है।

16:16 (IST) 26 Nov 2023
'मस्तराम' एक्ट्रेस को हुआ प्यार, फोटोज शेयर कर किया इजहार!

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने खुद से प्यार का इजहार किया है।

15:01 (IST) 26 Nov 2023
'एनिमल' के एक दिन में बिके 50 हजार से ज्यादा टिकट

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म के एक दिन में ही 52, 500 टिकट बिक चुके हैं। पीवीआर में 43000 हजार और सिनेमोपॉलिस में 9500 टिकट बिक चुके हैं। इसकी जानकारी तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी है।

14:57 (IST) 26 Nov 2023
'पिंगा द पोरी' पर जान्हवी कपूर ने ओरी के साथ किया डांस

'बाजीराव मस्तानी' का गाना 'पिंगा द पोरी' पर जान्हवी कपूर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो ओरी के साथ कमाल के डांस मूव्स दिखा रही हैं। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

14:53 (IST) 26 Nov 2023
दिसंबर में ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का है फुल डोज

दिसंबर 2023 में एंटरटेनमेंट का फुल डोज देखने के लिए मिलने वाला है। इस महीने में सुहाना खान की 'द आर्चीज' से 'मिशन रानीगंज' तक जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पढ़िए पूरी खबर...

12:28 (IST) 26 Nov 2023
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं शीतल ठाकुर

विक्रांत मैसी की वाइफ और एक्ट्रेस शीतल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है। वो जल्द ही पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। ऐसे में अब उन्होंने बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।

12:26 (IST) 26 Nov 2023
राघव शर्मा की बर्थडे पार्टी में सई मांजरेकर ने दिखीं बेहद खूबसूरत

'दबंग 3' फेम एक्ट्रेस सई मांजरेकर को हाल ही में राघव शर्मा की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस को स्टाइलिश ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत देखा गया है।

12:24 (IST) 26 Nov 2023
'एनिमल' के प्रमोशन के लिए चेन्नई-बैंगलोर पहुंची फिल्म की स्टारकास्ट

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल इन दिनों फिल्म 'एनिमल' के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में अब फिल्म की स्टारकास्ट, प्रोड्यूसर भूषण कुमार और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा साउथ पहुंच गए हैं। वो चेन्नई और बैंग्लोर मूवी के प्रमोशन के लिए पहुंचे हैं।

11:52 (IST) 26 Nov 2023
पिता के 6.5 किलो के मुदगल से खुद को फिट रखते हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो एक मुदगल के साथ पोज दे रहे हैं। इसे शेयर करने के साथ ही खिलाड़ी कुमार ने बताया, 'इस 6.5 किलो के मदगल के साथ उनके पिता हर दिन प्रैक्टिस करते थे। अब वो इससे खुद को फिट रखने के लिए हर दिन उठाते हैं।'

10:51 (IST) 26 Nov 2023
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की मौत पर सोमी अली ने जताया दुख

बीते दिन 16 साल के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के सुसाइड की खबर सामने आई। वो साड़ी पहनने की वजह से अक्सर ट्रोल होता था, जिसकी वजह से मौत को गले लगा लिया। इस घटना पर सोमी अली ने दुख व्यक्त किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है।

10:05 (IST) 26 Nov 2023
'बिग बॉस ओटीटी 2' की एक्स कंटेस्टेंट ने शेयर किया बिकिनी लुक

'बिग बॉस ओटीटी 2' की एक्स कंटेस्टेंट पलक पुरस्वानी ने इंस्टाग्राम पर अपना बिकिनी लुक शेयर किया है। इसमें उन्हें पिंक बिकिनी में देखा जा सकता है। फैंस उनकी फोटोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

10:02 (IST) 26 Nov 2023
सलमान खान ने लोगों से की ये अपील

सलमान खान ने 'टाइगर 3' की सफलता के बाद फैंस से अपील की है कि वो पटाखे ना जलाएं। उन्होंने कहा कि ये अच्छा नहीं लगता है और खतरनाक है। अगर फैंस को लगता है कि वो लोग ऐसा करके इज्जत कमाएंगे तो ऐसा नहीं है। आग लग सकती है। इसके साथ ही एक्टर ने एक और अपील की है कि उनके पोस्टर को दूध से ना नहलाया जाए और अगर पिलाना ही है तो गरीब बच्चों को दूध पिलाएं।

09:20 (IST) 26 Nov 2023
तारा सुतारिया ने शेयर की 'अपूर्वा' से अनसीन तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'अपूर्वा' से अनसीन तस्वीरें शेयर की है। इसमें उनका बुरा हाल देखने के लिए मिल रहा है।

08:06 (IST) 26 Nov 2023
गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग

पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि उनके कनाडा स्थित बंगले पर फायरिंग की गई है। ऐसा दावा लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में किया है। हालांकि, इस मामले में पंजाबी सिंगर की तरफ से कोई बयान नहीं आया है और ना ही मामले में कोई और आधिकारिक पुष्टि की गई है। पढ़िए पूरी खबर...

08:04 (IST) 26 Nov 2023
सिंगर निकिता गांधी ने कोचि के CUSAT कॉलेज में हुई घटना पर जताया दुख

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर निकिता गांधी ने कोचि के CUSAT कॉलेज में हुई घटना पर दुख जताया है। इस घटना में 4 लोगों का निधन हो गया और 64 लोग घायल हो गए। ये घटना लाइव कॉन्सर्ट की है, जिसमें ‘बुर्ज खलीफा’ की सिंगर परफॉर्म करने के लिए आई थीं।

08:04 (IST) 26 Nov 2023
96वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स के लिए भेजी गई '12th Fail’

विक्रांत मैसी की फिल्म '12th Fail' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाल दिखाया। अब मूवी ने एक रिकॉर्ड भी बना दिया है। इसे 96वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया है।

08:02 (IST) 26 Nov 2023
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ की एडवांस बुकिंग शुरू

रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। मूवी का टिकट सबसे महंगा बताया जा रहा है, जो कि हाउसफुल हो गया है। इसका सबसे महंगा टिकट 2200 रुपए का है।