Trending Bollywood Celebrity News Updates: आमिर खान की बेटी आइरा खान आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने जा रही हैं। इस शादी में परिवार और दोस्तों के अलावा बॉलीवुड से जुड़े तमाम लोग पहुंचने वाले हैं। दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने नए साल के मौके पर आमिर खान के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ ने 12 दिनों में 400 करोड़ का बिजनेस किया है। वही बात प्रभास स्टारर ‘सालार’ की करें तो फिल्म भारत में 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। ‘गदर 2’ एक्टर राकेश बेदी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। एक ठग ने आर्मी ऑफिसर बन उनसे 75 हजार का फ्रॉड किया है। मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट

19:25 (IST) 3 Jan 2024
ढोल पर थिरकते नजर आए आमिर खान के दामाद

नुपुर शिखरे और आमिर खान की बेटी आइरा खान आज कोर्ट से शादी करने वाले हैं। इसी बीच नुपुर का एक वीडियो सामने आया है।

18:29 (IST) 3 Jan 2024
सैंधव का ट्रेलर हुआ जारी

फिल्म सैंधव का ट्रेलर आज यानी की 03 जनवरी 2024 को जारी किया जा चुका है।

https://youtu.be/SMmY5TjoEQ0

18:26 (IST) 3 Jan 2024
कल रिलीज होगा 'मैं अटल हूं' का पहला गाना 'राम धुन'

फिल्म 'मैं अटल हूं' का पहला गाना 'राम धुन' कल यानी गुरुवार को रिलीज होने जा रहा है। उससे पहले आज बुधवार को गाने का टीजर जारी किया है।

17:03 (IST) 3 Jan 2024
कैरी बर्नांस हादसे में बुरी तरह घायल

कैरी बर्नांस को बीते सोमवार एक रेस्तरां के आउटडोर डाइनिंग एरिया में एक कार ने टक्कर मारी। इस हादसे में एक्ट्रेस बुरी तरह घायल हुई हैं।

15:28 (IST) 3 Jan 2024
पुलकित सम्राट में है ये टैलेंट, शेयर किया वीडियो

पुलकित सम्राट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह तबला बजाते नजर आ रहे हैं।

15:26 (IST) 3 Jan 2024
मां के जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने शेयर की तस्वीर

हेमा मालिनी की मां की आज बर्थ एनिवर्सरी है और इस मौके पर उन्होंने अपनी मां को याद किया है। हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है।

15:22 (IST) 3 Jan 2024
वैकेशन मनाकर लौटे विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा नए साल पर छुट्टियां मनाने गए थे और अब 3 जनवरी को दोनों लौटे हैं। दोनों ने लंदन में नया साल मनाया और अब वह वहां से लौटते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।

15:19 (IST) 3 Jan 2024
एयरपोर्ट पर बेहद कूल अंदाज में दिखीं सोनम कपूर

सोनम कपूर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। उनका लुक इतना कूल था कि हर कोई उन्हें देखता ही रह गया।

15:15 (IST) 3 Jan 2024
अभिशेष ने समर्थ को जड़ा थप्पड़ तो खुश हुए अनुराग

'बिग बॉस 17' से बाहर होने के बाद अनुराग डोभाल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। जहां पैपराजी ने उनके सामने समर्थ औऱ अभिषेक की लड़ाई के बारे में कहा। इसपर अनुराग ने कहा कि अच्छा हुआ समर्थ को अभिषेक ने थप्पड़ मारा। समर्थ को बाहर आकर घोड़ा बनाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि अभिषेक के लिए उनका फुल सपोर्ट है।

15:02 (IST) 3 Jan 2024
अनुराग ने लगाया बिग बॉस के मेकर्स पर आरोप

अनुराग डोभाल 'बिग बॉस 17' से अचानक बाहर हो गए हैं। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

13:58 (IST) 3 Jan 2024
वैकेशन पर पति संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें सामने आई हैं जो न्यू ईयर वैकेशन की हैं। तस्वीरों में दोनों काफी क्लोज और रोमांटिक नजर आ रहे हैं।

13:57 (IST) 3 Jan 2024
आइरा खान ने शादी के दिन बनाया है ये हाल

जहां फैंस आइरा खान को दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए बेताब हैं, वहीं उनका मजेदार लुक सामने आया है। जिसमें उन्होंने शॉर्ट स्कर्ट के साथ कैजुअल टीशर्ट पहनी है और सिर पर ब्राइड टू बी का हेयरबैंड पहना हुआ है। उनका लुक काफी कूल है।

13:47 (IST) 3 Jan 2024
तारक मेहता की छोटी सोनू करने जा रही हैं शादी

तारक मेहता में छोटी सोनू का रोल प्ले करने वाली अभिनेत्री झील मेहता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। हाल ही में, झील के बॉयफ्रेंड ने उन्हें फिल्मी अंदाज में शादी के प्रपोज किया है।

11:54 (IST) 3 Jan 2024
श्रेयस तलपड़े ने बताया हार्ट अटैक के बाद कैसा था हाल

श्रेयस तलपड़े को कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। अब एक्टर ने अपना हाल बताया है। उनका कहना है कि वह क्लिनिकली डेड थे।

11:48 (IST) 3 Jan 2024
आइरा-नुपुर की शादी में मेहमानों को फॉलो करना होगा ये नियम

आमिर खान और रीना दत्त की बेटी आइरा खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ आज शादी के बंधन में बंधने वाली है। बीते कुछ दिनों से कपल की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 2 जनवरी को हल्दी, मेहंदी संगीत सभी रस्में हुईं। इसी बीच नुपुर ने आइरा के साथ अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:18 (IST) 3 Jan 2024
परिवार के साथ न्यू ईयर मना कर लौटे शाहरुख खान

शाहरुख खान गौरी खान और अपने बच्चों के साथ न्यू ईयर मनाने गए थे। अब उन्हें लौटते वक्त एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

09:32 (IST) 3 Jan 2024
Bigg Boss 17: अभिषेक ने समर्थ को जड़ा थप्पड़

बिग बॉस 17 में लव ट्रायंगल देखने को मिल रहा है। ईशा मालवीय के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार और प्रेजेंट समर्थ एक साथ शो में हैं। दोनों के बीच झगड़े अक्सर देखने को मिलते हैं और अब अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ जड़ दिया है।

08:51 (IST) 3 Jan 2024
शाहरुख खान की फिल्म का सबसे कम कलेक्शन, 13वें दिन कमाये केवल 3 करोड़!

शाहरुख खान फिल्म ‘डंकी’ उनकी ‘पठान’ और ‘जवान’ की तरह रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ पाई, लेकिन फिल्म ने ठीक ठाक बिजनेस कर लिया है। ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी और 13 दिनों में फिल्म ने भारत में 200 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म का सबसे कम कलेक्शन 13वें दिन का रहा। इस दिन इसने 3.85 करोड़ ही कमाये। यहां पढ़ें पूरी खबर

08:05 (IST) 3 Jan 2024
सायरा बानो ने आमिर खान के साथ मनाया नया साल

सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह आमिर खान के साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें नए साल की हैं और इनके साथ अभिनेत्री ने भावुक कर देने वाला पोस्ट भी लिखा है।

08:03 (IST) 3 Jan 2024
सामने आई जॉन अब्राहम के निर्मल भवन की तस्वीर

जॉन अब्राहम ने हाल ही में जो निर्मल भवन खरीदा था उसकी तस्वीर सामने आई है। देखें...

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की खबरों का लाइव अपडेट