Trending Bollywood Celebrity News Live Updates 9 August: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। शाइनी अहूजा को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। रेप मामले में दोषी एक्टर अब दस साल के लिए अपना पासपोर्ट रिन्यू करवा सकते हैं। आशा भोसले अपना 90वें जन्मदिन को खास तरह से मनाने वाली हैं। उनके जन्मदिन पर वह दुबई में परफॉर्म करने वाली हैं। सुष्मिता सेन की फिल्म ‘ताली’ को लेकर उनकी बड़ी बेटी रिनी को काफी चिंता थी। रजनीकांत और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘जेलर’ 10 अगस्त को रिलीज हो री है। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच आलिया का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह ब्रिटिश नागरिक हैं, लेकिन भारत में ही रही हैं।

Live Updates

मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट 9 अगस्त

19:24 (IST) 9 Aug 2023
आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' से जुड़ा रणबीर कपूर का नाम

आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' में रणबीर कपूर एक विशेष भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज में लक्ष्य लालवानी लीड रोल में हैं। इसमें करण जौहर का भी विशेष कैमियो है।

17:09 (IST) 9 Aug 2023
'हेरा फेरी 3' पर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट

सुनील शेट्टी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म का प्रोमो शूट कर लिया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी ।

14:39 (IST) 9 Aug 2023
रेप केस के आरोपी शाइनी अहूजा को हाई कोर्ट से बड़ी राहत

शाइनी आहूजा को मुंबई हाई कोर्ट से 10 साल के लिए पासपोर्ट की मंजूरी मिल गई है। वह साल 2011 में अपनी हाउस हेल्प से बलात्कार के आरोप में दोषी ठहराए गए थे।

12:53 (IST) 9 Aug 2023
Don 3 Teaser: फरहान अख्तर ने शेयर किया ‘डॉन 3’ का लुक टीजर

डॉन 3 को लेकर लंबे समय से चर्चो हो रही है। अब इसका पहला लुक टीजर भी आ चुका है। हाल ही में फरहान अख्तर ने कन्फर्म किया था कि फिल्म में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह होंगे। अब उन्होंने एक टीजर शेयर कर फैंस को रणवीर सिंह की झलक भी दिखा दी है। जी हां! रणवीर सिंह Don 3 में शाहरुख खान को रिप्लेस करने के लिए तैयार हैं। टीजर को शेयर करते हुए फरहान ने लिखा है,”एक नए युग की शुरुआत ॉन3।” यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:54 (IST) 9 Aug 2023
फलक नाज ने अविनाश सचदेव और जद हदीद के साथ मनाया फ्रेंडशिप डे

फलक नाज के बाद अविनाश और जद हदीद भी बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर हो चुके हैं। घर में इनकी दोस्ती काफी गहरी थी। ये ही कारण है कि वह बाहर भी एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। फलक नाज ने फ्रेंडशिप डे का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनके साथ अविनाश, जद के अलावा उनके भाई शीजान खान भी नजर आ रहे हैं।

10:45 (IST) 9 Aug 2023
स्वरा भास्कर ने शेयर की बेबी बंप और बेडरूम की खास तस्वीरें

स्वरा भास्कर ने इसी साल की शुरुआत में सपा नेता फहद अहमद संग शादी की थी। दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बंप और बच्चे के बेडरूम की तस्वीरें शेयर की हैं।

10:38 (IST) 9 Aug 2023
सनी देओल संग कंगना रनौत के मतभेद की खबर झूठी!

अभिनेत्री कंगना रनौत ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि वह 2015 में आई अपनी सह-अभिनीत फिल्म ‘आई लव एनवाई’ की रिलीज को रोकना चाहती थीं। देओल और रानौत ने इस फिल्म में एक साथ काम किया था, ये एक रोमांटिक कॉमेडी थी। सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ की रिलीज से पहले कंगना रनौत संग उनके मतभेद की खबरों को हवा मिल गई है। अब कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर इस मुद्दे को लेकर बात की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:46 (IST) 9 Aug 2023
मनीषा रानी के फ्लर्ट से गुस्सा हुए एल्विश यादव ने दे डाली वॉर्निंग

Bigg Boss OTT 2 अपने आखिरी पढ़ाव पर पहुंच चुका है। चंद दिनों में शो को इसका विनर मिल जाएगा। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ बाकी सीजन से काफी अलग है, इस बार बिग बॉस के घर में झगड़ों और आपसी विवाद से ज्यादा प्यार देखने को मिल रहा है। बिहार के एक गांव से आईं मनीषा रानी भी इस सीजन में खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं। प्रीमियर पर ही उन्होंने फ्लर्टिंग करना शुरू कर दिया था। पहले सलमान खान से और फिर दुबई से आएं कंटेस्टेंट जद हदीद से। हालांकि इस वक्त उनका फोकस यूट्यूबर एल्विश यादव पर है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

08:40 (IST) 9 Aug 2023
कोर्ट ने कंगना रनौत को दिया जावेद अख्तर की याचिका पर जवाब देना का आदेश

कंगना और जावेद अख्तर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक्ट्रेस ने जावेद अख्तर के खिलाफ अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत में अपील की है, जिसकी सुनवाई चल रही है। 1 अगस्त को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जावेद अख्तर को 5 अगस्त को पेश होने के लिए कहा था, पर जावेद अख्तर नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद कंगना ने कोर्ट में कहा कि जावेद जानबूझकर पेश नहीं हुए। इसके अलावा एक्ट्रेस ने लेखक के खिलाफ जमानती वारंट की मांग की। वहीं दूसरी तरफ कवि-गीतकार जावेद अख्तर कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसपर कोर्ट ने एक्ट्रेस का जवाब मांगा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

08:08 (IST) 9 Aug 2023
KRK ने 'गदर 2' को लेकर की भविष्यवाणी

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने फिल्म 'गदर 2' को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि ये फिल्म महज 50 करोड़ का लाइफटाइम बिजनेस कर पाएगी। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

08:04 (IST) 9 Aug 2023
अपने जन्मदिन पर दुबई मं समां बांधेंगी आशा भोसले

भारत की महान सिंगर आशा भोसले 8 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। इस मौके पर वह दुबई में परफॉर्म करने वाली हैं। ये कॉन्सर्ट दुबई के कोका-कोला एरिना में में होगा, जिसमें आशा अपने करियर के कुछ चुनिंदा गीत गाने वाली हैं।

08:01 (IST) 9 Aug 2023
शाइनी अहूजा को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, 10 साल के लिए पासपोर्ट रिन्यू करा सकते हैं एक्टर

शाइनी आहूजा पर साल 2009 उनकी कामवाली ने बलात्कार का आरोप लगाया था। अब शाइनी आहूजा को बड़ी राहत देते हुए आखिरकार मुंबई हाई कोर्ट से 10 साल के लिए पासपोर्ट की मंजूरी मिल गई है। आज मुंबई हाई कोर्ट में जस्टिस अमित बोरकर ने आहूजा को राहत दी और इस आदेश के बाद अब आहूजा विदेश यात्रा कर सकते हैं।

मनोरंजन की खबरें