Trending Bollywood Celebrity News Updates: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्होंने उनकी लाइफ बदल दी है। इसमें ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘भूल भुलैया 2’ ने उन्हें इंडस्ट्री में ए लिस्ट एक्टर्स की कैटेगरी में शामिल कर दिया है। हालांकि, इसी बीच कई ऐसी फिल्में भी रही हैं, जो फ्लॉप रही हैं। इसमें ‘लव आजकल 2’ और ‘शहजादा’ में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर ठीक कमाल नहीं दिखा पाई हैं। उनकी फिल्म फ्लॉप रही। उनकी ये फिल्म सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलो’ का हिंदी रीमेक थी, जिसे 2020 में रिलीज किया गया था। ऐसे में अब इस फिल्म के असफल होने के बाद एक्टर ने बीबीसी से बातचीत में बताया कि उन्हें इस फिल्म से सीखने के लिए ये मिला कि वो अब रीमेक में काम नहीं करेंगे। ये पहली बार था जब उन्होंने रीमेक में काम किया था। वहीं, पिछले कुछ समय से हॉलीवुड और साउथ फिल्में बॉलवुड को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रही हैं। अब हॉलीवुड फिल्म ‘बार्बी’ का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है। इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर ली है। इसने कमाई के मामले में ‘वंडर वुमन’ तक को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने 8 हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। जबकि इसका बजट 1200 करोड़ था। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण का मंडे मोटिवेशन वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो वर्कआउट करते हुए नजर आ रही हैं। खबरों के मुताबिक सलमान खान और करण जौहर मैसिव एक्शन फिल्म के लिए साथ आएंगे, ये फिल्म 2024 को रिलीज हो सकती है। ‘गदर 2’ जहां एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बना रही है वहीं OMG 2 इस मामले में पिछड़ती नजर आ रही है। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
सलमान खान और करण जौहर मैसिव एक्शन फिल्म के लिए साथ आएंगे, ये फिल्म 2024 को रिलीज हो सकती है।
‘गदर 2’ जहां एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बना रही है वहीं OMG 2 इस मामले में पिछड़ती नजर आ रही है।
मलयालम निर्देशक-पटकथा लेखक सिद्दीकी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं, बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निर्देशक की उम्र 69 साल है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। और पढ़ें
सुष्मिता सेन की सीरीज 'ताली' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आपराधिक धमकी के मामले में जावेद अख्तर के खिलाफ जमानती वारंट की मांग करते हुए मुंबई के अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक याचिका दायर की है।
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की मनीषा रानी की झोली में 5 फिल्में आ गई हैं। जबकि वो अभी बिग बॉस के घर से बाहर भी नहीं आई हैं। इस बात का खुलासा उनके बचपन के दोस्त राकेश रौनक ने किया है। उन्होंने जनसत्ता.कॉम के साथ मनीषा को लेकर बात की है। पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा...?
शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' का इंतजार हर किसी को है। हालांकि, अभी इसकी रिलीज में 1 महीने का वक्त बचा है। इसे 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब इसका काउंट डाउन शुरू हो गया है।
कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स 2023 में भारत के ध्वजवाहक आर माधवन के बेटे वेदांत बने हैं। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जो कि वायरल हो रहा है। वो स्विमिंग के चैंपियन हैं।
सामंथा रुथ प्रभु की सोशल मीडिया पर लेटेस्ट फोटो सामने आई है, जिसमें वो एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ रोमांटिक नजर आ रही हैं। दोनों में शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है। आपको बता दें कि इनकी जोड़ी फिल्म 'कुशी' में देखने के लिए मिलने वाली है। इसे 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। साथ ही ट्रेलर 9 अगस्त को रिलीज किया जा रहा है।
उर्फी जावेद का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो ब्लैक कलर की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने इस बार अपने बालों को भी कलर किया हुआ है। देखिए...
भोजपुरी एक्ट्रेस कनक पांडेय ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें वो अरबाज खान के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। वो उनकी बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं।
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी क्रेज है। इसी बीच एक्टर ने एक पोस्टर शेयर किया है, जो कि फ्लैट बिल्डिंग पर बना हुआ है। देखिए...
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 3 साल का वक्त हो गया है। लेकिन फैंस उन्हें आज भी नहीं भूल पाए हैं। लोग आज भी उन्हें उसी शिद्दत से प्यार करते हैं। अब एक वीडियो वायरल होने की वजह से चर्चा में आ गए हैं। चलिए बताते हैं आखिर मामला क्या है? पढ़िए पूरी खबर...
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' की रिलीज को 19 साल हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म में अजय के बेटे का रोल प्ले करने वाले एक्टर वत्सल सेठ ने फिल्म के सेठ से अनसीन तस्वीरें शेयर की है। देखिए...
वेब सीरीज 'जुबली' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस वामिका गब्बी के हाथ एक नया प्रोजेक्ट लगा है। वो एटली और मुराद खेतानी के साथ अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस प्रोजेक्ट के जरिए वो वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो पर्पल कलर की साड़ी में जमकर पोज दे रही हैं। इसमें उन्होंने अपनी कमाल की अदाएं दिखाई है।
सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर अपना रिएक्शन दिया है। 87 साल के एक्टर ने शबाना आजमी के साथ लिपलॉक सीन किया था, जिसके बाद वो चर्चा में बने हुए हैं। पढ़िए पूरी खबर...
दीपिका पादुकोण का मंडे मोटिवेशन वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो वर्कआउट करते हुए नजर आ रही हैं। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और खूब रिएक्शन दे रहे हैं। देखिए...
पिछले कुछ समय से हॉलीवुड और साउथ फिल्में बॉलवुड को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रही हैं। अब हॉलीवुड फिल्म 'बार्बी' का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है। इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर ली है। इसने कमाई के मामले में 'वंडर वुमन' तक को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने 8 हजार करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। जबकि इसका बजट 1200 करोड़ था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बर्फीले पानी में डुबकी लगाते हुए नजर आ रही हैं। वो रेड कलर की मोनोकिनी में नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फ्रेंडशिप डे पर रणवीर सिंह के लिए खास नोट लिखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इसे शेयर करने के साथ ही एक्टर को सच्चा दोस्त बताया है।

साउथ एक्टर पवन कल्याण और साई धर्म तेज की फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं और अब इसकी रफ्तार धीमी होते नजर आ रही है। हालांकि, ये बजट से दोगुनी कमाई कर चुकी है। ये 76.60 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इसके साथ ही फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर चुकी है।
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने ‘शहजादा’ फ्लॉप रही। उनकी ये फिल्म सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलो’ का हिंदी रीमेक थी, जिसे 2020 में रिलीज किया गया था। ऐसे में अब इस फिल्म के असफल होने के बाद एक्टर ने बीबीसी से बातचीत में बताया कि उन्हें इस फिल्म से सीखने के लिए ये मिला कि वो अब रीमेक में काम नहीं करेंगे। ये पहली बार था जब उन्होंने रीमेक में काम किया था।