Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब दुनियाभर में 1,100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने आपदा राहत के लिए ऑनलाइन डोनेट करने के लिए कई बार कोशिश की। लेकिन हर बार वह असफल रहीं। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार की आलोचना की है और दावा किया है कि राज्य इसके लिए स्थापित फंड को भी ठीक से नहीं चला सकता है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के कुछ दिन बाद एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस का ससुराल में स्वागत कैसे हुआ ये दिखाया गया है। कुशा कपिला इस वक्त अपनी फिल्म Thank You For Coming को लेकर चर्चा में हैं, एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि बचपन से ही उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा है। मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए बने रहिए।
मनोरंजन की खबरों के लिए पढ़ते रहिए।
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके जानकारी शेयर की है। वो अपकमिंग फिल्म 'गैंग्स ऑफ गाजियाबाद' में नजर आने वाली हैं। इसकी शूटिंग भी शुरू की जा चुकी है।
भोजपुरी स्टार राकेश मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए खुशखबरी शेयर की है। उनके घर नन्हा मेहमान है। वो अपने पहले बच्चे के पिता बने हैं। उन्होंने पत्नी के साथ फोटो शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, ' श्रीमन नारायण की कृपा आप सभी बड़ों का आशीर्वाद से संतान सुख की प्राप्ति हुई एक सुखद अनुभव का एहसास हो रहा है आप सभी के आशीर्वाद और प्यार से मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं मुझ पर और मेरे परिवार पर आप अपना आशीर्वाद प्यार दुलार हमेशा ऐसे ही बनाए रहें आप सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद।'
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'सिंघम-3' के सेट से एक फोटो शेयर की है, जो फिल्म की शूटिंग का है। इसमें उनके सामने कार को हवा में देखा जा सकता है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने डायरेक्टर रोहित शेट्टी को टैग भी किया है।
सोनू निगम ने एक एफ एम स्टेशन के साथ बात करते हुए ए आर रहमान के गाने को 'बेकार' और अनु मलिक का साथ अपनी बॉन्डिंग का खुलासा किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? पढ़िए पूरी खबर...
अमिताभ बच्चन को 'आईसीसी वनडे विश्व कप 2023' का गोल्डन टिकट मिला है। इसके लिए बिग बी ने बीसीसीआई का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। दरअसल KBC में आए राहुल नाम के एक कंटेस्टेंट ने बिग बी को 'आईसीसी वनडे विश्व कप 2023' का गोल्डन टिकट मिलने पर ढेर सारी बधाईयां दीं। इस पर अमिताभ बच्चन ने बीसीसीआई का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ लोगों को यह खास तोहफा दिया है, जिसके तहत वे वीआईपी स्टैंड से सभी मैच मुफ्त में देख सकते हैं।'
बॉलीवुड एक्टर शाहरु खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' (Jawan) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि इसे ओटीटी पर रिलीज किए जाने की तैयारी की जा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आज भी बवाल काट रखा है। पढ़िए पूरी खबर...
मनोज बाजपेयी को लेकर खबर सामने आ रही है। एक्टर ने लोटस सिगनेचर में दफ्तर के लिए स्पेस खरीदा है।
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ काफी प्यारा रिश्ता है। मधु अक्सर प्रियंका से जुड़े उनके फैंस को देती हैं। लेकिन इस वक्त वह सुर्खियों में हैं। दरअसल मधु का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ब्लैक कलर के ट्रांसपैरेंट टॉप में नजर आ रही हैं। कुछ लोग प्रियंका की मां को याद दिला रहे हैं कि उन्हें अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मधु अपनी बेटी से भी ज्यादा बोल्ड हो रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
बॉलीवुड में बायोपिक का चलन काफी रहा है। चाहे फिर वह किसी क्रिकेटर पर बनी फिल्म हो या राजनेता पर। भारतीय जनता पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी पर भी बायोपिक बन चुकी है और जल्द ही ये सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में मेकर्स ने इस बायोपिक की घोषणा करते हुए इसकी रिलीज डेट के बारे में बताया है। फिल्म का टाइटल है ‘गडकरी’ और ये 27 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
एक्ट्रेस गायत्री जोशी को लेकर बीते दिनों सामने आई थी कि उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था हालांकि, इस बीच वो और उनके पति एक दम ठीक थे। ऐसे में अब वो अपने पति के साथ मुंबई लौट आई हैं।
सुष्मिता सेन की 'आर्या 3' जल्द रिलीज हो रही है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसका एक वीडियो शेयर किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें शादी की देर शाम सामने आई थीं। इसके बाद हाल ही में परिणीति ने शादी का एक बेहद खूबसूरत वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। जिसमें बारात से लेकर फेरे और सिंदूर दान तक की झलक देखने को मिली। इसके बाद एक और वीडियो सामने आया है, जो ससुराल में उनके स्वागत का है। ये वीडियो काफी मजेदार है। यहां पढ़ें पूरी खबर
आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पार्टी के बाद लड़खड़ाते नजर आ रहे हैं। एक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस का कहना है कि वह नशे में धुत हैं।
इस साल हिमाचल प्रदेश ने भारी आपदा देखी। अभिनेत्री कंगना रनौत ने आपदा राहत के लिए ऑनलाइन धन दान करने के "50-60" असफल प्रयासों के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार की आलोचना की है और दावा किया है कि राज्य इसके लिए स्थापित फंड को भी ठीक से नहीं चला सकता है। उन्होंने गुरुवार रात माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर कहा, "बहुत शर्म की बात है।"
शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म 'जवान' अपनी नाटकीय रिलीज के 30 दिनों के बाद भी अजेय बनी हुई है। फिल्म ने अब वैश्विक स्तर पर 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके एक और रिकॉर्ड कायम कर लिया है। 'जवान; यह मुकाम हासिल करने वाली एकमात्र हिंदी फिल्म भी बन गई है।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की खबरें यहां पढ़ें।