Trending Bollywood Celebrity News Live Updates: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। ऐसे में अब उनसे मिलने उनका क्रेजी फैन 1200 किमी साइकिल चलाकर आया है। शख्स राजस्थान के झुंझुनू का रहने वाला है। वो मुंबई साइकिल चलाकर पहुंचा और सिंगर ने भी उसे गले लगाया। इनका वीडियो सामने आया है। राकेश नाम के इस शख्स ने 17 जुलाई को इस सफर को शुरू किया था, जो कि 19 दिनों में जाकर पूरा हुआ है। उसने कुमार सानू के पैर भी छुए। इनका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, ‘बिग बॉस ओटीटी’ का सीजन 2 अपने अंतिम पड़ाव में हैं। इसके फिनाले में महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अब शो में फिनाले के एक हफ्ते पहले डबल एविक्शन देखने के लिए मिला है। इस बार घर से जद हदीद और अविनाश सचदेव घर से बेघर हो रहे हैं। उनके फैंस के लिए ये बड़ी ही दुखद खबर है। इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर मनीषा रानी विनर ट्रेंड करने लगा है। #DESERVING WINNER MANISHA ट्रेंड हो रहा है। इस पर 1.59 मिलियन ट्वीट्स किए जा चुके हैं। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
तेलंगाना के प्रसिद्ध लोक गायक और गीतकार गद्दार का आज यानी 6 अगस्त को निधन हो गया है।
सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस नए लुक में नजर आ रही हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने बताया कि ताली' का ट्रेलर कल रिलीज होगा।
भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता अपकमिंग फिल्म 'बेवफा' में नजर आने वाली हैं। इसमें वो रितेश पांडे के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगी। अब इसकी शूटिंग लंदन में शुरू की जा चुकी है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद तस्वीर शेयर करके दी है।
साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें मोनोकिनी में पूल किनारे अदाएं दिखाते हुए देखा जा सकता है। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
फिल्ममेकर करण जौहर को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की अपकमिंग फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। हालांकि, इसका ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।
रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कॉमेडियन राज श्रीवास्तव की कॉमेडी पर लिपसिंक कर रही हैं। उनका फनी वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ये वीडियो फ्रेंडशिप डे के मौके पर शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन लिखा, ' दोस्तों के साथ मस्ती करने का कोई मुक़ाबला नहीं… ।' देखिए...
बिपाशा बसु ने हाल ही में एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ लाइव वीडियो के जरिए बात की। इस दौरान वो अपनी बेटी का दर्द बयां कर रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के दिल में दो छेद हैं। इसके बाद वो खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने 9 दिन में जबरदस्त कमाई की है। फिल्म के लिए दूसरा वीकेंड बेहतरीन रहा है। इसने वर्ल्डवाइड करीब 146 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि फिल्म का बजट 160 करोड़ का है। भारत में इसने 80.8 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
सुष्मिता सेन बीते कुछ समय पहले ही अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में आई थीं। उनकी ललित मोदी के साथ तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद शादी तक के कयास लगाए जाने लगे थे। इस पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है और कहा कि उन्हें गोल्ड डिगर कहा जाता था।
साउथ की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने खुद को शादीशुदा बताया है। वो अपने इस बयान के बाद चर्चा में आ गई हैं। खबर के सामने आने के बाद फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि आखिर उनका हमसफर है कौन? पढ़िए पूरी खबर...
एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी (Rahul gandhi) के साथ शादी के लिए अपना राजीनामा दिया है। मगर उन्होंने इसके साथ ही एक बड़ी शर्त भी रख दी है। पढ़िए पूरी खबर...
एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने बेटे को जन्म दिया है। वो बिना शादी के मां बनी हैं और उन्होंने बेटे की पहली झलक दिखाई है। साथ ही उसके नाम का भी खुलासा किया है। पढ़िए पूरी खबर...
दिशा पाटनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस उन्हें अपने बॉयफ्रेंड के तौर पर दोस्तों से इंट्रोड्यूस करवाती हैं। देखिए...
सोशल मीडिया पर मनीषा रानी विनर ट्रेंड करने लगा है। #deserving WINNER MANISHA ट्रेंड हो रहा है। इस पर 1.59 मिलियन ट्वीट्स किए जा चुके हैं। लोग मनीषा को विनर बनाने की मांग कर रहे हैं। वो शो में डे वन से टिकी हुई हैं।
‘बिग बॉस ओटीटी’ का सीजन 2 अपने अंतिम पड़ाव में हैं। इसके फिनाले में महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अब शो में फिनाले के एक हफ्ते पहले डबल एविक्शन देखने के लिए मिला है। इस बार घर से जद हदीद और अविनाश सचदेव घर से बेघर हो रहे हैं।
बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। ऐसे में अब उनसे मिलने उनका क्रेजी फैन 1200 किमी साइकिल चलाकर आया है। शख्स राजस्थान के झुंझुनू का रहने वाला है।