Trending Bollywood Celebrity News Highlights: जान्हवी के बाद बोनी कपूर और श्रीदेवी की दूसरी बेटी खुशी अब ‘द आर्चीज’ से फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। उनकी ये फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। इसके प्रीमियर पर खुशी ने गोल्डन सीक्वेंस वर्क वाला गाउन पहना था। इस गाउन की खास बात थी कि ये उनकी मां श्रीदेवी का था। रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर ‘एनिमल’ ने पांच दिनों 292.6 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। टीवी शो TMKOC को लेकर खबर आ रही थी कि शो बंद होने वाला है। इसी बीच शो के मेकर्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें तारक मेहता का किरदार निभा रहे सचिन श्रॉफ और प्रोड्यूसर असित मोदी नजर आ रहे हैं। वीडियो में असित मोदी ने वादा किया है कि वह जल्द दयाबेन को लाएंगे। किसी कारण से दिवाली पर ऐसा नहीं हो पाया। विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ भी रणबीर कपूर की एक्शन थ्रिलर के साथ 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। लेकिन ये फिल्म पांच दिनों में 32.55 करोड़ का बिजनेस ही कर पाई है। मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए बने रहिए।

E

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 6 दिसंबर 2023

18:47 (IST) 6 Dec 2023
बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने किया ब्रेकअप

बिग बॉस 13 में नजर आए आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने ब्रेकअप कर लिया है। हिमांशी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

17:42 (IST) 6 Dec 2023
हॉस्पिटल में भर्ती हुईं जया बच्चन की मां

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी को हाल ही में मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

15:37 (IST) 6 Dec 2023
हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुए टीवी एक्टर भूपेंद्र सिंह

‘काला टीका’ फेम एक्टर भूपेंद्र सिंह को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। भूपेंद्र पर आरोप है कि उन्होंने एक परिवार के चार लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें एक 22 साल के लड़के की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

14:21 (IST) 6 Dec 2023
नशे की हालत में मुंबई की सड़को पर टहलते दिखे सनी देओल

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने साल 2023 में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ की सफलता के बाद से ही सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म के बाद वह अपनी फीस बढ़ाने को लेकर चर्चा में रहे तो अब अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक्टर के फैंस हैरान रह गए हैं। यहां पढ़ें खबर

14:21 (IST) 6 Dec 2023
जब ऋषि कपूर और नीतू के झगड़े के कारण पूरी रात सीढ़ियों पर बैठा करते थे रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस वक्त फिल्म ‘एनिमल’ में उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में दिखाया गया है कैसे एक बेटा घर के टॉक्सिक माहौल में बड़ा होता है। कैसे वो अपने पिता के टाइम और उनके अप्रूवल के लिए तरसता है। घर का माहौल उसे क्रिमिनल बना देता है। रियल लाइफ में भी रणबीर कपूर ने अपने घर में टॉक्सिक माहौल देखा है और वह कई बार इसके बारे में बात कर चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

12:39 (IST) 6 Dec 2023
Animal देख बॉबी देओल की मां प्रकाश कौर हो गई थीं भावुक

फिल्म ‘एनिमल’ में अपने किरदार के लिए बॉबी देओल बहुत चर्चा में हैं। हर कोई उनकी एक्टिंग और लुक्स की तारीफ कर रहा है। बॉबी को फैंस का इतना प्यार मिल रहा है कि वह यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कुछ दिन पहले बॉबी को इमोशनल होते भी देखा गया। रणबीर कपूर के साथ-साथ ये फिल्म उनके करियर की भी सबसे बड़ी हिट बनने वाली है। बॉबी देओल के फैंस तो Animal पर अच्छे रिएक्शन दे रहे हैं, लेकिन एक्टर ने बताया उनकी मां को ये फिल्म कैसी लगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

11:10 (IST) 6 Dec 2023
विक्की जैन ने अंकिता को किया पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट?

टीवी के सबसे बड़ा रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ को दर्शकों खूब पसंद करते हैं। इस वक्त बिग बॉस के शो का 17वां सीजन चल रहा है। ये सीजन बाकी के सीजन से काफी अलग है। इस बार शो में दो शादीशुदा कपल हैं और बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के साथ एक्स भी है। ये सीजन इसलिए भी खास है क्योंकि बिग बॉस खुद इस बार कंटेस्टेंट्स के साथ खेल रहे हैं। शो की शुरुआत में बिग बॉस ने घर को तीन हिस्सों में बांटा और कंटेस्टेंट्स को भी अलग-अलग ग्रुप में वहां भेजा। अब अचानक बिग बॉस ने सभी तीन हिस्सों दिल, दिमाग और दम को खत्म कर दिया। जिसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स एक साथ लिविंग एरिया में रहने के लिए मजबूर हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर

08:57 (IST) 6 Dec 2023
जया बच्चन ने पैपराजी को फिर दिखाया गुस्सा

जया बच्चन के गुस्से के चर्चे होते ही रहते हैं। वह कई बार पैपराजी पर भड़क चुकी हैं। एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ जब ‘द आर्चीज’ के प्रीमियर पर फोटो खिंचवाते वक्त उन्होंने सख्ती से फोटोग्राफर्स को कहा ‘चिल्लाओ मत’। देखें वीडियो…

08:48 (IST) 6 Dec 2023
मनमुटाव की खबरों के बीच एक साथ नजर आई बच्चन फैमिली

बीते कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच मनमुटाव चल रहा है। लेकिन अब बच्चन परिवार एक साथ नजर आया है। अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘द आर्चीज’ के प्रीमियर पर बच्चन फैमिली एक साथ नजर आई।

08:02 (IST) 6 Dec 2023
पहली फिल्म के प्रीमियर पर मां के कपड़ों में नजर आईं खुशी कपूर

खुशी कपूर की पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ रिलीज होने वाली है। इसका प्रीमियर खूब धूमधाम से हुआ। बॉलीवुड के तमाम सितारे यहां पहुंचे। खुशी गोल्डन रंग के गाउन में नजर आईं। ये गाउन उनकी मां श्रीदेवी का था।

बॉलीवुड की खबरें