Trending Bollywood Celebrity News Highlights: कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। पहले दिन भी फिल्म की ओपनिंग अच्छी नहीं थी। अब खबर आ रही है कि फिल्म के 50% शो के टिकट कैंसिल कर दिए हैं। वहीं बात विजय थलापति की फिल्म ने भारत में 312 करोड़ कमा लिए हैं। बिग बॉस 17 काफी दिलचस्प बना हुआ है। ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड के बाद खबर आ रही है कि रिंकू धवन के पति किरण करमरकर भी शो में एंट्री लेने वाले हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। फिल्म ‘रावण’ को लेकर मणिरत्नम का कहना है कि इसे दो भाषा में बनाकर गलती की गई थी। मनोरंजन से जुड़ी और खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट
मलयालम एक्ट्रेस डॉ. प्रिया का मंगलवार को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। प्रिया आठ महीने की प्रेगनेंट थीं और उनका बच्चा अभी ICU में है और एकदम ठीक है।
सौम्या टंडन ने वाइट ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
दीपिका पादुकोण के एक्स सिद्धार्थ माल्या ने अपनी गर्लफ्रेंड से लगाई कर ली है।
बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
https://youtu.be/vAp-9i4mFBQ
चियान विक्रम की फिल्म थंगालान का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर में विक्रम का 'खूंखार' अवतार में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 26 जनवरी 2024 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी।
https://youtu.be/W3A2mQdCS6g
आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन के बेहद करीब हैं। दोनों खास बॉन्ड शेयर करते हैं। हाल ही में दोनों एक साथ स्पॉट हुए।
‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। बिग बॉस का घर इस बार एक मोहल्ले में तब्दील हो चुका है, जिसमें तीन घर हैं- दिल, दम और दिमाग। दिल वाले घर में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन हैं। वैसे तो ये जोड़ी शो में पावर कपल के रूप में आई थी, लेकिन अब जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं दोनों के बीच झगड़े देखने को मिल रहे हैं। दोनों के रिश्ते पर बाकी कंटेस्टेंट्स सवाल खड़े करने लगे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने मंगलवार को जियो वर्ल्ड प्लाजा की ग्रैंड ओपनिंग की। इस बड़े इवेंट में बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। दीपिका-रणवीर, आलिया भट्ट, सारा अली खान, जान्हवी कपूर, अथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरे। बी-टाउन डीवाज एक से एक लुक में इस इवेंट में पहुंची थीं, लेकिन अंबानी परिवार की बहुओं ने भी उन्हें बराबर की टक्कर दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
कैनेडियन पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पहले वह भारत के नक्शे से पंजाब और जम्मू-कश्मीर को हटाने के कारण मुसीबत में फंस गए थे। अब उन्होंने इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक उड़ाया है। जिसके कारण भारत में उनका जमकर विरोध हो रहा है। शुभ ने लंदन में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान एक हुडी दिखाई थी, जिसमें बेअंत सिंह और सतवंत सिंह को इंदिरा गांधी की हत्या करते हुए दिखाया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च पर सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी एक साथ नजर आए। पिता और बेटी की इस जोड़ी ने रेड कार्पेट पर आग लगा दी। दोनों का लुक और स्टाइल बेहद दमदार था।
एमी-विजेता जनरल हॉस्पिटल के लिए जाने जाने वाले टायलर क्रिस्टोफर का निधन हो गया है। वह 50 वर्ष के थे। क्रिस्टोफर के को-स्टार मौरिस बेनार्ड ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता की मौत की पुष्टि की।
जियो वर्ल्ड प्लाजा लॉन्च पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी पहुंचे थे। एक वीडियो सामने आया है जिसमें अंबानी परिवार उनका स्वागत करता नजर आ रहा है।
जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च पर सोनम कपूर का लुक बेहद खूबसूरत था। एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी थी।
सलमान खान भी जियो वर्ल्ड प्लाजा लॉन्च पर पहुंचे थे। उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी दमदार एंट्री नजर आ रही है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मॉल 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' 31 अक्टूबर को मुंबई में लॉन्च हो चुका है। मॉल की लॉन्चिंग काफी ग्रैंड थी, बॉलीवुड के तमाम सितारों ने रेड कार्पेट पर चार चांद लगाये।
कियारा आडवाणी का ये पहला करवा चौथ है। एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ मे मेहंदी से स्टार बना नजर आ रहा है।

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। हमारी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इस त्योहार को मनाती हैं। इस साल परिणीति चोपड़ा से लेकर कियारा आडवाणी और अथिया शेट्टी समेत कई एक्ट्रेसेस का ये पहले करवा चौथ है और फैंस इनका करवा चौथ का लुक देखने के लिए बेताब हैं। हम आपको बताने वाले हैं कि किन एक्ट्रेसेस का ये पहला करवाचौथ है। दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, सोनम कपूर कई एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो इस दिन व्रत नहीं रखती हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की सारी बड़ी खबरें पढ़ें।