Bollywood News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी को 52वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम में बेस्ट एक्टर चुना गया है। उनकी फिल्म ‘बाजार’ को भी बेस्टर सिनेमेटोग्राफी अवॉर्ड दिया गया। एक्टर को बेस्ट एक्टर फिल्म ‘जोरम’ (Joram) के लिए चुना गया है। मूवी को देवाशीष मखीजा ने निर्देशित किया था। ‘जोरम’ में एक ऐसे गरीब की कहानी को दिखाया गया है, जो जिंदगी की जद्दोजहद में बिजी होता है। ये एक थ्रिलर फिल्म है। वहीं, ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को अभिषेक मल्हान के रूप में पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। इसमें उनके साथ पूजा भट्ट भी उनकी दावेदार थीं। अभिषेक ने पूजा हो टिकट टू फिनाले टास्क में हराकर इसे जीता। ऐसे में एक्ट्रेस मायूस और इमोशनल दिखीं। शो में ऐसा पहली बार हुआ है जब वो इतनी इमोशनल हुई हैं। इसके साथ ही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के कलेक्शन में सातवें दिन भी गिरावट देखने के लिए मिली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्म ने सातवें दिन 6.25 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में इसका टोटल कलेक्शन 73.37 करोड़ हो गया है। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
15:47 (IST) 4 Aug 2023
नम आंखों से नितिन देसाई को दी परिवार वालों ने अंतिम विदाई

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का बीते दिनों निधन हो गया था। उन्होंने कर्ज के बोझ तले तबकर मौत को गले लगा लिया। आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनकी अंतिम विदाई की फोटोज सामने आई है। परिवारवालों और फैंस ने उन्हें नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी है।

15:22 (IST) 4 Aug 2023
आयुष्मान खुराना ने किशोर दा को बर्थ एनिवर्सरी पर यूं किया याद

बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर और एक्टर रहे किशोर कुमार की आज 106वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर आयुष्मान खुराना 'ड्रीम गर्ल' गाना गाकर उन्हें याद किया और जन्मदिन विश किया है। उनका ये वीडियो बेहद ही शानदार है।

14:58 (IST) 4 Aug 2023
धर्मेंद्र- शबाना के किसिंग सीन पर हेमा मालिनी का रिएक्शन

इस वक्त दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनका और शबाना आजमी का किसिंग सीन है, जो काफी वायरल हो रहा है। कोई इस सीन को लेकर धर्मेंद्र और शबाना आजमी को ट्रोल कर रहा है तो कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इसपर शबाना आजमी और धर्मेंद्र दोनों के ही रिएक्शन सामने आ चुके हैं। अब पहली बार धर्मेंद्र की पत्नी और हिंदी सिनेमा की महान अदाकारा हेमा मालिनी का रिएक्शन भी सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

14:39 (IST) 4 Aug 2023
सगाई पर बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक हुईं अनुराग कश्यप की बेटी

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने बीती शाम अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली है। ऐसे में अब उन्होंने अपने होने वाली पति के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की है। इसमें वो शेन के साथ लिपलॉक करते हुए नजर आ रही हैं।

12:54 (IST) 4 Aug 2023
आलिया की कोच बनीं कैटरीना कैफ

आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देख सकते हैं कि कैटरीना उनकी जिम कोच और ट्रेनर बनी हुई हैं। वो उनसे वर्कआउट करवाते हुए दिखाई दे रही हैं। देखिए…

12:53 (IST) 4 Aug 2023
अभिषेक बच्चन की ‘घूमर’ का धांसू ट्रेलर रिलीज

अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘घूमर’ (Ghoomer) का धांसू ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इसमें जूनियर बच्चन को अलग और नए अंदाज में देखा जा सकता है। उनका किरदार काफी अट्रेक्टिव लग रहा है। फिल्म के ट्रेलर वीडियो को बिग बी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। देखिए…

12:06 (IST) 4 Aug 2023
अक्षरा सिंह ने चलाया रिक्शा, बोलीं- चलोगे…

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो ई-रिक्शा चलाते हुए नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'चलोगे मेरे टोटो में घूमने… हम बैटरी और फ्यूल की बचत कर रहे हैं।'

11:24 (IST) 4 Aug 2023
धर्मेंद्र ने जया बच्चन पर लुटाया प्यार

जया बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भी धर्मेंद्र के साथ फिल्म ‘गुड्डी’ से की थी। इस फिल्म में जया बच्चन ने युवा लड़की का किरदार निभाया था जो धर्मेंद्र की फैन थी और स्कूल बंक कर उनकी फिल्में और फिल्मों की शूटिंग देखने जाया करती थी। केवल फिल्म में ही नहीं, जया बच्चन रियल लाइफ में भी धर्मेंद्र की फैन हैं। इस बारे में जया ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था। यहां पढ़ें पूरी खबर…

09:54 (IST) 4 Aug 2023
बेस्टी आलिया कश्यप की सगाई में खुशी कपूर दिखीं खूबसूरत

बेस्टी आलिया कश्यप की सगाई में जहां सुहाना, अलाया और पलक तिवारी ने शिरकत की वहीं, खुशी कपूर भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने भी अपनी आलिया की सगाई में शिरकत की और पार्टी में चार चांद ही लगा दी। वो साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिखी हैं। उनके लुक्स से नजरें भी हटा पाना काफी मुश्किल है। देखिए…

09:49 (IST) 4 Aug 2023
पलक तिवारी ने आलिया कश्यप की सगाई में बिखेरे हुस्न के जलवे

श्वेता तिवारी की तरह ही बेटी पलक तिवारी के खूबसूरती के चर्चे रहते हैं। वो जब भी किसी पार्टी में जाती में हैं तो ग्लैमरस अदाओं से सारी लाइमलाइट ही चुरा लेती हैं। अब उन्होंने आलिया कश्यप की सगाई में हुस्न के जलवे बिखेरे हैं। इसमें उनकी अदाएं देख फैंस फिदा हो गए हैं।

09:47 (IST) 4 Aug 2023
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने सातवें दिन कमाए इतने

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के कलेक्शन में सातवें दिन भी गिरावट देखने के लिए मिली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्म ने सातवें दिन 6.25 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में इसका टोटल कलेक्शन 73.37 करोड़ हो गया है।

09:47 (IST) 4 Aug 2023
डीपनेक में बोल्ड दिखीं अलाया

आलिया कश्यप की सगाई में एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्हें डीप नेक में बोल्ड देखा गया। डीपनेक और प्रिंटेड लहंगे में वो बेहद ही खूबसूरत दिखी हैं। देखिए…

09:44 (IST) 4 Aug 2023
साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं वरुण धवन की भतीजी

वरुण धवन की भतीजी अंजिनी ने भी आलिया कश्यप की सगाई में शिरकत की। इस दौरान उनका साड़ी में ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिला है। वो पिंक साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिखी हैं। देखिए…

09:43 (IST) 4 Aug 2023
आलिया की सगाई में सुहाना ने लूटी लाइमलाइट

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की सगाई में बॉलीवुड सितारों का खूब जमावड़ा लगा। इस दौरान शाहरुख खान की बेटी सुहाना का साड़ी में देसी लुक देखने के लिए मिला है। इसमें उन्होंने पार्टी में लाइमलाइट ही चुरा ली।

09:42 (IST) 4 Aug 2023
आलिया कश्यप की सगाई बेटी के साथ देसी लुक में दिखीं कल्कि

आलिया कश्यप ने बीती शाम अपने बॉयफ्रेंड के साथ हिंदू रीति-रिवाज से सगाई कर ली। उनकी सगाई में अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि बेटी के साथ साड़ी में देसी लुक में नजर आईं।

09:40 (IST) 4 Aug 2023
टिकट टू फिनाले हारने के बाद इमोशनल हुईं पूजा भट्ट

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को अभिषेक मल्हान के रूप में पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। इसमें उनके साथ पूजा भट्ट भी उनकी दावेदार थीं। अभिषेक ने पूजा हो टिकट टू फिनाले टास्क में हराकर इसे जीता। ऐसे में एक्ट्रेस मायूस और इमोशनल दिखीं। शो में ऐसा पहली बार हुआ है जब वो इतनी इमोशनल हुई हैं।

09:38 (IST) 4 Aug 2023
‘Joram’ के लिए मनोज बाजपेयी को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी को 52वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम में बेस्ट एक्टर चुना गया है। एक्टर को बेस्ट एक्टर फिल्म ‘जोरम’ (Joram) के लिए चुना गया है। मूवी को देवाशीष मखीजा ने निर्देशित किया था।