Bollywood News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी को 52वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम में बेस्ट एक्टर चुना गया है। उनकी फिल्म ‘बाजार’ को भी बेस्टर सिनेमेटोग्राफी अवॉर्ड दिया गया। एक्टर को बेस्ट एक्टर फिल्म ‘जोरम’ (Joram) के लिए चुना गया है। मूवी को देवाशीष मखीजा ने निर्देशित किया था। ‘जोरम’ में एक ऐसे गरीब की कहानी को दिखाया गया है, जो जिंदगी की जद्दोजहद में बिजी होता है। ये एक थ्रिलर फिल्म है। वहीं, ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को अभिषेक मल्हान के रूप में पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। इसमें उनके साथ पूजा भट्ट भी उनकी दावेदार थीं। अभिषेक ने पूजा हो टिकट टू फिनाले टास्क में हराकर इसे जीता। ऐसे में एक्ट्रेस मायूस और इमोशनल दिखीं। शो में ऐसा पहली बार हुआ है जब वो इतनी इमोशनल हुई हैं। इसके साथ ही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के कलेक्शन में सातवें दिन भी गिरावट देखने के लिए मिली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्म ने सातवें दिन 6.25 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में इसका टोटल कलेक्शन 73.37 करोड़ हो गया है। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का बीते दिनों निधन हो गया था। उन्होंने कर्ज के बोझ तले तबकर मौत को गले लगा लिया। आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनकी अंतिम विदाई की फोटोज सामने आई है। परिवारवालों और फैंस ने उन्हें नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी है।
बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर और एक्टर रहे किशोर कुमार की आज 106वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर आयुष्मान खुराना 'ड्रीम गर्ल' गाना गाकर उन्हें याद किया और जन्मदिन विश किया है। उनका ये वीडियो बेहद ही शानदार है।
इस वक्त दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनका और शबाना आजमी का किसिंग सीन है, जो काफी वायरल हो रहा है। कोई इस सीन को लेकर धर्मेंद्र और शबाना आजमी को ट्रोल कर रहा है तो कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इसपर शबाना आजमी और धर्मेंद्र दोनों के ही रिएक्शन सामने आ चुके हैं। अब पहली बार धर्मेंद्र की पत्नी और हिंदी सिनेमा की महान अदाकारा हेमा मालिनी का रिएक्शन भी सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने बीती शाम अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली है। ऐसे में अब उन्होंने अपने होने वाली पति के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की है। इसमें वो शेन के साथ लिपलॉक करते हुए नजर आ रही हैं।
आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देख सकते हैं कि कैटरीना उनकी जिम कोच और ट्रेनर बनी हुई हैं। वो उनसे वर्कआउट करवाते हुए दिखाई दे रही हैं। देखिए...
अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘घूमर’ (Ghoomer) का धांसू ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इसमें जूनियर बच्चन को अलग और नए अंदाज में देखा जा सकता है। उनका किरदार काफी अट्रेक्टिव लग रहा है। फिल्म के ट्रेलर वीडियो को बिग बी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। देखिए...
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो ई-रिक्शा चलाते हुए नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'चलोगे मेरे टोटो में घूमने... हम बैटरी और फ्यूल की बचत कर रहे हैं।'
जया बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भी धर्मेंद्र के साथ फिल्म ‘गुड्डी’ से की थी। इस फिल्म में जया बच्चन ने युवा लड़की का किरदार निभाया था जो धर्मेंद्र की फैन थी और स्कूल बंक कर उनकी फिल्में और फिल्मों की शूटिंग देखने जाया करती थी। केवल फिल्म में ही नहीं, जया बच्चन रियल लाइफ में भी धर्मेंद्र की फैन हैं। इस बारे में जया ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...
बेस्टी आलिया कश्यप की सगाई में जहां सुहाना, अलाया और पलक तिवारी ने शिरकत की वहीं, खुशी कपूर भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने भी अपनी आलिया की सगाई में शिरकत की और पार्टी में चार चांद ही लगा दी। वो साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिखी हैं। उनके लुक्स से नजरें भी हटा पाना काफी मुश्किल है। देखिए...
श्वेता तिवारी की तरह ही बेटी पलक तिवारी के खूबसूरती के चर्चे रहते हैं। वो जब भी किसी पार्टी में जाती में हैं तो ग्लैमरस अदाओं से सारी लाइमलाइट ही चुरा लेती हैं। अब उन्होंने आलिया कश्यप की सगाई में हुस्न के जलवे बिखेरे हैं। इसमें उनकी अदाएं देख फैंस फिदा हो गए हैं।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के कलेक्शन में सातवें दिन भी गिरावट देखने के लिए मिली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्म ने सातवें दिन 6.25 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में इसका टोटल कलेक्शन 73.37 करोड़ हो गया है।
आलिया कश्यप की सगाई में एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उन्हें डीप नेक में बोल्ड देखा गया। डीपनेक और प्रिंटेड लहंगे में वो बेहद ही खूबसूरत दिखी हैं। देखिए...
वरुण धवन की भतीजी अंजिनी ने भी आलिया कश्यप की सगाई में शिरकत की। इस दौरान उनका साड़ी में ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिला है। वो पिंक साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिखी हैं। देखिए...
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की सगाई में बॉलीवुड सितारों का खूब जमावड़ा लगा। इस दौरान शाहरुख खान की बेटी सुहाना का साड़ी में देसी लुक देखने के लिए मिला है। इसमें उन्होंने पार्टी में लाइमलाइट ही चुरा ली।
आलिया कश्यप ने बीती शाम अपने बॉयफ्रेंड के साथ हिंदू रीति-रिवाज से सगाई कर ली। उनकी सगाई में अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि बेटी के साथ साड़ी में देसी लुक में नजर आईं।
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को अभिषेक मल्हान के रूप में पहला फाइनलिस्ट मिल गया है। इसमें उनके साथ पूजा भट्ट भी उनकी दावेदार थीं। अभिषेक ने पूजा हो टिकट टू फिनाले टास्क में हराकर इसे जीता। ऐसे में एक्ट्रेस मायूस और इमोशनल दिखीं। शो में ऐसा पहली बार हुआ है जब वो इतनी इमोशनल हुई हैं।
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी को 52वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रॉटरडैम में बेस्ट एक्टर चुना गया है। एक्टर को बेस्ट एक्टर फिल्म ‘जोरम’ (Joram) के लिए चुना गया है। मूवी को देवाशीष मखीजा ने निर्देशित किया था।
