Trending Bollywood Celebrity News Live Updates: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली काफी समय से एक्टिंग से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अब वो एक पाकिस्तानी समीक्षक के खिलाफ बड़ा कदम उठाने को लेकर चर्चा में हैं। उसकी ओर से एक्ट्रेस के लिए भद्दे कमेंट्स किए गए थे, जिसके बाद ये मामला राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंच गया था। पाकिस्तानी समीक्षक की ओर से कहा गया था कि सेलिना एकमात्र एक्ट्रेस हैं, जो बाप फिरोज खान और बेटे फरदीन खान के साथ कई बार सो चुकी हैं। इस पर सेलिना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया था। उन्होंने ट्विटर सेफ्टी से इसके खिलाफ एक्शन की मांग की थी। अब ये मामला महिला आयोग के हाथों में है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने ट्विटर के जरिए दी है। इसके साथ ही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani kii Prem Kahaani) के चर्चे इन दिनों खूब हो रहे हैं। ये तीन दिन में हाफ सेंचुरी का आंकड़ा छूने के करीब पहुंच गई है। इसे वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है। ये फिल्म अनुराग कश्यप को इतनी पसंद आई है कि उन्होंने इसे एक नहीं बल्कि दो बार देख लिया है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
00:28 (IST) 1 Aug 2023
अदा शर्मा की नई सीरीज 'कमांडो' का ट्रेलर हुआ रिलीज

अदा शर्मा की नई सीरीज 'कमांडो' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें एक्ट्रेस एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं।

16:02 (IST) 31 Jul 2023
नए मास्क में दिखे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को नए मास्क में स्पॉट किया गया। उनके नए मास्क की कीमत 200 डॉलर बताई जा रही है। उनका एयरपोर्ट से वीडियो सामने आया है।

16:00 (IST) 31 Jul 2023
पंखुरी ने शेयर की जुड़वां बच्चों के साथ फोटोज

टीवी एक्टर गौतम रोड़े और एक्ट्रेस पंखुरी अवस्थी ने इंस्टाग्राम पर अपने जुड़वां बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर की है। बीते दिनों ही एक्ट्रेस अस्पताल से घर लौटी हैं और बच्चों के साथ उनका घर पर ग्रैंड वेलकम किया गया। देखिए...

15:59 (IST) 31 Jul 2023
जद हदीद को मिला बेटी का क्यूट मैसेज

बिग बॉस ओटीटी 2 में जद हदीद इमोशनल दिखे। उन्हें बेटी का क्यूट मैसेज मिला। उन्होंने अपनी बेटी से मुलाकात की। बेटी से मिलने के बाद वो बेहद ही इमोशनल हो गए।

15:57 (IST) 31 Jul 2023
रणबीर कपूर का दिखा स्टाइलिश अंदाज

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का स्टाइलिश अवतार वायरल हो रहा है। हाल ही में उन्हें टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्टर का डैशिंग लुक देखने के लिए मिला।

15:19 (IST) 31 Jul 2023
धर्मेंद्र और शबाना आजमी के Kiss सीन पर क्या बोले शिव ठाकरे?

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट शिव ठाकरे ने धर्मेंद्र और शबाना आजमी के Kiss सीन पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने हाल ही में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म को थिएटर में देखा और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई।

14:22 (IST) 31 Jul 2023
'ड्रीम गर्ल 2' का टीजर वीडियो रिलीज, कल आएगा ट्रेलर

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का टीजर वीडियो जारी कर दिया गया है। इसका ट्रेलर कल यानी कि 1 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मूवी के टीजर को एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। देखिए...

13:04 (IST) 31 Jul 2023
शाहरुख खान की 'जवान' का नया गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज

शाहरुख खान इन दिनों एटली कुमार की फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं। इसे 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में मूवी का नया वीडियो सॉन्ग 'जिंदा बंदा' रिलीज कर दिया गया है। #zindabanda ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। देखिए...

12:55 (IST) 31 Jul 2023
फैमिली के साथ यूरोप ट्रिप से वापस लौटे सैफ-करीना

सैफ अली खान और करीना कपूर खान हाल ही में फैमिली के साथ यूरोप वेकेशन के लिए गए थे। ऐसे में अब वो वेकेशन से वापस आ चुके हैं। उनका एयरपोर्ट से वीडियो भी सामने आया है। इसमें उनके साथ तैमूर और जेह भी नजर आ रहे हैं।

12:53 (IST) 31 Jul 2023
लेग की एक्सरसाइज करने के बाद शिल्पा शेट्टी का हुआ बुरा हाल

शिल्पा शेट्टी अपने लेटेस्ट वीडियो में मंडे मोटिवेशन देते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन इस बार उनका लेग डे था, जिसे करने के बाद उनका बुरा हाल हो गया और वो जमीन पर रेंगते हुए नजर आ रही हैं। देखिए...

12:07 (IST) 31 Jul 2023
अभिषेक बच्चन और सैयामि खेर की 'घूमर' की रिलीज डेट आई सामने

आर बाल्कि द्वारा निर्देशित अभिषेक बच्चन और सैयामि खेर स्टारर फिल्म 'घूमर' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसे 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

11:07 (IST) 31 Jul 2023
18 साल छोटी तीसरी पत्नी से तलाक लेगें राहुल महाजन

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रहे राहुल महाजन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ई-टाइम्स की खबर की मानें तो वो 18 साल छोटी तीसरी पत्नी नताल्या से भी तलाक ले रहे हैं। उन्होंने पिछले साल ही तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी। इनकी शादी को चार साल का ही वक्त हुआ है।

11:00 (IST) 31 Jul 2023
'ड्रीम गर्ल 2' के ट्रेलर और टीजर की रिलीज डेट का ऐलान

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब इसके ट्रेलर और टीजर के रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। टीजर आज रात को और ट्रेलर 1 अगस्त को जारी किया जाएगा। इसकी जानकारी तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी है।

10:53 (IST) 31 Jul 2023
पैरेंट्स बनने वाले हैं जस्टिन बीबर और हैली बीबर

जस्टिन बीबर और हैली बीबर जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। ई-टाइम्स के इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें हैली का बेबी बंप देखने के लिए मिला है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

09:48 (IST) 31 Jul 2023
सोनू सूद ने परिवार और बी-टाउन सेलेब्स के साथ मनाया बर्थडे

सोनू सूद ने बीते दिन अपना जन्मदिन मनाया। उनकी इस पार्टी में बी-टाउन के कई सेलेब्स पहुंचे। इसमें जैकलीन समेत कई सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान केक कटिंग में एक्टर की फैमिली भी मौजूद रही। देखिए...

09:44 (IST) 31 Jul 2023
'व्हाट झुमका' पर दीपिका पादुकोण ने दिखाए गजब एक्सप्रेशन्स

रणवीर कपूर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को देखने के लिए बीती रात वीकेंड पर दीपिका पादुकोण पति के साथ थिएटर पहुंचीं। उन्होंने फिल्म देखने के बाद गाना 'व्हाट झुमका' पर शानदार एक्सप्रेशंस दिए। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

09:42 (IST) 31 Jul 2023
राम चरण और काजल अग्रवाल की 'मगधीरा' को 14 साल

राम चरण और काजल अग्रवाल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मगधीरा' की रिलीज को 14 साल पूरे हो गए हैं। इसे 30 जुलाई, 2009 में रिलीज किया गया था। फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था।

09:41 (IST) 31 Jul 2023
सोनू सूद की बर्थडे पार्टी में जैकलीन फर्नांडीस ने लूटी लाइमलाइट

सोनू सूद का बीते दिन बर्थडे थे। एक्टर की बर्थडे पार्टी में बी-टाउन के कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। ऐसे में इस पार्टी में जैकलीन फर्नांडीस ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और ब्लैक कलर के आउटफिट में उन्होंने सारी लाइमलाइट ही चुरा ली।

09:39 (IST) 31 Jul 2023
डिनर डेट पर स्पॉट हुए करण कुंद्रा और तेजस्वी

करण कुंद्रा और टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को बीती रात डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों का डैशिंग लुक देखने के लिए मिल रहा है।

09:37 (IST) 31 Jul 2023
3 दिन में हाफ सेंचुरी के करीब पहुंची रणवीर-आलिया की फिल्म

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani kii Prem Kahaani) के चर्चे इन दिनों खूब हो रहे हैं। ये तीन दिन में हाफ सेंचुरी का आंकड़ा छूने के करीब पहुंच गई है। इसे वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है। ताजा आंकड़ों में बताया जा रहा है कि फिल्म ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को 19 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में इसकी तीनों दिन की कमाई 50 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

09:36 (IST) 31 Jul 2023
सेलिना जेटली ने पाकिस्तानी समीक्षक के खिलाफ उठाया बड़ा कदम

एक पाकिस्तानी समीक्षक के खिलाफ बड़ा कदम उठाने को लेकर चर्चा में हैं। उसकी ओर से एक्ट्रेस के लिए भद्दे कमेंट्स किए गए थे, जिसके बाद ये मामला राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंच गया था। पाकिस्तानी समीक्षक की ओर से कहा गया था कि सेलिना एकमात्र एक्ट्रेस हैं, जो बाप फिरोज खान और बेटे फरदीन खान के साथ कई बार सो चुकी हैं। इस पर सेलिना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया था। उन्होंने ट्विटर सेफ्टी से इसके खिलाफ एक्शन की मांग की थी। अब ये मामला महिला आयोग के हाथों में है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने ट्विटर के जरिए दी है।