Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ ने पहले दिन करीब 1 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 0.85 करोड़ रहा। फिल्म दो दिन बीच जाने के बाद भी 2 करोड़ कमा नहीं पाई है। वहीं ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘फुकरे 3’ की बात करें तो ये फिल्म दो दिन में 16.32 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शादी का खास वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। शाहरुख खान इस साल ‘पठान’ और ‘जवान’ से बंपर कमाई करने के बाद सबसे अधिक कमाई करने वाले नंबर बन स्टार बन गए हैं। मनोरंजन की खबरों के अपडेट के लिए बने रहिए।
मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट
साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म 'लियो' ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इसे 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म ने रिलीज से पहले ही धूम मचा दी है। इसने 'पठान' और 'केजीएफ' तक को पीछे छोड़ दिया है। 'लियो' ने यूके में एडवांस बुकिंग के मामले में सभी भारतीय फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
कन्नड़ की सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' की रिलीज को एक साल पूरे हो गए। ऋषभ शेट्टी और सप्तमी गौड़ी स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया था। कन्नड़ की इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी।
कन्नड़ स्टार यश की 'केजीएफ-3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि इसे 2025 में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी रिलीज को लेकर ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि 2025 मेकर्स इसे रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। दिसंबर, 2023 से इसके प्रोडक्शन पर काम शुरू हो जाएगा।
साउथ एक्टर निखिल सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो समंदर किनारे तलवार बाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 'कार्तिकेय' स्टार एक्टर ने इसे शेयर करने के साथ ही लिखा कि ये ग्राफिक्स नहीं, रियल है। बीच किनारे तलवार बाजी का अभ्यास।
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' (Animal) से स्टार्स की फीस सामने आई है। खबरों में कहा जा रहा है कि एक्टर ने इसके लिए अपनी फीस में 50 फीसदी से ज्यादा की कटौती की है। चलिए बताते हैं पूरी स्टारकास्ट की फीस के बारे में...
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एम एस धोनी- अनटोल्ड स्टोरी' की रिलीज को 7 साल हो चुके हैं। इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल प्ले किया था। इसमें एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने लेडी लव का किरदार निभाया था।
महेश मांजरेकर की बेटी और 'दबंग-3' फेम एक्ट्रेस सई मांजरेकर का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो रेड कलर की ड्रेस में बेहद ही प्यारी लग रही हैं। इंटरनेट पर एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक छा गया है। देखिए...
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर दिलीप जोशी को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो इस शो में अब दिखाई नहीं देंगे। इसकी वजह भी खास बताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर...
शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रेड कलर की बेहद खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही हैं।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो दूसरे बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस दो-तीन महीने की प्रेग्नेंट हैं। पढ़िए पूरी खबर...
कंगना रनौत की अगली रिलीज 'तेजस' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसका फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है, जिसके सामने आने के बाद फैंस का फिल्म की रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म के टीजर वीडियो के रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। इसका पहला टीजर 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। वहीं, 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
वेब सीरीज 'पंचायत' और 'मिर्जापुर' दोनों के ही दो पार्ट्स सक्सेफुल रहे हैं। ऐसे में अब इसके अगल पार्ट यानी कि तीसरी किस्त का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इन्हें लेकर खबर सामने आ रही है कि दोनों की ही शूटिंग पूरी हो गई है और इन्हें अगले साल 2024 में रिलीज किए जाने का प्लान किया जा रहा है।
रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार हैं। 18 साल की राशा को लेकर रवीना ने बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? पढ़िए पूरी खबर....
भारतीय सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री को पांच दशक से अधिक समय दिया है। उन्हें केवल एक अभिनेता नहीं बल्कि सिनेमा जगत बल्कि सिनेमाई उत्कृष्टता का प्रतीक माना जाता है। बिग बी 11 अक्टूबर को 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता के इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनकी अनमोल यादगार चीजों की नीलमी की जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
शाहरुख खान स्टारर ‘जवान’ 7 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग की थी। पहले ही दिन फिल्म ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ा का बिजनेस किया था। बात वर्ल्डवाइड की करें तो Jawan ने 129.06 करोड़ रुपये कमाए थे। Jawan को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं और शुक्रवार को फिल्म ने 5.25 करोड़ का बिजनेस किया था। हालांकि ये गुरुवार को हुए 5.97 करोड़ के कलेक्शन से थोड़ा कम रहा। यहां पढ़ें पूरी खबर
माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह दोनों Jhalak Dikhla Jaa में नहीं लौटेंगीं।
फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये से भी कम की ओपनिंग की। दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में भी असफल रही। Sacnilk.com के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, अपने पहले शुक्रवार को फिल्म ने 0.85 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन 1.70 करोड़ रुपये है। हालांकि, शनिवार को फिल्म 2 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।
'फुकरे 3' ने शुरुआती दिन में 8.82 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की। Sacnilk.com के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म का कुल कलेक्शन 16.32 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, फुकरे 3 की कुल ऑक्यूपेंसी 19.69 प्रतिशत दर्ज की गई। नाइट शो के दौरान सबसे ज्यादा 32.67 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी गई।
ऐश्वर्या राय हमेशा अपनी बेटी अराध्या के साथ नजर आती हैं। एक बार फिर वह एयरपोर्ट के बाहर अपनी बेटी के साथ नजर आईं। इस दौरान वह काफी स्टाइलिश दिखीं।
भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, शिबानी बेदी, कुशा कपिला और डोली सिंह की एक फिल्म आ रही है। जिसके ट्रेलर रिलीज के बाद लोग उन्हें बोल्डनेस को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। भूमि पेडनेकर ने ऐसा करने वालों को जवाब दिया है।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की खबरें यहां पढ़ें।