Trending Bollywood Celebrity News Highlights: विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ के शोज भले ही हाउसफुल न जा रहे हों, लेकिन जो लोग भी वो फिल्म देखकर आ रहे हैं फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने भी फिल्म और विक्की की एक्टिंग की खूब तारीफ की है। रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म का क्रेज इतना है कि 24 घंटे इसके शोज चल रहे हैं। फिल्म ने दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जूनियर महमूद पेट के कैंसर से जूझ रहे हैं और जॉनी लीवर ने उनके साथ एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। वह उनसे मिलने गए और उनके साथ एक वीडियो भी बनाया। बॉबी देओल को ‘एनिमल’ के लिए खूब प्यार मिल रहा है और ये देख वह भावुक हो गए। एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इमोशनल नजर आ रहे हैं। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट

18:12 (IST) 3 Dec 2023
मशहूर असमिया गायक अरुण दास का निधन

मशहूर असमिया गायक अरुण दास का आज निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। 

18:10 (IST) 3 Dec 2023
दिनेश फडनिस को नहीं आया हार्ट अटैक

‘सीआईडी’ में ‘फ्रेडरिक्स’ की भूमिका निभाने वाले अभिनेता दिनेश फडनीस को हाल ही में अस्पताल ले जाया गया और वे वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा है। नेश के ‘सीआईडी’ सह-कलाकार और अभिनेता दयानंद शेट्टी ने बात की जानकारी दी है।

15:46 (IST) 3 Dec 2023
अंजली अरोड़ा ने खरीदा नया घर

कच्चा बादाम फेम अंजली अरोड़ा ने नया घर खरीदा है, जिसका एक वीडियो उन्होंने शेयर किया है। इस वीडियो में वह पूजा करती हुई नजर आ रही हैं।

15:45 (IST) 3 Dec 2023
उर्फी जावेद का इस्टाग्राम अकाउंट हुआ सस्पेंड

हाल ही में उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। उर्फी ने इसका स्क्रीन शॉर्ट भी शेयर किया। इस फोटो में इंस्टाग्राम की तरफ से उनके अकाउंट को सस्पेंड करने का मैसेज आया हुआ है।

12:45 (IST) 3 Dec 2023
कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने रचाई शादी

कोरियोग्राफर मुदस्सर खान शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने ‘मीका दी वोटी’ फेम रिया किशनचंदानी के साथ फेरे लिए हैं। उनकी फोटोज भी सामने आई है। पढ़िए पूरी खबर…

11:51 (IST) 3 Dec 2023
पूल में यूं ब्रेकफास्ट करती दिखीं मनीषा रानी

‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस मनीषा रानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें वो पूल में बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं और ब्रेकफास्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं।

11:21 (IST) 3 Dec 2023
बॉबी देओल के छलके आंसू

बॉबी देओल (Bobby Deol) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं। चलिए बताते हैं माजरा क्या है? पढ़िए पूरी खबर…

10:54 (IST) 3 Dec 2023
मनारा से बहस के बाद अंकिता ने की घर जाने की मांग

बिग बॉस 17 में मनारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन देखने को मिल रही है। अब कलर्स के नए प्रोमो में दिखाया गया मनारा ने अंकिता के साथ रूड बात की, जिसके बाद अंकिता रोने लगीं और उन्होंने विक्की से कहा कि वह घर जाना चाहती हैं।

09:23 (IST) 3 Dec 2023
CID एक्टर दिनेश फड्निस को आया हार्ट अटैक, वेंटिलेटर पर हैं अभिनेता

CID अभिनेता दिनेश फड्निस को दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद वह वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

09:08 (IST) 3 Dec 2023
बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ की आंधी, शाहरुख खान की ‘जवान’ को दिया धोबी पछाड़, ‘सैम बहादुर’ ने भी दिखाया दम

1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में एक साथ दो फिल्में ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ को रिलीज किया गया। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से शानदार रिस्पांस मिला है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ ने कमाल ही कर दिया। मूवी ने रिलीज के पहले ही दिन 116 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर इतिहास रच दिया। वहीं, इंडिया में इसने फर्स्ट डे 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। ऐसे में अब दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसमें रणबीर कपूर की फिल्म का इंडिया कलेक्शन महज दो दिन 100 करोड़ के पार पहुंच गया है। ऐसे में चलिए आपको ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ के दूसरे दिन के बिजनेस के बारे में बताते हैं… यहां पढ़ें पूरी खबर

09:07 (IST) 3 Dec 2023
सचिन तेंदुलकर ने Sam Bahadur देख की विक्की कौशल की तारीफ तो भावुक हुए एक्टर

विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। बॉक्सऑफिस पर फिल्म की टक्कर रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से हो रही है। जहां एक तरफ रणबीर कपूर की फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2 दिनों में 100 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है, वहीं ‘सैम बहादुर’ ने महज 15.50 करोड़ ही कमाये हैं। लेकिन इस फिल्म और विक्की कौशल की एक्टिंग की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी Sam Bahadur की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। फिल्म देखकर बाहर निकलने पर उन्होंने मीडिया से बात की और विक्की कौशल की तारीफों के पुल बांधे। विक्की इस बात से काफी भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर सचिन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए खूबसूरत का पोस्ट शेयर किया है।

07:51 (IST) 3 Dec 2023
फोर्थ स्टेज कैंसर से जूझ रहे जूनियर महमूद

अनुभवी अभिनेता जूनियर महमूद कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बात का पता तब चला जब सोशल मीडिया पर जॉनी लीवर के साथ उनका एक वीडियो सामने आया। जॉनी उनसे मिलने गए थे और उन्होंने महमूद के साथ एक वीडियो बनाया, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महमूद को स्टेज फोर कैंसर है। यहां पढ़ें पूरी खबर

07:02 (IST) 3 Dec 2023
Animal में फैंस का प्यार देख भावुक हुए बॉबी देओल

फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल को खूब पसंद किया जा रहा है। अपने प्रति फैंस का प्यार देख बॉबी भावुक हो गए। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इमोशनल होते दिख रहे हैं।

06:57 (IST) 3 Dec 2023
24*7 चल रहे Animal के शोज

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के शोज सुबह 5:30 से शुरू हो रहे हैं और रात के 2 बजे फिल्म का आखिरी शो है।

06:55 (IST) 3 Dec 2023
सचिन तेंदुलकर ने की ‘सैम बहादुर’ की तारीफ

सचिन तेंदुलकर ने ‘सैम बहादुर’ की तारीफ की है। उन्होंने इस फिल्म को देखने के बाद मीडिया से बात करते हुए विक्की की एक्टिंग की तारीफों के पुल बांधे।

मनोरंजन जगत की खबरों का अपडेट