Bollywood LIVE Highlights 29 July: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने पहले दिन 10 से 12 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसका अनुमान फिल्म के एडवांस टिकट बुकिंग को देखकर लगाया जा चुका था। टीवी एक्ट्रेस हिना खान अब पंजाबी फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। वह गिप्पी ग्रेवाल के साथ फिल्म ‘शिंदा शिंदा नो पापा’ में नजर आने वाली हैं। कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मामले में जैकलीन के फैन ने कोर्ट से गुहार लगाई है। एक शख्स ने दिल्ली हाईकोर्ट से अपील की है कि सुकेश जेल से एक्ट्रेस को जो चिट्ठियां भेजता है, उसपर रोक लगाई जाए। संजय दत्त का आज जन्मदिन है वह पूरे 64 साल के हो गए हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि उन्हें बॉलीवुड से कोई दिक्कत नहीं है, वह बस चाहते हैं कि फिल्मों में बस कुछ सुधार किए जाने की जरूरत है। मनोरंजन से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें….
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 29 जुलाई
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ किसिंग सीन दिया है। इसे देखकर लोग हैरान रह गए। इस पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। पढ़िए पूरी खबर...
करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में अब फिल्ममेकर को थिएटर के बाहर स्टाइलिश अंदाज में देखा गया।
कृति सेनन (Kriti Sanon) हाल ही में फैंस से बात करने के लिए लाइव आई थीं और इस दौरान वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। इसकी वजह उनका फूला हुआ चेहरा है। पढ़िए पूरी खबर...
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की पति विराट कोहली के साथ क्यूट बॉन्डिंग वाली फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें दोनों के बीच कमाल का बॉन्ड देखा जा सकता है।
करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani ki Prem Kahani) पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने निशाना साधा है। उन्होंने फिल्म को डेली सोप बताया है। पढ़िए पूरी खबर...
संजय दत्त आज 64 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौक पर थलापति विजय की फिल्म 'लियो' (Leo) से दमदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक्टर दमदार कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। इसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और फिल्म के लिए लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के सुसाइड को 4 महीने का वक्त हो गया है। ऐसे में अब उनकी मां मधु दुबे लाइव आईं और उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री समेत अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) पर गुस्सा निकाला है। जानिए मामला…
आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के ट्रेलर वीडियो की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। इसे 1 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।
सुष्मिता सेन की अपकमिंग फिल्म 'ताली' का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इसमें एक्ट्रेस को डैशिंग अवतार में देखा जा सकता है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
एक्टर नील नीतिन मुकेश की फिल्म 'तू मेरी आशिकी चैप्टर-1' का पोस्टर शेयर किया गया है। इसमें वो अपनी को-एक्ट्रेस के साथ कोजी नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ ही शेयर किया गया है कि इसका पहला गाना 3 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।
'बिग बॉस ओटीटी 2' की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस पलक पुरसवानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्हें सिजलिंग अवतार दिखाते हुए देखा जा सकता है। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
रणबीर कपूर को बीती रात को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्हें एयरपोर्ट से रिसीव करने के लिए आलिया भट्ट पहुंचीं। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
सरकार ने नया आदेश दिया है, यदि शादी में बॉलीवुड के गाने बजेंगे तो कोई भी कॉपी राइट की दिक्कत नहीं होगी। केंद्र सरकार के उद्योग और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने अर्जी स्वीकार करते हुए बीते 24 जुलाई को निर्देश जारी कर दिया है। कॉपीराइट कंपनियां अब शादियों में बजाये जाने वाले बॉलीवुड गानों पर कोई आपत्ति नहीं जता सकती है।
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपने अंदाज को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहे हैं। वह हाल ही में अपनी पत्नी सुनीता के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। देखें उनका वीडियो
प्रणय मेश्राम के निर्देशन में डेब्यू वाली फिल्म ‘अकेली’ 18 अगस्त, 2023 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। ये एक थ्रिलर-ड्रामा है, जिसमें नुसरत के साथ निनाद वैद्य, अपर्णा पडगांवकर, नितिन वैद्य, विक्की सिदाना और शशांक शाह भी नजर आएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
विवेक अग्निहोत्री ने कहा वह जहां जाते हैं लोग केवल बॉलीवुड के गानों और कॉस्ट्यूम के बारे में बात करते हैं, लेकिन फिल्म की स्टोरी के बारे में कोई कुछ नहीं कहता। यहां पढ़ें पूरी खबर...
'खतरों के खिलाड़ी' के बाद बिग बॉस फेम शिव ठाकरे और डेजी शाह अक्सर साथ में स्पॉट किए जा रहे हैं। फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद भी कर रहे हैं। एक बार फिर दोनों साथ में नजर आए हैं।
हिना खान ने पंजाबी फिल्मों में डेब्यू कर लिया है। वह गिप्पी ग्रेवाल के साथ फिल्म 'शिंदा शिंदा नो पापा' में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वह गिप्पी ग्रैवाल के साथ फुल पंजाबन लुक में नजर आ रही हैं।
200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ एक शख्स ने दिल्ली हाईकोर्ट कोर्ट में याचिका दर्ज कराई है। जिसमें उसने कहा है कि सुकेश जेल से जैकलीन या अन्य एक्ट्रेसेस को लेटर न लिखे। इसपर रोक लगाई जाए। इससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है।
फिल्म ने पहले ही दिन 10.50 से 11.25 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए इसका अंदाजा पहले ही लगाया जा चुका था। फिल्म को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
बॉलीवुड की ताजा खबरें।