Bollywood News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। करण जौहर ने फिल्म ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ से डायरेक्शन में 7 साल के बाद वापस की है। इसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने लीड रोल प्ले किया है। इनकी जोड़ी दूसरी बार स्क्रीन पर दर्शकों एंटरटेन करते हुए नजर आ रही है। इनकी फिल्म को आज यानी कि 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इसे फैंस की ओर से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा हैं। फिल्म को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ था। इनकी जोड़ी को पर्दे पर फिर से देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड दिखे थे। इसके साथ ही साउथ एक्टर धनुष की अपकमिंग फिल्म Captain Miller का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ये काफी धांसू है। ये एक्शन के मामले में ‘पठान’ और ‘पुष्पा’ तक को टक्कर देती है। धनुष का ऐसा अंदाज पहले कभी नहीं देखा होगा। उनकी फिल्म के ट्रेलर को एक्टर के जन्मदिन के मौके पर आउट किया गया है। वहीं, सबा आजाद ने कथित बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के साथ फोटोज शेयर की है, जिसमें दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
19:04 (IST) 28 Jul 2023
अपनी बुक I Am No Messiah के बारे में बोले सोनू सूद

सोनू सूद ने कोरोना महामारी के वक्त जो नेक काम किए थे, उसके लिए उन्हें मसीहा कहा जाता है। अब उन्होंने अपनी किताब लिख है, जिसका टाइटल है I Am No Messiah।

18:28 (IST) 28 Jul 2023
ऐश्वर्या राय के दीवाने हैं Kohhra एक्टर सुविंदर विकी

‘कोहरा’ के एक्टर सुविंदर विकी काफी सुर्खियों में हैं। उनकी एक्टिंग और किरदार की हर तरफ तारीफ हो रही है। एक्टर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के लिए अपनी फीलिंग्स बयां की हैं। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या राय उनका क्रश हैं और वह उनके साथ काम करना चाहते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

17:43 (IST) 28 Jul 2023
नरगिस फाखरी के घर में होती थीं पैरानॉर्मल एक्टिविटीज, छोड़ कर भागना पड़ा था अपार्टमेंट

नरगिस ने बताया कि वह कब्रिस्तान के बगल में एक अपार्टमेंट लेकर रहने लगी थीं, जहां रोज रात को भूतिया गतिविधियां हो रही थीं। तीन दिन में ही उन्हें वह घर छोड़कर भागना पड़ा। यहां पढें पूरी खबर

16:39 (IST) 28 Jul 2023
पति सिद्धार्थ के साथ बर्थडे वेकेशन पर निकलीं कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी 31 जुलाई को अपना 31वां जन्मदिन मनाएंगी। ऐसे में बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए वो पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वेकेशन पर निकल गई हैं। एयरपोर्ट से एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है।

15:20 (IST) 28 Jul 2023
'गदर 2' के फैंस के लिए खुशखबरी

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' के फैंस के लिए खुशखबरी। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक टिकट खरीदने पर एक टिकट फ्री मिलेगा। ये ऑफिर पेटीएम की ओर से दिया जा रहा है। फिल्म को 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

14:13 (IST) 28 Jul 2023
मृणाल ठाकुर ने दुलकर सलमान को विश किया बर्थडे

'सीता रामम' फेम एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने दुलकर सलमान को बर्थडे विश किया है। उन्होंने एक्टर के साथ फोटोज शेयर की है और उन्हें टैलेंटेड अभिनेता बताते हुए जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी है।

14:10 (IST) 28 Jul 2023
'नरक भोगना अभी बाकी है' का मोशन पोस्टर जारी

अभिमन्यु सिंह और अभिषेक दुहान की फिल्म 'नरक भोगना अभी बाकी है' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। ये काफी धांसू है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसका निर्देशन राहुल के सिंह ने किया है।

14:04 (IST) 28 Jul 2023
बर्थडे पर पति संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं मोनालिसा

भोजपुरी और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आज अपने पति और भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वो हसबैंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। देखिए...

11:45 (IST) 28 Jul 2023
सपना चौधरी ने उड़ाया सचिन और सीमा का मजाक

हरियाणीं सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो नोएडा के रहने वाले सचिन और पाकिस्तान से प्यार में इंडिया आईं सीमा हैदर का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रही हैं। देखिए...

11:44 (IST) 28 Jul 2023
सामंथा ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें धमाकेदार डांस मूव्स दिखाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने शॉर्ट्स में कमाल के डांस मूव्स दिखाए हैं।

10:32 (IST) 28 Jul 2023
इंस्टाग्राम ने बंद किया पुनीत सुपरस्टार का अकाउंट

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के एक्स कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया है। ये बड़ा कदम इंस्टाग्राम की ओर से लिया गया है।

10:30 (IST) 28 Jul 2023
सबा आजाद ने शेयर की ऋतिक के साथ फोटो

ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप के चर्चे इन दिनों खूब हैं। इसी बीच सबा ने एक्टर के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटोज शेयर की है, जिसमें दोनों के बीच शानदार बॉन्ड देखने के लिए मिल रहा है।

10:28 (IST) 28 Jul 2023
आलिया भट्ट-रणवीर सिंह की ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ हुई रिलीज

करण जौहर ने फिल्म ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ से डायरेक्शन में 7 साल के बाद वापस की है। इसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने लीड रोल प्ले किया है। इनकी जोड़ी दूसरी बार स्क्रीन पर दर्शकों एंटरटेन करते हुए नजर आ रही है। इनकी फिल्म को आज यानी कि 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है।

10:27 (IST) 28 Jul 2023
धनुष की फिल्म Captain Miller का टीजर आउट

साउथ एक्टर धनुष की अपकमिंग फिल्म Captain Miller का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ये काफी धांसू है। ये एक्शन के मामले में ‘पठान’ और ‘पुष्पा’ तक को टक्कर देती है। देखिए...