Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सलार’ एक साथ रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है। नसीरुद्दीन शाह ने पैन इंडिया फिल्म RRR और ‘पुष्पा’ की बुराई की है। उन्होंने कहा वह ये फिल्में देख नहीं पाए। Bigg Boss 17 शुरू होने वाला है, और कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। इसी बीच राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी का एक बयान सामने आया है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि उन्हें शो के मेकर्स ने अप्रोच किया है। परिणीति चोपड़ा और राघव की शादी के बाद अब दोनों 30 सितंबर को मुंबई में रिसेप्शन देने वाले हैं। मनोरंजन की खबरों के लिए बने रहिए।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट
वेब सीरीज 'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन का ओटीटी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी 'मुंबई डायरीज' सीजन 2 की रिलीज डेट का एलान हो गया है। 6 अक्टूबर को रिलीज होगी।
https://youtu.be/vXc6oIh87ik
दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। जैकी श्रॉफ इन दिनों अपने खाने और खास रेसिपी को लेकर चर्चा में हैं। उनके खाना बनाने के खास तरीके को लोग ट्राई भी करते हैं और उन्हें टैग कर वीडियो भी शेयर करते हैं। उनकी स्पेशल रेसिपी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पहले अंडे की रेसिपी, फिर देसी बैंगन और अब उनके स्टाइल में भिंडी की सब्जी काफी मशहूर हो रही है। केवल भारत ही नहीं, विदेशों में भी लोग उनके खाने को ट्राई कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें उनके खाने का वीडियो
हाल ही में करीना कपूर के साथ फिल्म Jaane Jaan में नजर आए सौरभ सचदेव किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। आने वाले समय में वह रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में भी नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह ‘लाल कप्तान’, ‘गुडलक जैरी’, ‘भूत पुलिस’ और ‘वध’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके है। इस वक्त वह ओटीटी पर छाए हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी इस वक्त बी-टाउन से लेकर इंटरनेट तक का हॉट टॉपिक बनी हुई है। परिणीति ने 24 सितंबर को उदयपुर में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। परिणीति के शादी के जोड़े से लेकर उनके ज्वेलरी तक बेहद खास है। उनका लहंगा बॉलीवुड के बड़े डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस लहंगे में एक खास बात है, इसकी जानकारी खुद मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
उर्फी जावेद का नया लुक सामने आया है। जिसमें वह गुलाबी रंग का कोट पैंट पहने दिख रही हैं। लेकिन उनका चेहरा नहीं नजर आ रहा है। खुद देखें उर्फी का नया कारनामा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर में शादी की है। जिसमें परिवार समेत कई सितारे भी शामिल हुए थे। अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है। कपल ने मेहमानों से गिफ्ट्स के लिए मना कर दिया था। कपल ने केवल आशीर्वाद और शुभकामनाएं ली।
रूपाली गांगुली की 'अनुपमा' सीरियल के बाद फैन फॉलोइंग और भी बढ़ गई है। एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी एक फैन खुशी से फूले नहीं समा रही है। रूपाली उसके साथ बेहद प्यार से संभालती दिख रही हैं।
नसीरुद्दीन शाह का हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान रहा है। वह अपनी एक्टिंग और काम के अलावा बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड फिल्मों में मेल एक्टर्स को ग्लोरिफाई किया जाता है। इसके साथ ही नसीर ने कहा ‘आरआरआर’ और ‘पुष्पा’ जैसी मेनस्ट्रीम ब्लॉकबस्टर फिल्में देखना उन्हें मुश्किल लगता था। यहां पढ़ें पूरी खबर
बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करते हुए, शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने केवल 20 दिनों में ₹571.08 करोड़ की शानदार कमाई की है। फिल्म का जलवा पहले दिन से ही बरकरार है। ओपनिंग डे पर किंग खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख का कलेक्शन किया था। ग्लोबली भी ये फिल्म 1000 करोड़ से कई अधिक का बिजनेस कर चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर में शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस उनके रिसेप्शन लुक को देखने के लिए बेताब हैं। शादी से कुछ समय पहले एक इंविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जो कथित तौर पर राघव-परिणीति के रिसेप्शन का था। उसमें दी गई जानकारी के मुताबिक कपल 30 सितंबर को चंडीगढ़ में रिसेप्शन करने वाला था। लेकिन अब जो बात सामने आ रही है वो ये कि दोनों का वेडिंग रिसेप्शन चंडीगढ़ नहीं, बल्कि मुंबई में होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी का एक बयान सामने आय़ा है। जिसमें वह बता रहे हैं कि बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वह शो में जाएंगे या नहीं।
हिंदी सिनेमा में अपने प्रभावशाली योगदान के लिए प्रसिद्ध नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्मों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। यूट्यूब चैनल वी आर युवा पर एक साक्षात्कार के दौरान, अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें आरआरआर और पुष्पा जैसी मुख्यधारा की ब्लॉकबस्टर फिल्में देखना मुश्किल लगता था।
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वहीं दूसरी तरफ साउथ एक्टर प्रभास की फिल्म 'सलार' भी खबरों में बनी हुई है। 'डंकी' क्रिसमस के मौके पर 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। अब खबर आ रही है कि प्रभास की फिल्म भी उसी वक्त रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को आमने सामने की टक्कर दे सकती हैं।

मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।