Trending Bollywood Celebrity News Highlights: ‘बिग बॉस 17’ में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ आई हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का जितना प्यार नजर आता था, शो में उसके विपरीत ही हो रहा है। दोनों अक्सर झगड़ते दिखते हैं और इसके लिए अब दोनों की मां ने शो में आकर उनसे बात की। अमिताभ बच्चन ने अपना ‘प्रतीक्षा’ बंगला बेटी श्वेता नंदा के नाम कर दिया है। रणबीर कपूर और बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘एनिमल’ का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन इवेंट के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक वीडियो में रणबीर को कहते देखा गया कि वह जहां जाते हैं ‘बदतमीज दिल’ गाना बजता है। अब वह जवान नहीं रहे उनसे अब डांस नहीं होता। अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हें दुनिया की हर महिला खूबसूरत लगती है और सबपर उन्हें क्रश है। सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने 13वें दिन महज 2 करोड़ का कलेक्शन किया है। मनोरंजन से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट
'बिग बॉस 17' में सलमान खान यूट्यूबर अनुरोग डोभाल पर भड़के हैं। वो उनकी फैंस से पैसे कमाने वाली बात पर भड़के हैं। भाईजान ने उनसे गुस्से में कहा, 'इनका तो नाम लेना नहीं चाहिए भाई। इनकी जो आर्मी है, इन्होंने खुद कहा है कि मैं इनसे पैसे कमाता हूं। तुम्हारी कोई भी आर्मी हो मगर हमारी पास आर्मी के रूप में पूरा हिंदुस्तान है।'
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में छोटी पूजा का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस मालविका राज ने हाल ही में सगाई कर ली। उन्होंने प्रणव बग्गा संग सगाई की है। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंगेजमेंट की फोटोज को शेयर किया है।
'बिग बॉस 17' के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट खानजादी पर भड़कते हुए नजर आने वाले हैं। भाईजान उन्हें शो को छोड़कर जाने के लिए भी कह देते हैं।
अनुपमा परमेश्वरन फिल्म 'टिल्लू' में नजर आने वाली हैं। ऐसे में इस फिल्म के नए गाने 'राधिका...नॉट जस्ट ए नेम' का प्रोमो रिलीज किया गया है। इसे एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। गाने का फुल वीडियो 27 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।
'बिग बॉस 17' में ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल का रोमांस काफी चर्चा में है। इनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। ऐसे में अब टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने इन पर गुस्सा निकाला है। पढ़िए पूरी खबर...
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर किया है। वो शादी के 5 साल बाद पहले बच्चे के लिए मां बनने वाली हैं और इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।
विक्की कौशल 'सैम बहादुर' के अलावा शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब उन्होंने बताया कि किंग खान को बॉलीवुड का बादशाह क्यों कहा जाता है? पढ़िए पूरी खबर...
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'डंकी' (Dunki) काफी चर्चा में हैं। इसे लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है। मूवी ने रिलीज से पहले ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है। पढ़िए पूरी खबर...
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसे 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अनिल कपूर ने इसका एक पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
कटरीना कैफ अपनी एक्टिंग के साथ-साथ एक्शन सीक्वेंस करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में काम करने के लिए न केवल हिंदी सीखी, बल्कि वह हर फिल्म के लिए इतनी कड़ी मेहनत करती हैं और वह उनके काम में साफ नजर आती है। वह तमाम फिल्मों में एक्शन सीन कर चुकी हैं। इस वक्त सलमान खान स्टारर ‘टाइगर 3’ में उनका फुलऑन एक्शन देखने को मिल रहा है। स्टंट और एक्शन सीन करना कटरीना के लिए आसान नहीं रहा है, इससे जुड़ा किस्सा उन्होंने शेयर किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
रणदीप हुड्डा पिछले काफी समय से शादी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अब उनकी शादी का कार्ड सामने आया है। इसे उन्होंने खुद शेयर किया है। उनकी शादी के डट 29 नवंबर, 2023 फाइनल की गई है। वो इंफाल मणिपुर में सात फेरे लेंगे।
करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) रियलिटी शो में काफी इमोशनल दिखीं। वो दादा राज कपूर को डेडिकेट परफॉर्मेंस को देख रो पड़ीं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर...
जब से ‘एनिमल’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, रणबीर कपूर और बॉबी देओल बहुत चर्चा में हैं। दोनों की एक्टिंग और लुक बहुत दमदार लग रहा है। बॉबी देओल ने फिल्म के लिए अपनी बॉडी पर खूब काम किया है। ट्रेलर में ये साफ देखा जा सकता है। अब उनके ट्रेनर प्रज्वल शेट्टी ने उनके वर्कआउट और बॉडी पर बात की है। उन्होंने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी चाहते थे कि बॉबी, रणबीर कपूर से ज्यादा चौड़े दिखें। यहां पढ़ें पूरी खबर
रश्मिका मंदाना, कटरीना कैफ और काजोल के बाद अब डीपफेक का शिकार आलिया भट्ट भी हो गई हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर...
Bigg Boss 17 में अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ एंट्री ली थी। सबको लगा था कि उनका गेम स्ट्रॉन्ग होगा, लेकिन दोनों को अक्सर आपस में झगड़ते हुए देखा जाता है। इसके कारण सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते पर भी कई सवाल खड़े होते हैं। अब आखिरकार दोनों की मां वीकेंड का वार में नजर आने वाली है। शो का प्रोमो आ चुका है और जिसमें विक्की जैन की मां उन्हें समझाती दिख रही हैं। इस दौरान अंकिता और विक्की को फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 17' को लेकर चर्चा जोरों पर है कि अंजलि अरोड़ा घर में वाइल्डकार्ड एंट्री करन वाली हैं। इन सबके बीच उन्होंने एक पोस्ट के जरिए गुस्सा जाहिर किया है। चलिए बताते हैं माजरा क्या है? पढ़िए पूरी खबर...
फिल्ममेकर राज कुमार कोहली का 24 नवंबर को निधन हो गया। उन्हें 93 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम संस्कार में सोनू निगम, आदित्य पंचोली समेत कई महान हस्तियां पहुंची। पिता के निधन से अरमान कोहली पूरी तरह टूट चुके हैं। उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। ये वीडियो राज कुमार के अंतिम संस्कार के पहले का है। यहां पढ़ें पूरी खबर
फिल्ममेकर राज कुमार कोहली का शुक्रवार को निधन हो गया। वह अरमान कोहली के पिता थे। अब उनकी अंतिम विदाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनू निगम, अरमान कोहली से मिल रहे हैं। अरमान अपने पिता के शव के सामने खड़े हैं और बुरी तरह होते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अपनी फिल्म 'एनिमल' के प्रमोशन में बॉबी देओल का बेटा भी साथ गया था। दोनों का साथ में वीडियो भी वायरल हो रहा है।
Tiger Box Office Collection: सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर स्पाई थ्रिलर ‘टाइगर 3’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई है। रिलीज से पहले इसे लेकर कहा जा रहा था कि ये फिल्म शाहरुख खान की ‘पठान’ और ‘जवान’ की तरह बॉक्स ऑफिस पर राज कर सकती है। लेकिन Tiger 3 ने उन दोनों फिल्मों की तुलना में काफी कम बिजनेस किया है। फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। 13 दिन बीत जाने के बाद भी फिल्म महज 257.14 करोड़ ही कमा पाई है। 13वें दिन फिल्म ने 2.27 करोड़ का कलेक्शन किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Bigg Boss 17 में नील भट्ट इन दिनों काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। अब उनको खानजादी से भिड़ते हुए देखा गया।
रणबीर कपूर और बॉबी देओल इस वक्त जोर शोर से अपनी फिल्म 'एनिमल' का प्रमोशन कर रहे हैं। उन्होंने प्रमोशन के दौरान 'बदतमीज दिल' गाने पर डांस किया और फिर कहा कि अब उनसे ये डांस नहीं होता, लेकिन वो जहां भी जाते हैं ये गाना बज जाता है।
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनका परिवार जिस बंगले में कई सालों तक रहा अब वो उनका नहीं है। जी हां! अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन ने मुंबई के जुहू स्थित अपना बंगला ‘प्रतीक्षा’ अपनी बेटी श्वेता नंदा को गिफ्ट कर दिया है। बंगले की कीमत लगभग 50.63 करोड़ रुपये हैं और ये 674 वर्ग मीटर और 890.47 के दो हिस्सों में फैला हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की खबरों का लाइव अपडेट
