Trending Bollywood Celebrity News Live Updates: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। अमिताभ बच्चन के टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का नया सीजन 15 का आगाज होने वाला है। इस पॉपुलर क्विज गेम का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब बिग बी ने इसके नए सीजन की पहली झलक दिखाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके सेट से एक फोटो शेयर की है। शो अभी कब शुरू किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं शेयर की गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि ये जल्द ही ऑनएयर कर दिया जाएगा। वहीं, ‘जवान’ को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस नयनतारा ने लाडले के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो उस पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रही हैं। उनकी इस क्यूट फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से जुड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि इस शो से फलक नाज को बेघर कर दिया गया है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
00:54 (IST) 25 Jul 2023
’सिंघम’ एक्टर जयंत सावरकर का निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर जयंत सावरकर का निधन हो गया है। वे 87 साल के थे।

20:58 (IST) 24 Jul 2023
राकेश रोशन से 20 लाख की धोखाधड़ी करने वाले ठगों को HC ने जारी किया नोटिस

बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने 2011 में दो आरोपियों द्वारा उनसे ठगे गए 50 लाख रुपये में से शेष 20 लाख रुपये की वापसी के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले ने काफी वक्त लिया है, लेकिन अब उच्च न्यायालय ने सोमवार को दो ठगों को नोटिस जारी किया है।

18:57 (IST) 24 Jul 2023
एलन मस्क ने भी देख ली ओपेनहाइमर

ओपेनहाइमर की चर्चा दुनियाभर में देखने को मिल रही है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने भी ये फिल्म देख ली है और इसपर उनका रिएक्शन भी आ गया है।

16:14 (IST) 24 Jul 2023
3 दिन में ‘ओपेनहाइमर’ ने की छप्पर फाड़ कमाई

भारत के थिएटर्स में हॉलीवुड फिल्म 'ओपेनहाइमर' (Oppenheimer) ने कमाल कर दिया है। फिल्म ने तीन दिन में हाफ सेंचुरी मार दी है। पढ़िए पूरी खबर…

15:26 (IST) 24 Jul 2023
‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ का नया गाना रिलीज

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' का नया गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसके बोल 'ढिंढोरा बाजा रे' हैं। ये बेहद ही शानदार है और इसे भव्य तरीके से फिल्माया गया है।

14:43 (IST) 24 Jul 2023
करण देओल ने शेयर किया फिल्म ‘दोनों’ का फर्स्ट पोस्टर

सनी देओल के बेटे करण देओल ने छोटे भाई राजवीर देओल की अपकमिंग फिल्म 'Dono' में नजर आने वाले हैं। उन्होंने इससे फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इसमें वो समंदर किनारे बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

14:07 (IST) 24 Jul 2023
उर्फी जावेद के कपड़ों को देख भिड़ा शख्स

उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो उनके एयरपोर्ट लुक देख भड़कता दिख रहा है। इसे देख वो कहता है कि 'इंडिया का नाम खराब करते हो।' इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'तेरे बाप का क्या जा रहा है?' दोनों के बीच काफी कहासुनी होती है।

13:54 (IST) 24 Jul 2023
शाहरुख खान ने रिवील किया विजय सेतुपति का लुक

शाहरुख खान ने फिल्म 'जवान' से साउथ एक्टर विजय सेतुपति का लुक रिवील किया है। इसमें वो खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

12:06 (IST) 24 Jul 2023
कार्तिक आर्यन को मेलबर्न में मिला ये अवॉर्ड

कार्तिक आर्यन इंडियन सिनेमा के राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार बन गए हैं। उन्हें ये तमगा मेलबर्न में आयोजित 14वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल में दिया गया था। उन्होंने 'सत्यप्रेम की कथा' और 'भूल-भुलैया 2' जैसी बड़ी हिट दी है।

11:47 (IST) 24 Jul 2023
बारिश के बीच दिखा राशा थडानी का ग्लैमरस लुक

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का बारिश के बीच ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिला है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी कमाल की अदाएं देखने के लिए मिल रही है।

11:01 (IST) 24 Jul 2023
वरुण तेज की ‘गांदीवाधारी अर्जुन’ का टीजर रिलीज

वरुण तेज की अपकमिंग फिल्म 'गांदीवाधारी अर्जुन' का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इसे 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वरण तेज की ये तेलुगू फिल्म है। देखिए टीजर…

10:56 (IST) 24 Jul 2023
जिम में पसीना बहाते हुए नजर आईं शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। इसमें वो जिम में वर्कआउट करते हुए नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरें वायरल हो रहा है। इसे मंडे मोटिवेशन कहा जा सकता है।

09:35 (IST) 24 Jul 2023
रवि किशन की बेटी का छाया ग्लैमरस अवतार

भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने हाल ही में अपना ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है, जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्हें अपनी सिजलिंग अदाएं दिखाते हुए देखा जा सकता है।

09:32 (IST) 24 Jul 2023
सामंथा ने वादियों से शेयर की फोटोज

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर खुद के साथ वादियों में टाइम स्पेंड कर रही हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपनी मॉर्निंग फोटो शेयर की है और ऐसी ही सुबह की ख्वाहिश जताई है।

09:31 (IST) 24 Jul 2023
ईशा गुप्ता ने शेयर की बोल्ड फोटोज

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। उन्होंने बिकिनी में तस्वीरें शेयर की है और ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। उनके लुक को लोग बोल्डनेस नहीं बल्कि 'बेशर्मी' बता रहे हैं।

09:29 (IST) 24 Jul 2023
‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ से रिलीज हुआ नया गाना

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' काफी चर्चा में है। फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच अब इसका नया गाना रिलीज किया गया है, जो कि रैप सॉन्ग है। इसमें एक्टर अपनी कमाल की बॉडी और एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

09:24 (IST) 24 Jul 2023

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का बीते दिन रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड टेलीकास्ट किया गया। इस एपिसोड में फलक नाज को बेघर किया गया है।

09:22 (IST) 24 Jul 2023

‘जवान’ को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस नयनतारा ने लाडले के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो उस पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रही हैं। उनकी इस क्यूट फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

09:21 (IST) 24 Jul 2023
अमिताभ बच्चन ने दिखाई ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ की पहली झलक

अमिताभ बच्चन के टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का नया सीजन 15 का आगाज होने वाला है। इस पॉपुलर क्विज गेम का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब बिग बी ने इसके नए सीजन की पहली झलक दिखाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके सेट से एक फोटो शेयर की है।