राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारत में सबसे प्रमुख फिल्म पुरस्कार समारोह है। 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के विजेताओं का ऐलान हो चुका है। इस इवेंट को ऑनलाइन लाइव भी देखा जा सकता है। इस साल के अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट, कृति सेनन, अल्लू अर्जुन से लेकर विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम और आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री ने ढेर सारे अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म को स्पेशल जूरी अवॉर्ड दिया गया है।
सदार उधम सिंह ने बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का जीता अवॉर्ड। इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था।
अल्लू अर्जुन को पुष्पा द राइज के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है।
बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह
बेस्ट गुजराती फिल्म- छेल्लो शो
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली
बेस्ट मैथिली फिल्म- समांतर
बेस्ट मराठी फिल्म- Ekda Kay Zala
बेस्ट मलयालम फिल्म- होम
आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता है।
सलमान खान के टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि इस बार की थीम हर बार से काफी अलग होगी। बताया जा रहा है कि इस बार कपल वर्सेज सिंगल थीम होने वाली है।
मनीषा रानी को बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद एक बार फिर से स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने अभिषेक मल्हान के ट्रॉफी हारने पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा ही अभिषेक ने शो तब जीत लिया जब उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। एल्विश के लिए कहा कि उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है इसलिए वो ट्रॉफी जीते हैं। उनकी नजर में दोनों ने ही अच्छा खेला है।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) को जी-20 का पूरा फायदा मिल सकता है। ऐसा हम ट्रेड एनालिस्ट कह रहे हैं। चलिए बताते हैं कैसे? पढ़िए पूरी खबर...
सबा आजाद ने ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इससे होने वाली परेशानी पर बात की है। उन्होंने पहली बार अपने रिश्ते पर खुलकर रिएक्शन दिया है। पढ़िए पूरी खबर...
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। दोनों स्टार्स की हिट फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो से रिलीज किया गया है। देखिए...
मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म Vrushabha के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गई है। इसके जरिए साउथ में शनाया कपूर डेब्यू करने वाली हैं। दूसरे शेड्यूल की शूटिंग की तैयारी शुरू हो गई है।
मिजान जाफरी और दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां 2' के नए गाने के रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। इसका गाना Saure Ghar को 27 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इसका फर्स्ट पोस्टर भी शेयर किया गया है। फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने फीस कटौती पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि कोविड के बाद से केवल शोज को ही नहीं बल्कि एक्टर्स को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पढ़िए खबर...
बॉलीवुड की बेबी यानी की करीना कपूर पिछले कुछ समय से स्क्रीन से दूर हैं। वो आखिरी बार 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखी थीं। अब वो अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वो नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज The Devotion of Suspect X में नजर आने वाली हैं। इसमें वो विजय वर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली हैं। कहा जा रहा है कि इसका ट्रेलर 5 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा जोरों पर है कि वो 'रामायण' पर बनने वाली फिल्म में लीड रोल निभाने वाले हैं। रणबीर 'राम' तो आलिया 'सीता' बनेंगी। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस 'सीता' का रोल नहीं निभाएंगी।
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का बोलबाला बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसने महज 13 दिन में ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की कमाई अभी तक 410 करोड़ तक हो गई है।
सारा अली खान को बीती रात किसी इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान वो ट्रैडिशनल अटायर में नजर आईं। वो पैपराजी पर भड़कते हुए भी दिखाई दी हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। देखिए...
टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने पति जैद दरबार के साथ अपना जन्मदिन धूम-धाम से मनाया है। इस दौरान एक्ट्रेस को ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में ग्लैमरस देखा गया। वो बेहद ही एक्साइटेड दिखी हैं। इनका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
बीते दिन ही चांद पर भारत के 'चंद्रयान 3' की लैंडिंग सफलतापूर्वक हो गई। इस तमाम सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया साथ ही भारत के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और सभी का शुक्रिया अदा किया। साथ ही बधाई भी दी। ऐसे में अब कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने भी शुभकामनाएं दी है।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा हॉटस्टार की वेब सीरीज 'आखिरी सच' के इवेंट में साथ में नजर आए। इस दौरान दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिया। वो एक-दूसरे का हाथ थामे भी दिखे। देखिए वीडियो...
राखी सावंत इन दिनों पति आदिल खान पर गंभीर आरोप लगा रही हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। इसी बीच अब शर्लिन चोपड़ा ने उनका मजाक उड़ाया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो कह रही हैं कि 'कह देना उसे मैं उससे बड़ी ड्रामेबाज हूं।' देखिए...
पहली पाक नेटफ्लिक्स वेब सीरीज का ऐलान कर दिया गया है। इसका ऑरिजनल टाइटल ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ बताया जा रहा है। इसके जरिए तीन स्टार एक्टर्स फवाद खान, माहिरा खान और सनम सईद साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इनकी जोड़ी 20 साल के बाद एक साथ पर्दे पर वापसी करने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों स्टार्स ‘वेलकम 3’ के जरिए स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। आखिरी बार उन्हें 2004 में पर्दे पर देखा गया था।