Trending Bollywood Celebrity News Highlights: सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं। फिल्म ने 12वें दिन सबसे कम कमाई की है। Tiger 3 ने महज 3.27 करोड़ का बिजनेस किया है। ‘बिग बॉस 17’ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिग्ना वोरा शो से बाहर हो गई हैं। उर्वशी ढोलकिया इस वक्त ‘झलक दिखला जा’ के 11वें सीजन का हिस्सा हैं। उन्होंने फैंस को अपडेट दिया है कि उनके पैर में दो हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गए हैं। ‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मालविका राज ने प्रणव बग्गा के साथ सगाई कर ली है। सलमान खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह फटे हुए जूते पहनकर बैठे हैं। इसके लिए लोग उनकी सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मनोरंजन से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट
शबाना आजमी और जीनत अमान की जोड़ी 41 साल बाद पर्दे पर वापसी करने वाली है। दोनों एक्ट्रेस को साथ लाने वाले डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हैं। वो अपनी फिल्म Bun Tikki के जरिए दोनों एक्ट्रेस को स्क्रीन पर एक साथ फिर से ला रहे हैं।
राज कुमार कोहली का निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स ने उनके निधन पर दुख जताया। इसी बीच सोनू निगम का वीडियो सामने आया है। वो उनकी अर्थी को कंधा देते हुए नजर आ रहे हैं।
‘इंडियन आइडल 14’ (Indian Idol 14) के स्पेशल एपिसोड ‘शानदार परिवार’ में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने एक फीमेल कंटेस्टेंट के पैर छुए, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर…
पूनम पांडे (Poonam Pandey) एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन की डेट करने की बात कही है। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर…
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसकी शूटिंग अगली साल फरवरी, 2024 में शुरू की जाएगी। इस मूवी के जरिए दोनों स्टार्स की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है।
एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज अगस्त, 2023 में बच्चे की मां बनी हैं। ऐसे में अब बेटे के जन्म के चार महीने बाद एक्ट्रेस ने उसका चेहरा दिखाया है। उसकी फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
अरबाज खान और अमीषा पटेल बिजनेस पार्टनर बन गए हैं। दोनों ने थाईलैंड में अपना एक क्लब ओपन किया है। इस दौरान दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। इनकी फोटो भी सामने आई है।
ओरी इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड के हर सितारे के साथ नजर आने वाले ओरी आखिर हैं कौन ये ही सवाल सबके मन में हैं। ओरी अब बिग बॉस 17 में जा चुके हैं और शो के होस्ट सलमान खान ने भी उनसे ये ही सवाल किया। जानिए ओरी ने क्या जवाब दिया।
एक्टर मंसूर अली खान की जमानत अर्जी खारिज हो गई है। बेल रिजेक्ट होने के बाद अब उन्होंने एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन से माफी भी मांगी है। पढ़िए पूरी खबर…
रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की रिलेशनशिप का राज खुल गया है। रणबीर कपूर ने उनके और विजय देवरकोंडा की डेटिंग की ओर इशारा किया है। पढ़िए पूरी खबर…
हाल ही में हुए वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। लेकिन इसके बाद जो तस्वीर सामने आई वो किसी भी भारतीय को पसंद नहीं आ रही है। ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी मिशेल मार्श ने ट्रॉफी पर पैर रखे हुए हैं। इसपर अब उर्वशी रौतेला ने उन्हें नसीहत दी है।
‘बिग बॉस 17’ में कुछ दिन पहले ही विक्की जैन और सना रईस को हाथ पकड़कर बात करते हुए देखा गया था। अंकिता को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अब वीकेंड का वार पर सलमान खान ने विक्की की पोल खोल दी है।
Promo BiggBoss17 WKW, Vicky aur Sana ki khuli pol, Munawar aur Vicky pe bhadke salman aur Orry entry pic.twitter.com/jF493iNYFW
— The Khabri (@TheKhabriTweets) November 23, 2023
दिग्गज फिल्म एक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर सलीम खान 24 नवंबर को 88 साल के हो गए हैं। उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाया था, लेकिन बाद में वह एक बेहतरीन स्क्रीनराइटर के रूप में उभरे। वह और जावेद अख्तर मिलकर राइटिंग किया करते थे। दोनों की जोड़ी इतनी मशहूर थी कि हर फिल्ममेकर उनसे अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था। सलीम खान के करियर के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में एक्टर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग माइनस 3-4 डिग्री टेंपरेचर में की गई। पढ़िए पूरी खबर…
फिल्ममेकर राज कुमार कोहली का निधन हो गया है। 93 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। वह एक्टर और ‘बिग बॉस’ फेम अरमान कोहली के पिता थे। अरमान के करीबी दोस्त विजय ग्रोवर ने इस खबर की पुष्टि की और बताया कि राज कुमार का अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
बिग बॉस 17 के वीकेंडा का वार काफी दिलचस्प होता है। इस बार सलमान खान घरवालों की जमकर क्लास लगाने वाले हैं। मुनव्वर और विक्की को सलमान खान ने जमकर सुनाया है।
सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने आखिरकार 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाल का बिजनेस किया था, लेकिन 12वें दिन इसका कलेक्शन सबसे कम रहा है। साल 2017 की ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन वाली ये सलमान खान की पहली फिल्म है। लेकिन अब भी ‘टाइगर 3’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन-स्टारर ‘वॉर’ से 130 करोड़ रुपये से अधिक और शाहरुख खान की ‘पठान’ से लगभग 300 करोड़ रुपये से पीछे चल रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
गौहर खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पति जैद दरबार संग रोमांटिक नजर आ रही हैं। दोनों ने येलो आउटफिट पहना है और वह काफी खूबसूरत दिख रहे हैं।
मशहूर भोजपुरी यूट्यूबर मालती देवी का शव उनके घर में फांसी के फंदे से लटकी मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मालती देवी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में अपने ससुराल के घर में आत्महत्या कर ली है। लेकिन 23 साल की मालती के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। दहेज की मांग के कारण मालती के ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है।
उर्वशी ढोलकिया ने सोशल मीडिया पर अपडेट दिया है कि उनके पैर में दो हेयरलाइन फ्रैक्चर हुए हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।
सलमान खान की एक्शन थ्रिलर ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की थी। जिससे लग रहा था कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है। लेकन शुरुआती उछाल के बाद, फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन में गिरावट देखी गई। दूसरे हफ्ते ‘टाइगर 3’ का उत्साह कम होता देखा गया। हाल ये हुआ कि फिल्म ने 12वें दिन महज 3.27 करोड़ का कलेक्शन किया। जिससे फिल्म की घरेलू कमाई 253.03 करोड़ रुपये हो गई।
मनोरंजन जगत की खबरें