Trending Bollywood Celebrity News Highlights: सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं। फिल्म ने 12वें दिन सबसे कम कमाई की है। Tiger 3 ने महज 3.27 करोड़ का बिजनेस किया है। ‘बिग बॉस 17’ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिग्ना वोरा शो से बाहर हो गई हैं। उर्वशी ढोलकिया इस वक्त ‘झलक दिखला जा’ के 11वें सीजन का हिस्सा हैं। उन्होंने फैंस को अपडेट दिया है कि उनके पैर में दो हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गए हैं। ‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मालविका राज ने प्रणव बग्गा के साथ सगाई कर ली है। सलमान खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह फटे हुए जूते पहनकर बैठे हैं। इसके लिए लोग उनकी सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मनोरंजन से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट

19:28 (IST) 24 Nov 2023
41 साल बाद पर्दे पर एक साथ वापसी करेंगी शबाना आजमी और जीनत अमान

शबाना आजमी और जीनत अमान की जोड़ी 41 साल बाद पर्दे पर वापसी करने वाली है। दोनों एक्ट्रेस को साथ लाने वाले डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हैं। वो अपनी फिल्म Bun Tikki के जरिए दोनों एक्ट्रेस को स्क्रीन पर एक साथ फिर से ला रहे हैं।

19:26 (IST) 24 Nov 2023
राज कुमार कोहली को सोनू निगम ने दिया कंधा

राज कुमार कोहली का निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स ने उनके निधन पर दुख जताया। इसी बीच सोनू निगम का वीडियो सामने आया है। वो उनकी अर्थी को कंधा देते हुए नजर आ रहे हैं।

18:21 (IST) 24 Nov 2023
देख नहीं सकती लड़की ने जीता रणबीर कपूर का दिल

'इंडियन आइडल 14' (Indian Idol 14) के स्पेशल एपिसोड 'शानदार परिवार' में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने एक फीमेल कंटेस्टेंट के पैर छुए, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर...

17:31 (IST) 24 Nov 2023
ऋतिक रोशन को डेट करना चाहती हैं पूनम पांडे

पूनम पांडे (Poonam Pandey) एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन की डेट करने की बात कही है। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर...

16:26 (IST) 24 Nov 2023
फरवरी 2024 में शुरू होगी 'वॉर 2' की शूटिंग?

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म 'वॉर 2' को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसकी शूटिंग अगली साल फरवरी, 2024 में शुरू की जाएगी। इस मूवी के जरिए दोनों स्टार्स की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है।

16:24 (IST) 24 Nov 2023
4 महीने बाद इलियाना डीक्रूज ने दिखाई बेटे की पहली झलक

एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज अगस्त, 2023 में बच्चे की मां बनी हैं। ऐसे में अब बेटे के जन्म के चार महीने बाद एक्ट्रेस ने उसका चेहरा दिखाया है। उसकी फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

16:21 (IST) 24 Nov 2023
अरबाज खान और अमीषा पटेल बने बिजनेस पार्टनर

अरबाज खान और अमीषा पटेल बिजनेस पार्टनर बन गए हैं। दोनों ने थाईलैंड में अपना एक क्लब ओपन किया है। इस दौरान दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। इनकी फोटो भी सामने आई है।

15:32 (IST) 24 Nov 2023
बिग बॉस के घर में हुई ओरी की एंट्री, सलमान खान ने भी पूछा एक ही सवाल

ओरी इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड के हर सितारे के साथ नजर आने वाले ओरी आखिर हैं कौन ये ही सवाल सबके मन में हैं। ओरी अब बिग बॉस 17 में जा चुके हैं और शो के होस्ट सलमान खान ने भी उनसे ये ही सवाल किया। जानिए ओरी ने क्या जवाब दिया।

15:07 (IST) 24 Nov 2023
तृषा कृष्णनन पर विवादित बयान देने वाले मंसूर अली खान की बेल रिजेक्ट

एक्टर मंसूर अली खान की जमानत अर्जी खारिज हो गई है। बेल रिजेक्ट होने के बाद अब उन्होंने एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन से माफी भी मांगी है। पढ़िए पूरी खबर...

14:20 (IST) 24 Nov 2023
रणबीर कपूर ने खोला रश्मिका मंदाना के रिलेशनशिप का राज

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की रिलेशनशिप का राज खुल गया है। रणबीर कपूर ने उनके और विजय देवरकोंडा की डेटिंग की ओर इशारा किया है। पढ़िए पूरी खबर...

14:04 (IST) 24 Nov 2023
वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखने पर उर्वशी रौतेला ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को दी सलाह

हाल ही में हुए वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। लेकिन इसके बाद जो तस्वीर सामने आई वो किसी भी भारतीय को पसंद नहीं आ रही है। ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी मिशेल मार्श ने ट्रॉफी पर पैर रखे हुए हैं। इसपर अब उर्वशी रौतेला ने उन्हें नसीहत दी है।

13:17 (IST) 24 Nov 2023
सलमान खान ने खोली विक्की भैया की पोल

'बिग बॉस 17' में कुछ दिन पहले ही विक्की जैन और सना रईस को हाथ पकड़कर बात करते हुए देखा गया था। अंकिता को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अब वीकेंड का वार पर सलमान खान ने विक्की की पोल खोल दी है।

13:15 (IST) 24 Nov 2023
जब सलीम खान ने मोहब्बत पर कही थी बड़ी बात

दिग्गज फिल्म एक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर सलीम खान 24 नवंबर को 88 साल के हो गए हैं। उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाया था, लेकिन बाद में वह एक बेहतरीन स्क्रीनराइटर के रूप में उभरे। वह और जावेद अख्तर मिलकर राइटिंग किया करते थे। दोनों की जोड़ी इतनी मशहूर थी कि हर फिल्ममेकर उनसे अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था। सलीम खान के करियर के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

13:01 (IST) 24 Nov 2023
माइनस 3-4 डिग्री टेंपरेचर में हुई ‘एनिमल’ की शूटिंग

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में एक्टर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग माइनस 3-4 डिग्री टेंपरेचर में की गई। पढ़िए पूरी खबर...

12:23 (IST) 24 Nov 2023
Raj Kumar Kohli Dies: दिग्गज फिल्म निर्माता राज कुमार कोहली का निधन

फिल्ममेकर राज कुमार कोहली का निधन हो गया है। 93 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। वह एक्टर और ‘बिग बॉस’ फेम अरमान कोहली के पिता थे। अरमान के करीबी दोस्त विजय ग्रोवर ने इस खबर की पुष्टि की और बताया कि राज कुमार का अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

11:18 (IST) 24 Nov 2023
सलमान खान ने लगाई मुनव्वर और विक्की भैया की क्लास

बिग बॉस 17 के वीकेंडा का वार काफी दिलचस्प होता है। इस बार सलमान खान घरवालों की जमकर क्लास लगाने वाले हैं। मुनव्वर और विक्की को सलमान खान ने जमकर सुनाया है।

11:17 (IST) 24 Nov 2023
बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखने में फेल हुई सलमान खान की फिल्म

सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने आखिरकार 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाल का बिजनेस किया था, लेकिन 12वें दिन इसका कलेक्शन सबसे कम रहा है। साल 2017 की ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन वाली ये सलमान खान की पहली फिल्म है। लेकिन अब भी ‘टाइगर 3’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन-स्टारर ‘वॉर’ से 130 करोड़ रुपये से अधिक और शाहरुख खान की ‘पठान’ से लगभग 300 करोड़ रुपये से पीछे चल रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:41 (IST) 24 Nov 2023
पति संग रोमांटिक हुईं गौहर खान

गौहर खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पति जैद दरबार संग रोमांटिक नजर आ रही हैं। दोनों ने येलो आउटफिट पहना है और वह काफी खूबसूरत दिख रहे हैं।

08:43 (IST) 24 Nov 2023
फांसी पर लटकी हुई मिली मशहूर यूट्यूबर

मशहूर भोजपुरी यूट्यूबर मालती देवी का शव उनके घर में फांसी के फंदे से लटकी मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मालती देवी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में अपने ससुराल के घर में आत्महत्या कर ली है। लेकिन 23 साल की मालती के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। दहेज की मांग के कारण मालती के ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है।

07:58 (IST) 24 Nov 2023
'झलक दिखला जा' के दौरान घायल हुईं उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ढोलकिया ने सोशल मीडिया पर अपडेट दिया है कि उनके पैर में दो हेयरलाइन फ्रैक्चर हुए हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।

07:57 (IST) 24 Nov 2023
बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी सलमान खान की 'टाइगर 3'

सलमान खान की एक्शन थ्रिलर 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की थी। जिससे लग रहा था कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है। लेकन शुरुआती उछाल के बाद, फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन में गिरावट देखी गई। दूसरे हफ्ते 'टाइगर 3' का उत्साह कम होता देखा गया। हाल ये हुआ कि फिल्म ने 12वें दिन महज 3.27 करोड़ का कलेक्शन किया। जिससे फिल्म की घरेलू कमाई 253.03 करोड़ रुपये हो गई।

मनोरंजन जगत की खबरें