Trending Bollywood Celebrity News Live Updates 23 August: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने 67 साल की उम्र में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। उन्होंने बताया कि अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने ऐसा किया। कृति सेनन ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस, ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स के बैनर तले पहले प्रोजेक्ट की घोषणा की। यह दो पत्ती नाम की एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म होगी और इसमें काजोल भी मुख्य भूमिका में होंगी। राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। संजय दत्त की फिल्म ‘खलनायक’ का सीक्वल बनने वाला है। सुभाष घई ने इस खबर की घोषणा की है। मनोरंजन जगत की खबरें यहां पढ़ें।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 23 अगस्त
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर अक्षय कुमार ने खुशी जाहिर की है।
A billion hearts saying THANK YOU @isro. You’ve made us so proud. Lucky to be watching India make history. India is on the moon, we are over the moon. #Chandrayaan3
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 23, 2023
कृति सेनन ने अपने प्रोडक्शन हाउस ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स की पहली फिल्म 'दो पत्ती' की शूटिंग शुरू कर दी है।
अक्षत अजय शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म हड्डी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप दमदार भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इंडियन मैचमेंकर सीमा टापरिया के रिएलिटी शो Indian Matchmaking फेम प्रद्यु्म्न मालू के खिलाफ उनकी पत्नी आशिमा चौहान ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। 33 साल के प्रद्युम्न मालू और आशिमा ने साल 2020 में एक दूसरे से शादी की थी। वह नेटफ्लिक्स के शो ‘इंडियन मैचमेकिंग’ का हिस्सा रह चुके हैं। सीमा टापरिया ने उन्हें करीब 150 लड़किया दिखाई थीं, लेकिन उनमें से प्रद्युम्न को कोई पसंद नहीं आई। इसके बाद उनकी लाइफ में आशिमा आईं, लेकिन दोनों शादी के दो साल बाद ही अलग हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर
राखी सावंत की दोस्त राजश्री, जो हर वक्त उनके साथ रहती हैं, उन्हीं ने राखी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राजश्री का कहना है कि जब से आदिल ने बयान दिए हैं, राखी उन्हें धमका रही हैं।
23 अगस्त यानी आज शाम चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंड करने वाला है। ये पल भारत के लिए बहुत खास है, हर कोई Chandrayan 3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना कर रहा है। इसी बीच सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी इसके लिए शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश की भावनाओं को व्यक्त किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ ने इतिहास रच दिया है। महज 12 दिनों में ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने 12वें दिन 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 400.70 करोड़ हो चुका है। इससे पहले किसी अन्य भारतीय फिल्म ने दूसरे सप्ताह के दिनों में 10+ करोड़ की कमाई नहीं की है। ‘गदर 2’ एक ऐसी फिल्म है, जिसमें अपना नाम इतिहास में दर्ज कर लिया है। ये फिल्म भारत की असली ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
अमीषा पटेल इस वक्त अपनी फिल्म ‘गदर 2’ की सक्सेस एन्जॉय कर रही हैं। उन्हें लगता है कि साल 2002 में आई उनकी फिल्म ‘ये है जलवा’ एक बड़ी हिट हो सकती थी, लेकिन उनके को-एक्टर सलमान खान के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। अमीषा पटेल की मानें तो उस वक्त सलमान खान का हिट एंड रन केस चल रहा था, जिसका असर उनकी फिल्म पर भी हुआ। पढ़े पूरी खबर
कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि बतौर डायरेक्टर उन्होंने फिल्म दो पत्ती की शूटिंग शुरू कर दी है।
टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। इन दिनों राखी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। राखी ने साल शुरूआत में आदिल खान संग शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
30 साल बाद फिल्म को दोबारा रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता सुभाष घई ने इस बारे में जानकारी दी है, इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया है। जी हां! सुभाष घई ने कहा है कि वह जल्द ही फिल्म के सीक्वल पर भी काम शुरू करने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की शाहरुख खान स्टारर फिल्म Dunki को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में शाहरुख खान के लुक से लेकर फिल्म की कहानी जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। तो अब इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। फिल्म निर्माता जल्द ही Dunki के बहुप्रतीक्षित टीजर को रिलीज करने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स दीवाली के मौके पर टीजर रिलीज करने की तैयारी में हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
मनोरंजन की खबरें यहां पढ़ें।