Trending Bollywood Celebrity News Live Updates 22 August: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी जेल से छूट चुके हैं और उन्होंने राखी को लेकर कई खुलासे किए हैं। अब राखी की ओर से जवाब देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इसके साथ ही उनके पूर्व पति रितेश भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सच्चाई बताने की बात कर रहे हैं। करण जौहर ने हाल ही में बताया कि वह कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा सनी देओल के बंगले की नीलामी अब नहीं होगी। बैंक ने अपना नोटिस वापस ले लिया है। खबर आ रही थी कि अक्षय कुमार, सनी देओल का लोन चुकाने में मदद कर रहे हैं, इस खबर का एक्टर की टीम ने खंडन कर दिया है। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 22 अगस्त

17:07 (IST) 22 Aug 2023
‘गदर 2’ के बाद ‘खलनायक’ का सीक्वल हुआ कंफर्म

सनी देओल की 'गदर 2' के बाद अब संजय दत्त की 'खलनायक' का सीक्वल बनने जा रहा है। इस खबर को डायरेक्टर सुभाष घई ने कंफर्म किया है।

12:41 (IST) 22 Aug 2023
राखी सावंत के पति आदिल ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा- रितेश के साथ इंटिमेट…

राखी सावंत ज्यादा दिनों तक सुर्खियों से दूर नहीं रह सकतीं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपने पति आदिल दुर्रानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार करवाया था। अब आदिल जेल से छूट चुके हैं और राखी को लेकर कई दावे कर रहे हैं। आदिल ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने प्रूफ के साथ बताया कि राखी द्वारा लगाये गए सभी आरोप बेबुनादी हैं। इतना ही नहीं उनका कहना है कि राखी ने उनके साथ शादी में रहते हुए पूर्व पति रितेश के साथ सबंध बनाए। यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:47 (IST) 22 Aug 2023
फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर इंडस्ट्री में बोला जाता है झूठ?

फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के चलते चर्चा में बने हुए हैं। करण को प्यार से लोग KJo बुलाते हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि ये नाम उनको पसंद नहीं है। इसके अलावा करण ने कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि वह कंगना की आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ जरूर देखना चाहेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:46 (IST) 22 Aug 2023
हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन

हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन हो गया है। वह 40 साल के थे और उन्हें जॉन्डिस हो गया था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है।

09:50 (IST) 22 Aug 2023
धुंआदार कमाई कर रही सनी देओल की ‘गदर 2’, 11 दिनों में आंकड़ा पहुंचा 400 करोड़ के बेहद करीब

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ ने कमाल कर दिखाया है। 22 साल बाद आए ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के दूसरे पार्ट ने महज 11 दिनों में दुनियाभर के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। फिल्म ने दूसरे सोमवार तक 389.10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 12वें दिन 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म ने 10 दिनों में 375.10 करोड़ का बिजनेस कर लिया था, जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस बढ़ता जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

09:14 (IST) 22 Aug 2023
चांद पर चायवाले की तस्वीर शेयर कर ट्रोल हुए प्रकाश राज ने दी सफाई

बॉलीवुड और साउथ एक्टर प्रकाश राज अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। प्रकाश राज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में प्रकाश राज ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसके बाद उनकी परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने उन्हें देशद्रोही कहना शुरू कर दिया। हालांकि उस ट्वीट पर अब उन्होंने सफाई पेश करते हुए एक और ट्वीट किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

08:10 (IST) 22 Aug 2023
साथ में नजर आईं आमिर खान की दोनों एक्स वाइव्स

आमिर खान की एक्स वाइव्स रीना दत्ता और किरण राव एक साथ नजर आईं। दोनों साथ में ठहाके लगाकर हंस रही थीं। इनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

08:09 (IST) 22 Aug 2023
रेस्टोरेंट के बाहर अकेले स्पॉट हुईं दिशा पाटनी

दिशा इस वक्त अपने बॉयफ्रेंड संग रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनके प्रेमी ने अपनी बाजू पर दिशा के चेहरे का बड़ा सा टैटू बनवाया है। हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर अकेले स्पॉट हुईं।

08:06 (IST) 22 Aug 2023
सनी देओल के बंगले को बचाने के लिए कर्ज चुकाने में मदद कर रहे अक्षय कुमार?

सनी देओल के घर की नीलामी की खबरें सामने आ रही हैं। खबर आ रही है कि एक्टर ने मुंबई के जुहू स्थित बंगले के लिए लिया 56 करोड़ का लोन नहीं चुकाया है, जिसके कारण बैंक ने एक्टर को एक नोटिस जारी किया है। इसी बीच एक और खबर आई कि अक्षय कुमार, सनी देओल को उनका लोन चुकाने में मदद कर रहे हैं। हालांकि एक्टर की ओर से इस खबर का खंडन किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

मनोरंजन की खबरें यहां पढ़ें।