Trending Bollywood Celebrity News Live Updates: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वो कथित तौर पर एलेक्जेंडर एलिक्सिक नाम के बॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। ऐसे में अब उनके इस बॉयफ्रेंड ने प्यार में सारी हदें पार कर दी है। दरअसल, इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को एलेक्जेंडर के साथ देखा जा सकता है। वो शर्ट लेस नजर आ रहे हैं। इसमें देख सकते हैं कि वो हाथ पर दिशा के चेहरे का टैटू फ्लॉन्ट करते हैं। ये वायरल हो रहा है। वहीं, सलमान खान अपने नए लुक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उनका बाल्क लुक वायरल हो रहा है। एक्टर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें बाल्ड लुक में देखा जा सकता है। इसके साथ ही रजनीकांत ने बीते दिन ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी के पैर छुए, जिसके बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए और लोग कह रहे हैं कि एक्टर ने अपनी इमेज खराब कर ली है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 देखने के बाद एजुकेशन सोसाइटी ने ये घोषणा की कि इस साल की एकेडमिक पढ़ाई में यौन शिक्षा के विषय को जोड़ा जाएगा।
भोजपुरी सिनेमा स्टार एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने नई कार खरीदी है। वो भी लग्जरी कार, जो भोजपुरी में किसी के पास शायद ही होगी। इसकी कीमत करोड़ों में है। पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन हो गया है। पिता के अंतिम दर्शन के लिए पंकज बिहार के जिले गोपालगंज स्थित अपने गांव के लिए रवाना हो गए है। पढ़िए पूरी खबर…
बिग बॉस ओटीटी 2 की एक्स कंटेस्टेंट मनीषा रानी और सिंगर-कंपोजर टोनी कक्कड़ को साथ में स्पॉट किया गया है। उन्होंने मनीषा को एक म्यूजिक वीडियो देने का वादा किया था। ऐसे में अब इन्हें साथ में देखा गया, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
चंद्रयान 3, 23 अगस्त की शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। इस पल का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब प्रकाश राज ने इसका मजाक उड़ाया है। एक फनी फोटो शेयर कर इसे चांद से आई पहली फोटो बताया है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
ತಾಜಾ ಸುದ್ದಿ :~
— Prakash Raj (@prakashraaj) August 20, 2023
ಚಂದ್ರಯಾನದಿಂದ ಈಗಷ್ಟೇ ಬಂದ ಮೊದಲ ದ್ರಶ್ಯ .. #VikramLander #justasking pic.twitter.com/EWHcQxc1jA
बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला का मंडे मोटिवेशनल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जिम में पसीना बहाती हुए नजर आ रही हैं। वो फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस हैं। लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस को पेट पर जिम ट्रेनर से मुक्के मरवाते हुए देखा जा सकता है।
सोनम कपूर का बेटा एक साल का हो गया है। इस मौके पर करीना कपूर से लेकर कई सेलेब्स ने उनके बेटे को जन्मदिन विश किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सभी की पोस्ट को शेयर किया है।
'दे दना दन', 'मैंने दिल तुझको दिया' और 'रेस' जैसी फिल्मों में अभिनय का दम दिखा चुकीं एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने बॉडी शेमिंग को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि हर किसी महिला की बॉडी पर कमेंट करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। वो कहती हैं कि देखा जाता है घरों में लोग महिलाओं के वजन घटने और बढ़ने पर कमेंट्स करते हैं। उनकी शारीरिक बनावट पर कमेंट्स करते हैं। इन सबसे महिलाओं को गुजरना पड़ता है।
करीना कपूर को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसमें उनका सादगी भरा लुक देखने के लिए मिल रहा है। फैंस एक्ट्रेस के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।
सनी देओल के फैंस के लिए खुशखबरी है कि अब उनका जुहू वाला बंगला नीलाम नहीं किया जाएगा। बैंक ने अपना नोटिस वापस ले लिया है। इसकी नीलामी की तारीख 25 सितंबर तय की गई थी। पढ़िए पूरी खबर…
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। इसने दूसरे वीकेंड पर फर्स्ट डे से ज्यादा ओपनिंग की है। आइए जानते हैं इसका टोटल कलेक्शन। पढ़िए पूरी खबर…
आमिर खान इन दिनों लंदन में हैं। उन्हें इस दौरान एक्ट्रेस दिप्ति सधवानी के साथ देखा गया। उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक्टर का नया हेयर स्टाइल भी देखने को मिल रहा है। आमिर खान को आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था।
आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में इसकी स्टारकास्ट प्रमोशन में बिजी है और अब इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई।
साउथ और बॉलीवुड एक्टर रजनीकांत ने बीते दिन सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान उनके पैर छुए। इसके बाद एक्टर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। लोग उन्हें खुद अपनी इमेज डाउन करने की बात कह रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का नया लुक वायरल हो रहा है, जिसमें वो बाल्ड लुक में नजर आ रहे हैं। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वो कथित तौर पर एलेक्जेंडर एलिक्सिक नाम के बॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। ऐसे में अब उनके इस बॉयफ्रेंड ने प्यार में सारी हदें पार कर दी है। दरअसल, इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को एलेक्जेंडर के साथ देखा जा सकता है। वो शर्ट लेस नजर आ रहे हैं। इसमें देख सकते हैं कि वो हाथ पर दिशा के चेहरे का टैटू फ्लॉन्ट करते हैं।