Trending Bollywood Celebrity News Live Updates: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वो कथित तौर पर एलेक्जेंडर एलिक्सिक नाम के बॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। ऐसे में अब उनके इस बॉयफ्रेंड ने प्यार में सारी हदें पार कर दी है। दरअसल, इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को एलेक्जेंडर के साथ देखा जा सकता है। वो शर्ट लेस नजर आ रहे हैं। इसमें देख सकते हैं कि वो हाथ पर दिशा के चेहरे का टैटू फ्लॉन्ट करते हैं। ये वायरल हो रहा है। वहीं, सलमान खान अपने नए लुक को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उनका बाल्क लुक वायरल हो रहा है। एक्टर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें बाल्ड लुक में देखा जा सकता है। इसके साथ ही रजनीकांत ने बीते दिन ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी के पैर छुए, जिसके बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए और लोग कह रहे हैं कि एक्टर ने अपनी इमेज खराब कर ली है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
18:53 (IST) 21 Aug 2023
महाराष्ट्र के एक स्कूल में अनिवार्य हुई यौन शिक्षा

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 देखने के बाद एजुकेशन सोसाइटी ने ये घोषणा की कि इस साल की एकेडमिक पढ़ाई में यौन शिक्षा के विषय को जोड़ा जाएगा।

16:10 (IST) 21 Aug 2023
खेसारी लाल यादव ने खरीदी लग्जरी कार

भोजपुरी सिनेमा स्टार एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने नई कार खरीदी है। वो भी लग्जरी कार, जो भोजपुरी में किसी के पास शायद ही होगी। इसकी कीमत करोड़ों में है। पढ़िए पूरी खबर...

14:50 (IST) 21 Aug 2023
पंकज त्रिपाठी के पिता का हुआ निधन

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन हो गया है। पिता के अंतिम दर्शन के लिए पंकज बिहार के जिले गोपालगंज स्थित अपने गांव के लिए रवाना हो गए है। पढ़िए पूरी खबर...

14:26 (IST) 21 Aug 2023
एक साथ दिखे टोनी कक्कड़ और मनीषा रानी

बिग बॉस ओटीटी 2 की एक्स कंटेस्टेंट मनीषा रानी और सिंगर-कंपोजर टोनी कक्कड़ को साथ में स्पॉट किया गया है। उन्होंने मनीषा को एक म्यूजिक वीडियो देने का वादा किया था। ऐसे में अब इन्हें साथ में देखा गया, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

12:43 (IST) 21 Aug 2023
प्रकाश राज ने चंद्रयान 3 का उड़ाया मजाक

चंद्रयान 3, 23 अगस्त की शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। इस पल का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अब प्रकाश राज ने इसका मजाक उड़ाया है। एक फनी फोटो शेयर कर इसे चांद से आई पहली फोटो बताया है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

12:34 (IST) 21 Aug 2023
अलाया फर्नीचरवाला ने पेट पर मरवाए मुक्के

बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला का मंडे मोटिवेशनल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जिम में पसीना बहाती हुए नजर आ रही हैं। वो फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस हैं। लेटेस्ट वीडियो में एक्ट्रेस को पेट पर जिम ट्रेनर से मुक्के मरवाते हुए देखा जा सकता है।

11:17 (IST) 21 Aug 2023
एक साल का हुआ सोनम कपूर का बेटा

सोनम कपूर का बेटा एक साल का हो गया है। इस मौके पर करीना कपूर से लेकर कई सेलेब्स ने उनके बेटे को जन्मदिन विश किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सभी की पोस्ट को शेयर किया है।

09:32 (IST) 21 Aug 2023
बॉडी शेमिंग पर बोलीं समीरा रेड्डी

'दे दना दन', 'मैंने दिल तुझको दिया' और 'रेस' जैसी फिल्मों में अभिनय का दम दिखा चुकीं एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने बॉडी शेमिंग को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि हर किसी महिला की बॉडी पर कमेंट करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। वो कहती हैं कि देखा जाता है घरों में लोग महिलाओं के वजन घटने और बढ़ने पर कमेंट्स करते हैं। उनकी शारीरिक बनावट पर कमेंट्स करते हैं। इन सबसे महिलाओं को गुजरना पड़ता है।

09:27 (IST) 21 Aug 2023
करीना कपूर का एयरपोर्ट लुक वायरल

करीना कपूर को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसमें उनका सादगी भरा लुक देखने के लिए मिल रहा है। फैंस एक्ट्रेस के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

09:23 (IST) 21 Aug 2023
सनी देओल का बंगला नहीं होगा नीलाम

सनी देओल के फैंस के लिए खुशखबरी है कि अब उनका जुहू वाला बंगला नीलाम नहीं किया जाएगा। बैंक ने अपना नोटिस वापस ले लिया है। इसकी नीलामी की तारीख 25 सितंबर तय की गई थी। पढ़िए पूरी खबर...

09:22 (IST) 21 Aug 2023
400 करोड़ के क्लब से बस इतनी दूर है 'गदर 2'

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। इसने दूसरे वीकेंड पर फर्स्ट डे से ज्यादा ओपनिंग की है। आइए जानते हैं इसका टोटल कलेक्शन। पढ़िए पूरी खबर...

07:58 (IST) 21 Aug 2023
दिप्ति सधवानी के साथ लंदन में दिखे आमिर खान

आमिर खान इन दिनों लंदन में हैं। उन्हें इस दौरान एक्ट्रेस दिप्ति सधवानी के साथ देखा गया। उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक्टर का नया हेयर स्टाइल भी देखने को मिल रहा है। आमिर खान को आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था।

07:54 (IST) 21 Aug 2023
'ड्रीम गर्ल 2' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में इसकी स्टारकास्ट प्रमोशन में बिजी है और अब इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई।

07:52 (IST) 21 Aug 2023
सीएम योगी आदित्यनाथ का पैर छूने पर ट्रोल हुए रजनीकांत

साउथ और बॉलीवुड एक्टर रजनीकांत ने बीते दिन सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान उनके पैर छुए। इसके बाद एक्टर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। लोग उन्हें खुद अपनी इमेज डाउन करने की बात कह रहे हैं।

07:51 (IST) 21 Aug 2023
सलमान खान का नया लुक वायरल

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का नया लुक वायरल हो रहा है, जिसमें वो बाल्ड लुक में नजर आ रहे हैं। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

07:50 (IST) 21 Aug 2023
दिशा पटानी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने बनाया एक्ट्रेस के चेहरे का टैटू

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वो कथित तौर पर एलेक्जेंडर एलिक्सिक नाम के बॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। ऐसे में अब उनके इस बॉयफ्रेंड ने प्यार में सारी हदें पार कर दी है। दरअसल, इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस को एलेक्जेंडर के साथ देखा जा सकता है। वो शर्ट लेस नजर आ रहे हैं। इसमें देख सकते हैं कि वो हाथ पर दिशा के चेहरे का टैटू फ्लॉन्ट करते हैं।