Bollywood News Highlights: अनुराग कश्यप ने खुलासा किया कि वह दो बार दिल का दौरा झेल चुके हैं। करण जौहर ने कहा कि अब वह जल्द ही सारा अली खान की शादी करवाना चाहते हैं। फिल्म ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के बाबू भैया यानी परेश रावल ने हाल ही में बताया है कि शूटिंग अगले साल शुरू हो रही है। ये खबर आने के बाद दर्शकों फिल्म की रिलीज का इंतजार रहेगा। सलमान खान की ‘टाइगर 3’ 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफतार धीमी हो रही है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो सोमवार को फिल्म ने 6.5 करोड़ का बिजनेस किया है। 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) सोमवार को गोवा में शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह पणजी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सितारों से भरा हुआ था, जिसमें माधुरी दीक्षित, श्रिया सरन और नुसरत भरूचा सहित अन्य ने प्रस्तुति दी। मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट

15:40 (IST) 21 Nov 2023
आकांक्षा पुरी ने फिर शेयर कीं सिजलिंग तस्वीरें

आकांक्षा पुरी सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

15:36 (IST) 21 Nov 2023
‘साथ निभाना साथिया’ के अहम जी उर्फ खिलजी नजीम के पिता का निधन

‘साथ निभाना साथिया’ में अहम का किरदार निभाने वाले खिलजी नजीम के पिता का निधन हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

15:32 (IST) 21 Nov 2023
सारा अली खान की शादी करवाना चाहते हैं करण जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर और अभिनेता सारा अली खान ने मंगलवार को गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लिया। यह जोड़ी, जो अपनी आगामी फिल्म ऐ वतन मेरे वतन रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार है, बातचीत में कॉफी ट्विस्ट लेकर आई, क्योंकि करण ने प्यार और शादी के बारे में बात की। करण ने कहा कि वह अब चाहते हैं कि सारा की लाइफ में कोई आए।

15:09 (IST) 21 Nov 2023
प्राइवेट जेट में घूम रहीं उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला ने प्राइवेट चार्टर में बैठे हुए तस्वीरें शेयर की हैं।

13:05 (IST) 21 Nov 2023
‘कॉफी विद करण’ में सारा अली खान- अनन्या पांडे ने की अफेयर की चर्चा तो कार्तिक आर्यन ने किया रिएक्ट

Koffee With Karan 8 के तीसरे एपिसोड में सारा अली खान और अनन्या पांडे साथ में नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में काफी बात की थी। सारा और अनन्या पांडे दोनों ही कार्तिक आर्यन को डेट कर चुकी हैं। इस शो में करण ने दोनों से इसे लेकर सवाल भी किया। सारा ने कार्तिक आर्यन के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बात की। जिसपर अब कार्तिक आर्यन ने रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कहा कि उन्होंने अपने किसी रिश्ते के बारे में कभी ऐसे बात नहीं की है, दूसरे को भी इसका सम्मान करना चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर

12:17 (IST) 21 Nov 2023
बिग बॉस के घर में हुआ इस हफ्ते का नॉमिनेशन

बिग बॉस के घर में हर हफ्ते नॉमिनेशन होते हैं। इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क काफी दिलचस्प रहा। देखें वीडियो

12:13 (IST) 21 Nov 2023
बिग बॉस के घर में अब आमने सामने हुए खानजादी और नील

सबके बाद अब खानजादी और नील का झगड़ा हो रहा है। नील जो हमेशा शांत नजर आते थे वह खानजादी के साथ झगड़ते दिख रहे हैं।

11:18 (IST) 21 Nov 2023
अपनी पार्टी में सेलेब्स को खुद के ही डिजाइन किए कपड़े पहनाते हैं मनीष मल्होत्रा

कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिवाली की धूम देखने को मिली। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी ने खूब सुर्खियां लूटी थीं। फिल्मी दुनिया की तमाम हस्तियां इस पार्टी में शामिल हुई थी और सभी एक से बढ़कर एक लग रहे थे। हाल ही में कोरियोग्राफर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर फराह खान ने मनीष मल्होत्रा की पार्टी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अपनी पार्टी के लिए मनीष मल्होत्रा सेलेब्स को खुद के डिजाइन किए हुए कपड़े देते हैं, जिन्हें पहनकर वह लोग उनकी पार्टी में शामिल होते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:23 (IST) 21 Nov 2023
Bigg Boss 17 से बाहर होते ही नावीद शोल ने ईशा के एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर किया बड़ा दावा

Bigg Boss 17 से ईरानी फार्मासिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नावीद सोल बाहर हो गए हैं। उनका एविक्शन घरवालों के लिए काफी शॉकिंग था। हर कोई उनके बेघर होने के कारण रो रहा था। लेकिन जो सबसे ज्यादा दुखी दिखा वो थे अभिषेक कुमार। दोनों को घर में अक्सर एक दूसरे से बात करते हुए देखा जाता था। अब शो से बाहर होने के बाद नावीद ने कहा कि उनके मन में अभिषेक के लिए प्यार है और उनका कहना है कि अभिषेक भी उनके लिए ऐसा ही महसूस करते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:29 (IST) 21 Nov 2023
पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय ने अपने स्वर्गीय पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

09:27 (IST) 21 Nov 2023
International Emmy Awards 2023: डायरेक्टरेट अवॉर्ड पाकर इमोशनल हुईं एकता कपूर

इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2023 न्यूयॉर्क में हुआ। एक्टर-कॉमेडियन अभिनेता राइस डार्बी ने पुरस्कार समारोह की मेजबानी की। इस अवॉर्ड के नॉमिनेशन्स की घोषणा 26 सितंबर को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविज़न आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा की गई थी। इसमें भारत के दिग्गत कलाकार शेफाली शाह, वीर दास, प्रोड्यूसर/डायरेक्टर एकता कपूर समेत कई लोगों का नाम शामिल था। एकता कपूर और वीर दास ने एमी अवॉर्ड जीत लिया है, लेकिन शेफाली शाह को निराशा हाथ लगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

08:35 (IST) 21 Nov 2023
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी सलमान खान- कैटरीना कैफ की फिल्म

सलमान खान और कटरीना कैफ की एक्शन फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन कमाल का बिजनेस किया। अब तक फिल्म भारत में 236.43 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। हालांकि जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं फिल्म का कलेक्शन कम होता जा रहा है। ‘टाइगर 3’ को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं और 9वें दिन इसने करीब 6 करोड़ का बिजनेस किया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार Tiger 3 ने 6.50 करोड़ का बिजनेस किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

08:11 (IST) 21 Nov 2023
विजय वर्मा के साथ तमन्ना भाटिया आईं नजर

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। पहले दोनों ने इस रिश्ते को छिपाया लेकिन अब वह खुलकर सामने आ रहे हैं। हाल ही में दोनों एक साथ नजर आए।

08:09 (IST) 21 Nov 2023
ईशा देओल ने शेयर की पोस्ट वर्कआउट तस्वीरें

ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर वर्कआउट लुक वाली तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह नो मेकअप में नजर आ रही हैं।

08:00 (IST) 21 Nov 2023
IFFI 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में अपने कई गानों पर माधुरी दीक्षित ने किया डांस

माधुरी दीक्षित समेत कई बॉलीवुड सितारे IFFI 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। यहां माधुरी ने अपने तमाम गानों पर परफॉर्म किया। देखें…

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की खबरों का लाइव अपडेट