Bollywood News Highlights: लीजेंडरी फुटबॉलर डेविड बेकहम भारत में थे तो मुकेश अंबानी से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों ने उनकी मेहमान नवाजी की। अब डेविड अपने देश लौट चुके हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर सबका धन्यवाद किया है। लेखक और संगीतकार मनोज मुंतशिर फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग को लेकर काफी ट्रोल हुए थे। अब उन्होंने उस मामले का हवाला देते हुए कहा है कि लोगों को उनकी फिल्म के डायलॉग से परेशानी थी लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ की गालियों से नहीं। टाइगर 3 का प्रमोशन अब भी जोर शोर से चल रहा है। एक इवेंट में कटरीना और सलमान खान ने साथ में परफॉर्म किया और फिल्म के बारे में काफी कुछ बताया। फराह खान ने कहा है कि साउथ इंडियन फिल्मों में काम करने से उन्होंने अनुशासन सीखा है। सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट
करण जौहर के दो बच्चों हैं, जिनके साथ वह हाल ही में नजर आए। उन्होंने सेरोगेसी से दो बच्चे पैदा किए हैं और अब वह 6 साल के हो चुके हैं।
सुंबुल तौकीर ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने रेड ड्रेस पहनी हैं। उसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
श्रद्धा कपूर ने कुछ दिनों पहले Lamborghini खरीदी है। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पिता शक्ति कपूर को अपने शाथ लेकर जा रही हैं।
करिश्मा कपूर की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह गोल्डन टेंपल के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस गुरुदेव के दर्शन करने वहां पहुंची हैं।
‘बिग बॉस 16’ विनर एमसी स्टैन इस सीजन में आकर धमाल मचाने वाले हैं। वह शो में आकर कंटेस्टेंट के सामने परफॉर्म करने वाले हैं। जिसका वीडियो सामने आ चुका है। देखें…
रविवार, 12 नवंबर को धमाकेदार शुरुआत के बाद, सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ की कमाई में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखी जा रही है। फिल्म 12 नवंबर को रिलीज हुई थी और पहले ही दिन फिल्म ने 44.50 करोड़ का बिजनेस किया था। Tiger 3 को रिलीज हुए छह दिन हो गए हैं छठे दिन फिल्म ने 13 करोड़ का बिजनेस किया। कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सलमान खान और कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ के प्रमोशन के दौरान एक फैन को नसीहत दे डाली। सलमान खान ने कटरीना के फैन को एक्ट्रेस के पति विक्की कौशल की धमकी दे डाली।
सलमान खान का ‘टाइगर 3’ में एक सिग्नेचर स्टाइल है जो उन्होंने अपनी ऑनस्क्रीन जोया यानी कटरीना कैफ के साथ कर के दिखाया।
प्रियंका चोपड़ा को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने मुंबई स्थित अपने दो पेंटहाउस बेच दिए हैं। जिनकी कीमत 25 करोड़ बताई जा रही है।
गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला को फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग के लिए लोगों की ढेर सारी आलोचना का सामना करना पड़ा था। हाल ही में मनोज मुंतशिर ने जावेद अख्तर के प्रति प्रशंसा व्यक्त की है। मुंतशिर ने रैप सॉन्ग के बारे में भी बात की और खुलासा किया कि कैसे वह रैप सॉन्ग्स को स्वीकार नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनके डायलॉग्स की आलोचना की थी लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘गली बॉय’ के रैप में ‘घंटा और नंगा’ शब्दों से उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ को रिलीज करने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। फिल्म के टीजर से लेकर इसके गाने फैंस का खूब पसंद आए हैं। ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की टक्कर विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ से होने वाली है। मेकर्स ने फिल्म की ग्रैंड रिलीज की तैयारियां कर ली हैं। बुर्ज खलीफा पर Animal का अनकट टीजर दिखाया गया है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर 60 सेकंट का टीजर दिखाया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। मान्यता सफेद रंग की शॉर्ट ड्रेस में दिखीं और संजय दत्त ने ब्लू चेक्स शर्ट के साथ कारगो जीन्स पहनी थी। ये पावर कपल बेहद कूल दिख रहा था।
विक्की कौशल अपनी फिल्म Sam Bahadur के प्रमोशन के लिए कोलकाता पहुंचे। जहां लोगों में उनके लिए अलग ही दीवानगी देखने को मिली। फैंस की भीड़ के बीच विक्की ने भी दिल खोलकर मस्ती की।
फिल्म एनिमल का टीजर बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा। फिल्म की टीम की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें सभी बुर्ज खलीफा पर नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की खबरों का अपडेट