Trending Bollywood Celebrity News Live Updates: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के कार कलेक्शन में एक और लग्जरी कार की एंट्री हो गई है। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ स्टार ने रेंज रोवर के एसई वैरिएंट की प्रीमियम एसयूवी कार खरीदी है। इसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। इससे पहले भी रणबीर के पास कई लग्जरी गाड़ियां रही हैं। इसमें लैंड रोवर रेंज रोवर वोग (1.6 करोड़ रुपये), लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट (87 लाख रुपये), मर्सिडीज-बेंज G63 AMG (2.14 करोड़ रुपये), ऑडी A8 L (1.56 करोड़ रुपये) और ऑडी R8 (2.72 करोड़ रुपये) जैसी कई गाड़ियां शामिल हैं। वहीं, कैनेडियन सिंगर, रैपर और खुशी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड एपी ढिल्लों ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं और चर्चा में बने हुए हैं। वो तिरंगे के रंग का जूता पहनने की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। लोगों ने उन पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस ट्रोलिंग के बाद उन्होंने पोस्ट को डिलीज कर दिया। इसके साथ ही बिग बॉस ओटीटी 2 फिनाले के बाद आकांक्षा पुरी और जद हदीद को साथ में स्पॉट किया गया। दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए मिली। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को Kiss भी किया। एक्ट्रेस काफी खुश और कोजी होती भी नजर आईं। उनका बोल्ड लुक भी काफी वायरल हो रहा है। मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
15:52 (IST) 17 Aug 2023
Depp V Heard Review: जॉनी डेप और एंबर हर्ड की डॉक्यूमेंट्री में एक्ट्रेस का पलड़ा भारी

डॉक्यूमेंट्री में जॉनी डेप और एंबर हर्ड के बीच कानूनी लड़ाई को बारीकी से दिखाई गई है। पूरी वेब सीरीज में कोर्टरूम के ट्रायल की फुटेज पर आधारित है। इसमें सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स, टिकटॉक और यूट्यूब के वीडियोज भी दिखाये गए हैं। सारी फुटेज कोर्टरूम ट्रायल से ली गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

14:36 (IST) 17 Aug 2023
अक्षय कुमार ने ‘OMG 2’ के लिए दर्शकों का किया शुक्रिया

अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 को दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है। ऐसे में अब एक्टर ने वीडियो शेयर कर सभी का शुक्रिया अदा किया है कि उन्होंने अपना प्यार दिया है। उन्होने फिल्म का ट्रेलर वीडियो शेयर कर दर्शकों का आभार जताया है।

14:29 (IST) 17 Aug 2023
लंबे समय के बाद बिना मास्क के दिखे राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम एडल्ट वीडियोज शूट करने के मामले में सामने आया था, जिसकी वजह से उन्हें जेल तक जाना पड़ा था। इसके बाद उन्हें हमेशा मास्क में देखा गया था। ऐसे में अब उन्हें लंबे समय के बाद बिना मास्क के परिवार के साथ देखा गया है।

14:21 (IST) 17 Aug 2023
सिद्धार्थ मल्होत्रा बनाते हैं पत्नी कियारा के लिए खाना

कियारा आडवाणी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनके पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को कुकिंग करना पसंद है। ऐसे में वो खाना बनाते रहते हैं और वो खा लेती हैं।

14:17 (IST) 17 Aug 2023
जैकलीन को कोर्ट ने दी बिना परमिशन के ट्रेवल करने की मंजूरी

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली कोर्ट की ओर से बिना परमिशन के विदेश यात्रा के लिए मंजूरी दे दी गई है। इस मामले की सुनवाई दिल्ली के पटियाला कोर्ट में चल रही थी।

12:34 (IST) 17 Aug 2023
प्रियंका चोपड़ा ने न्यू यॉर्क रेस्त्रां से बनाई दूरी!

प्रियंका चोपड़ा ने कोविड के दौरान न्यू यॉर्क में 'सोना' नाम से एक रेस्त्रां खोला था, जिसे उन्होंने पार्टनरशिप में खोला था। अब खबर सामने आ रही है कि उन्होंने इससे दूरी बना ली है। हालांकि, अभी उनकी ओर से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई थी।

12:32 (IST) 17 Aug 2023
‘वेलकम 3’ में नजर आएंगे ये 6 स्टार्स

‘वेलकम 3’ के कंफर्मेशन के साथ ही इसकी स्टारकास्ट भी लगभग फाइनल ही हो गई है। इसमें बॉलीवुड के 6 स्टार्स अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, संजय दत्त, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।

11:01 (IST) 17 Aug 2023
6 दिन बाद 100 करोड़ के करीब पहुंची OMG 2

अक्षय कुमार की फिल्म 'OMG 2' को लोगों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला। ये रिलीज के 6 दिन भी 100 करोड़ का कलेक्शन नहीं कर पाई है, लेकिन वो इसके करीब पहुंच गई है। पढ़िए पूरी खबर…

11:00 (IST) 17 Aug 2023
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का दिखा बोल्ड अवतार

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम से वर्कआउट के बाद की एक फोटो शेयर की है, जिसमें नो अपनी स्पोर्ट ब्रा में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इसमें उनका बोल्ड अवतार देखने के लिए मिल रहा है।

10:07 (IST) 17 Aug 2023
छठे दिन भी की ‘गदर 2’ ने छप्परफाड़ कमाई

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) ने छठे दिन भी कमाल कर दिया है। फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है। ऐसे में उसका मुकाबला अब शाहरुख की 'पठान' से है। पढ़िए पूरी खबर…

09:23 (IST) 17 Aug 2023
डेटिंग रूमर्स के बीच बनिता संधू और एपी ढिल्लों साथ में आए नजर

बनिता संधू और एपी ढिल्लों इन दिनों अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में अब बीती शाम दोनों को ही एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जिसके बाद इनके रिलेशनशिप की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।

09:21 (IST) 17 Aug 2023
बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एयरपोर्ट पर इस अंदाज में दिखे एल्विश यादव

बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एल्विश यादव को डैशिंग अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें कैजुअल लुक में देखा जा सकता है।

08:08 (IST) 17 Aug 2023
तिरंगे रंग का जूता पहनने पर ट्रोल हुए खुशी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड

कैनेडियन सिंगर, रैपर और खुशी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड एपी ढिल्लों ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं और चर्चा में बने हुए हैं। वो तिरंगे के रंग का जूता पहनने की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। लोगों ने उन पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस ट्रोलिंग के बाद उन्होंने पोस्ट को डिलीज कर दिया।

08:07 (IST) 17 Aug 2023
सामंथा ने शेयर की विजय देवरकोंडा के साथ रोमांटिक फोटो

सामंथा और विजय देवरकोंडा फिल्म 'कुशी' में नजर आने वाले हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने विजय के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों ही साउथ स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।

08:06 (IST) 17 Aug 2023
जद हदीद ने आकांक्षा पुरी को किया Kiss

बिग बॉस ओटीटी 2 के एक्स कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी और जद हदीद का शो में Kiss सीन काफी चर्चा में रहा है। ऐसे में अब दोनों को शो के खत्म होने के बाद पहली बार साथ में एक इवेंट में देखा गया। इस बीच जद ने एक्ट्रेस को Kiss किया। दोनों ही एक-दूसरे के साथ कोजी नजर आए। इनका वीडियो वायरल हो रहा है।

08:04 (IST) 17 Aug 2023
मृणाल ठाकुर का छाया ग्लैमरस अवतार

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एपी ढिल्लों के इवेंट में ग्लैमरस लुक छा गया है। उनका लुक काफी वायरल हो रहा है। रेड लिपस्टिक, खुले बाल और ऑफ शोल्डर ड्रेस में उनका कातिलाना अंदाजा इंटरनेट पर छा गया है। देखिए…

08:02 (IST) 17 Aug 2023
जरीन खान को हुई डेंग्यू, अस्पताल में भर्ती

जरीन खान की हेल्थ से जुड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। वजह ये है कि एक्ट्रेस को डेग्यू हुआ है। उनकी हॉस्पिटल से फोटो भी सामने आई है।

08:00 (IST) 17 Aug 2023
रणबीर कपूर ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के कार कलेक्शन में एक और लग्जरी कार की एंट्री हो गई है। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ स्टार ने रेंज रोवर के एसई वैरिएंट की प्रीमियम एसयूवी कार खरीदी है। इसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है।