Trending Bollywood Celebrity News Live Updates: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के कार कलेक्शन में एक और लग्जरी कार की एंट्री हो गई है। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ स्टार ने रेंज रोवर के एसई वैरिएंट की प्रीमियम एसयूवी कार खरीदी है। इसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। इससे पहले भी रणबीर के पास कई लग्जरी गाड़ियां रही हैं। इसमें लैंड रोवर रेंज रोवर वोग (1.6 करोड़ रुपये), लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट (87 लाख रुपये), मर्सिडीज-बेंज G63 AMG (2.14 करोड़ रुपये), ऑडी A8 L (1.56 करोड़ रुपये) और ऑडी R8 (2.72 करोड़ रुपये) जैसी कई गाड़ियां शामिल हैं। वहीं, कैनेडियन सिंगर, रैपर और खुशी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड एपी ढिल्लों ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं और चर्चा में बने हुए हैं। वो तिरंगे के रंग का जूता पहनने की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। लोगों ने उन पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस ट्रोलिंग के बाद उन्होंने पोस्ट को डिलीज कर दिया। इसके साथ ही बिग बॉस ओटीटी 2 फिनाले के बाद आकांक्षा पुरी और जद हदीद को साथ में स्पॉट किया गया। दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए मिली। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को Kiss भी किया। एक्ट्रेस काफी खुश और कोजी होती भी नजर आईं। उनका बोल्ड लुक भी काफी वायरल हो रहा है। मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
डॉक्यूमेंट्री में जॉनी डेप और एंबर हर्ड के बीच कानूनी लड़ाई को बारीकी से दिखाई गई है। पूरी वेब सीरीज में कोर्टरूम के ट्रायल की फुटेज पर आधारित है। इसमें सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप्स, टिकटॉक और यूट्यूब के वीडियोज भी दिखाये गए हैं। सारी फुटेज कोर्टरूम ट्रायल से ली गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 को दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है। ऐसे में अब एक्टर ने वीडियो शेयर कर सभी का शुक्रिया अदा किया है कि उन्होंने अपना प्यार दिया है। उन्होने फिल्म का ट्रेलर वीडियो शेयर कर दर्शकों का आभार जताया है।
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम एडल्ट वीडियोज शूट करने के मामले में सामने आया था, जिसकी वजह से उन्हें जेल तक जाना पड़ा था। इसके बाद उन्हें हमेशा मास्क में देखा गया था। ऐसे में अब उन्हें लंबे समय के बाद बिना मास्क के परिवार के साथ देखा गया है।
कियारा आडवाणी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनके पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को कुकिंग करना पसंद है। ऐसे में वो खाना बनाते रहते हैं और वो खा लेती हैं।
200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली कोर्ट की ओर से बिना परमिशन के विदेश यात्रा के लिए मंजूरी दे दी गई है। इस मामले की सुनवाई दिल्ली के पटियाला कोर्ट में चल रही थी।
प्रियंका चोपड़ा ने कोविड के दौरान न्यू यॉर्क में 'सोना' नाम से एक रेस्त्रां खोला था, जिसे उन्होंने पार्टनरशिप में खोला था। अब खबर सामने आ रही है कि उन्होंने इससे दूरी बना ली है। हालांकि, अभी उनकी ओर से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई थी।
‘वेलकम 3’ के कंफर्मेशन के साथ ही इसकी स्टारकास्ट भी लगभग फाइनल ही हो गई है। इसमें बॉलीवुड के 6 स्टार्स अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, संजय दत्त, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म 'OMG 2' को लोगों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला। ये रिलीज के 6 दिन भी 100 करोड़ का कलेक्शन नहीं कर पाई है, लेकिन वो इसके करीब पहुंच गई है। पढ़िए पूरी खबर...
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम से वर्कआउट के बाद की एक फोटो शेयर की है, जिसमें नो अपनी स्पोर्ट ब्रा में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इसमें उनका बोल्ड अवतार देखने के लिए मिल रहा है।
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) ने छठे दिन भी कमाल कर दिया है। फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है। ऐसे में उसका मुकाबला अब शाहरुख की 'पठान' से है। पढ़िए पूरी खबर...
बनिता संधू और एपी ढिल्लों इन दिनों अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में अब बीती शाम दोनों को ही एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जिसके बाद इनके रिलेशनशिप की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।
बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एल्विश यादव को डैशिंग अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें कैजुअल लुक में देखा जा सकता है।
कैनेडियन सिंगर, रैपर और खुशी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड एपी ढिल्लों ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं और चर्चा में बने हुए हैं। वो तिरंगे के रंग का जूता पहनने की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। लोगों ने उन पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस ट्रोलिंग के बाद उन्होंने पोस्ट को डिलीज कर दिया।
सामंथा और विजय देवरकोंडा फिल्म 'कुशी' में नजर आने वाले हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने विजय के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों ही साउथ स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।
बिग बॉस ओटीटी 2 के एक्स कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी और जद हदीद का शो में Kiss सीन काफी चर्चा में रहा है। ऐसे में अब दोनों को शो के खत्म होने के बाद पहली बार साथ में एक इवेंट में देखा गया। इस बीच जद ने एक्ट्रेस को Kiss किया। दोनों ही एक-दूसरे के साथ कोजी नजर आए। इनका वीडियो वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एपी ढिल्लों के इवेंट में ग्लैमरस लुक छा गया है। उनका लुक काफी वायरल हो रहा है। रेड लिपस्टिक, खुले बाल और ऑफ शोल्डर ड्रेस में उनका कातिलाना अंदाजा इंटरनेट पर छा गया है। देखिए...
जरीन खान की हेल्थ से जुड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है। वजह ये है कि एक्ट्रेस को डेग्यू हुआ है। उनकी हॉस्पिटल से फोटो भी सामने आई है।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के कार कलेक्शन में एक और लग्जरी कार की एंट्री हो गई है। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ स्टार ने रेंज रोवर के एसई वैरिएंट की प्रीमियम एसयूवी कार खरीदी है। इसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है।