Entertainment Trending News Highlights: 17 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पुरस्कार बांटे गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया। राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वालों में आलिया भट्ट और अल्लू अर्जुन जैसे सितारे शामिल रहे। वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड सिनेमा में उनके य़ोगदान के लिए दिया गया। बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट के बीच नोंक झोंक शुरू हो चुकी है। कोई दोस्त बनाने में जुटा है तो वहीं कुछ का पहले दिन से ही लड़ना झगड़ना शुरू हो गया था।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट
विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स ने राष्ट्रीय एकता श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार दिया गया।
Thank you #NationalAwards for this most prestigious award. Award to #TheKashmirFiles is a tribute to all the victims of religious terrorism. Specially, in today’s context it shows what happens when humanity is absent.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) October 17, 2023
सारे भारतवासियों का सादर धन्यवाद। pic.twitter.com/pBviEPSFnU
हैदराबाद की एक सिटी सिविल कोर्ट ने 20 अक्तूबर तक ‘लियो’ की रिलीज पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। यह मामला सीथारा एंटरटेनमेंट्स के नागा वामसी द्वारा फिल्म के शीर्षक ‘लियो’ के इस्तेमाल को लेकर है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने खड़ी नजर आ रही हैं।
वहीदा रहमान दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हो गईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘सभी का बहुत धन्यावाद। आज जिस मुकाम पर मैं खड़ी हूं वो मेरी प्यारी इंडस्ट्री की वजह से हैं। मुझे सभी का बहुत सहारा मिला। सभी ने बहुत साथ दिया। मैं ये अवॉर्ड फिल्म इंडस्ट्री के सारे डिपार्टमेंट के साथ शेयर करना चाहती हूं।’
#WATCH | Delhi | "…very honoured, very humbled..," says veteran actress Waheeda Rehman as she receives the Dadasaheb Phalke Lifetime Achievement Award. pic.twitter.com/RY02EDKyGI
— ANI (@ANI) October 17, 2023
एक्ट्रेस वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। समारोह में वहीदा की अब तक की करियर जर्नी दिखाई गई ।
#WATCH | Delhi | Veteran actress Waheeda Rehman receives the Dadasaheb Phalke Lifetime Achievement Award. pic.twitter.com/26kIxPN8gN
— ANI (@ANI) October 17, 2023
सिंगर श्रेया घोषाल को तमिल फिल्म Iravin Nizhal के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबेक सिंगर का अवॉर्ड मिला है। वहीं काल भैरव को तेलुगू फिल्म RRR के लिए बेस्ट मेल प्लेबेक सिंगर का अवॉर्ड मिला।
आलिया भट्ट-कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए अवॉर्ड मिला है. वहीं अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा द राइज के लिए आवॉर्ड मिला है।
समलैंगिक जोड़ों के लिए आज बड़ा दिन है। सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संविधान बेंच ने समलैंगिक विवाह (Same Sex Marriage) को लेकर फैसला सुना दिया है। सेम सेक्स मैरिज को मान्यता नहीं दी जीएगी, लेकिन ऐसा जोड़ा बच्चा गोद ले सकता है। कोर्ट ने कहा कि इस पर कानून बनाने का अधिकार सिर्फ संसद को है। कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को समलैंगिकों जोड़ों के लिए सेफ हाउस बनाने का निर्देश दिया है। ऐसे में करण जौहर का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी सेक्सुएलिटी के बारे में खुलकर बात की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
सिमी ग्रेवाल अपने शो Rendezvous के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने इस लोकप्रिय शो में कई सितारों के सीक्रेट्स बाहर निकलवाए हैं। कई लोगों ने अपने रिलेशनशिप से पर्दे भी उठाये। इनमें रेखा, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान समेत कई सितारे शामिल हैं। लेकिन कम ही लोगों को सिमी की लव लाइफ और रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जानकारी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में राघव चड्ढा संग शादी की है। इस वक्त वह मालदीव में वैकेशन मना रही हैं। कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए परिणीति ने बताया है कि वह हनीमून पर नहीं हैं।
ईशा देओल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गोल्डन कलर की शिमरी ड्रेस में नजर आ रही हैं।
हेमा मालिनी के जन्मदिन पर फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा। धर्मेंद्र भी अपनी पत्नी की जन्मदिन पर मौजूद रहे। दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रहे हैं।
जया बच्चन और पैपराजी का एक अलग ही नाता रहा है। अक्सर वीडियोज देखने को मिलते हैं, जिनमें जया, पैपराजी को हड़काती दिखती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं हुआ है, जया पैपराजी के साथ मस्ती करते हुए नजर आई हैं। हेमा मालिनी ने अपना 75वां जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे थे। जया बच्चन ने भी इस पार्टी में पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ एंट्री मारी थी। जब वह फोटो क्लिक कराने के लिए बढ़ीं तो उन्होंने पैपराजी से मस्ती में अपनी बात कह डाली। यहां पढे़ं पूरी खबर
पंजाब के अग्नीवीर अमृतपाल को शरहद पर गोली खाने के बाद अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए, इसे लेकर सोनू सूद ने ट्वीट किया है।
फ़ौजी जंग में मरे,
— sonu sood (@SonuSood) October 16, 2023
दुश्मन की गोली से मारे
याँ फिर किसी हादसे में।
वो हमेशां शहीद ही कहलाएगा।
अपने परिवार को छोड़ कर सिपाही की वर्दी पहनते ही वो देश का सबसे बड़ा वीर बन जाता है।
शहीद अमृतपाल को शहीद का दर्जा देने से हमारे देश के हर फ़ौजी भाई का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
जय हिन्द… pic.twitter.com/pjcgtcZIZ7
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने करीब एक साल पहले एक दूसरे के साथ शादी की थी। अब उनकी शादी पर एक डॉक्यूमेंट्री आई है, जो काफी दिलचस्प है।
कियारा आडवाणी हमेशा ही अपनी खूबसूरती से सबको हैरान करती आई हैं। एक बार फिर उनका एक वीडियो सामने आया है, जो उनके फोटोशूट का है। इसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
हेमा मालिनी का ये जन्मदिन काफी खास है। उनके परिवार के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग इसका हिस्सा बने। हेमा ने अपने पति धर्मेंद्र और बेटियों के साथ केक काटा।
पूर्व मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट शेरिका डी अरमास का 26 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया। उनकी मौत 13 अक्टूबर को हुई। लंबे समय से उनकी कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी ट्रीटमेंट हो रहा था।
हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। एक में रेखा उनके साथ म्यूजिक पर थिरकती दिख रही हैं।
बॉलीवुड से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें।
