Entertainment News In Hindi 16th June Updates: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों 24 जून को शादी के बंधन में बंघने वाले हैं। ऐसे में पूनम ढिल्लों के बाद एक्ट्रेस डेजी शाह ने एक्ट्रेस की शादी की खबरों पर रिएक्शन दिया है। डेजी को भी सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी का न्योता मिला है। इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए डेजी शाह ने बताया कि उनका वेडिंग कार्ड काफी इनोवेटिव है। उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग जानते थे उनके लिए उनकी वेडिंग शॉकिंग नहीं है। वहीं, रेणुका स्वामी मर्डर केस में दर्शन और पवित्रा सहित 10 आरोपियों को 5 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सभी आरोपियों को शनिवार को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था। उनकी 6 दिन की पुलिस हिरासत रविवार को समाप्त हो रही है।
वहीं, सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो बीते दिन ही सामने आया था, जिस पर लोगों के खूब रिएक्शन देखने के लिए मिले थे। ऐसे में अब उनके इस वायरल वीडियो पर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘मोदी जी की सबसे प्यारी खूबियों में से एक ये है कि वो महिलाओं को यह एहसास दिलाते हैं कि वो उन्हें आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि पीएम मेलोनी सोचती हैं कि मोदी जी उनकी टीम मेलोनी में हैं।’
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। वो 24 जून को जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। उनकी इस फैसले से बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा नाखुश हैं। ऐसे में अब इसी बीच एक्ट्रेस ने फादर्स डे के मौके पर पिता के लिए पोस्ट शेयर की है। उन्होंने पापा को अपना पिलर बताया है।

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने मुंबई में नया स्टूडियो खोला है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस पाखी हेगड़े उनके ऑफिस पहुंचीं। इस मुलाकात की फोटो को एक्ट्रेस ने शेयर करते हुए जानकारी दी और उन्हें बधाई दी है।
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू जंगल' एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसका निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि इसकी रिलीज डेट टल सकती है। इसकी वजह फिल्म के वीएफएक्स को बताया जा रहा है। फिल्म को पहले 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। हालांकि, रिलीज डेट पोस्टपोंड को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' से नई एक्ट्रेस का लुक सामने आया है। एक्ट्रेस दिवि वदत्या का लुक शेयर किया गया है। इसे 'पुष्पा 2 द रूल' के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें वो न्यूज रिपोर्टर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

संजय दत्त और राम पोथिनेनी फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' में नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें राम पोथिनेनी और संजय दत्त का डैशिंग लुक देखने के लिए मिल रहा है। इसे जारी कर जानकारी दी गई है कि फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

वड़ापाव गर्ल यानी कि चंद्रिका दीक्षित को मुंबई एयरपोर्ट पर पति और बच्चे के साथ स्पॉट किया गया है। इस दौरान उनका डैशिंग लुक देखने के लिए मिला है। चंद्रिका को लेकर चर्चा है कि वो 'बिग बॉस ओटीटी' में एंट्री करने वाली हैं।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। ऐसे में अब उन्हें लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका ब्रेकअप हो गया है। ऐसा हम नहीं बल्कि 'बिग बॉस' के ऑफिशियल पेज से शेयर की गई रेडिट पोस्ट में कहा जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर...
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' को शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म ने दो दिन में शानदार कलेक्शन किया है। इसने पहले दिन 4.75 लाख के साथ खाता खोला। वहीं, दूसरे दिन यानी कि शनिवार को फिल्म ने 6.75 करोड़ कमाए, जिसके बाद इसका दो दिनों का कलेक्शन 11.05 करोड़ तक पहुंच गया है।
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो बीते दिन ही सामने आया था, जिस पर लोगों के खूब रिएक्शन देखने के लिए मिले थे। ऐसे में अब उनके इस वायरल वीडियो पर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘मोदी जी की सबसे प्यारी खूबियों में से एक ये है कि वो महिलाओं को यह एहसास दिलाते हैं कि वो उन्हें आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि पीएम मेलोनी सोचती हैं कि मोदी जी उनकी टीम मेलोनी में हैं।’
रेणुका स्वामी मर्डर केस में दर्शन और पवित्रा सहित 10 आरोपियों को 5 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सभी आरोपियों को शनिवार को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था। उनकी 6 दिन की पुलिस हिरासत रविवार को समाप्त हो रही है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों 24 जून को शादी के बंधन में बंघने वाले हैं। ऐसे में पूनम ढिल्लों के बाद एक्ट्रेस डेजी शाह ने एक्ट्रेस की शादी की खबरों पर रिएक्शन दिया है। डेजी को भी सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी का न्यौता मिला है। इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए डेजी शाह ने बताया कि उनका वेडिंग कार्ड काफी इनोवेटिव है। उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग जानते थे उनके लिए उनकी वेडिंग शॉकिंग नहीं है।