Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बिग बॉस का 17वां सीजन जल्द आ रहा है। इसका प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सलमान इस सीजन की थीम बताते नजर आ रहे हैं। इस बार की थीम है, ‘दिल दिमाग और दम’। ‘मुन्ना भाई MBBS’ को लेकर खबर आ रही है कि इसका अगला पार्ट आने वाला है। हाल ही में संजय दत्त और अरशद वार्सी को एक साथ देखा गया। दोनों मुन्ना भाई और सर्किट वाले लुक में ही नजर आए। विद्या बालन ने अपना एक हाल ही का अनुभव शेयर किया है। मसाज पार्लर में मसूस ने उनके वजन पर टिप्पणी की, जिससे वह काफी आहत हो गईं। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट
राखी सावंत हाल ही में उमराह के लिए मक्का गई थीं। जहां से आने के बाद उन्होंने पति आदिल खान पर कई आरोप लगाए थे। पर्सनल लाइफ के विवादों के बीच एक्ट्रेस का नया लुक वायरल हो रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। देखिए…
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण हाल ही में एक इवेंट में साथ में नजर आए। इस दौरान एक वीडियो उनका सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों स्टार्स को साथ में 'जवान' के गाने 'चलेया' पर शानदार डांस मूव्स दिखाए हैं। देखिए…
दीपिका पादुकोण को लेकर खबरें थी कि उन्होंने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' में कैमियो के लिए 15 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। अब इस पर एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है। पढ़िए पूरी खबर…
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी और सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान की डेटिंग की खबरें खूब रहती हैं। ऐसे में अब इस पर राजा चौधरी ने रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को इन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें उन्हें भगवा रंग की ड्रेस में पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
लोक गायक नेहा सिंह राठौर ने एक बार फिर से बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन पर बिना नाम लिए हमला बोला है। उन्होंने 'लहंगा रिमोट से…' वाले गाने पर एक्टर को घेरा है। पढ़िए पूरी खबर…
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनसे के एल राहुल की सेंचुरी पर सवाल किया गया तो वो ब्लश करती नजर आईं। उन्होंने मुस्कुरा कर रिएक्शन दिया, जो कि वायरल हो रहा है। देखिए…
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। महज 8 दिनों में ये फिल्म 400 करोड़ कमाने के कुछ ही दूर है। अब जब बात बॉलीवुड फिल्मों की हो तो कमाल राशिद खान उर्फ केआरके कैसे पीछे रह सकते हैं। केआरके ने शाहरुख खान की फिल्म की सफलता के लिए सोशल मीडिया को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि प्रमोशन के लिए भटकने से कुछ नहीं होता, सोशल मीडिया पर प्रमोशन करना ज्यादा जरूरी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने 33 दिनों में कुल 516.08 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म एक महीने तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही थी, लेकिन जैसे ही शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ रिलीज हुई, Gadar 2 की रफ्तार धीमी हो गई। 33वें दिन फिल्म ने सबसे कम बिजनेस किया है। अब तक ये फिल्म 1 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर रही थी, लेकिन सोमवार को इसका कलेक्शन 75 लाख पर पहुंच गया। इसके बाद मंगलवार को ‘गदर 2’ ने महज 50 लाख कमाये। यहां पढ़ें पूरी खबर
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उनका एयरपोर्ट लुक वायरल हो रहा है। दोखिए…
बॉलीवुड एक्टर एक्टर गोविंदा ऑनलाइन स्कैम में फंस गए हैं। उनके मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि गोविंदा से 'द ओडिशा इकोनॉमिक ऑफेंसिस विंग' इस मामले में पूछताछ भी करेगी। पढ़िए पूरी खबर…
शाहरुख खान के फैंस की लंबी कतार है। उनके फैंस केवल भारत ही नहीं विदेश में भी हैं। यही कारण है कि किंग खान की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लेकिन अब खान का सबसे बड़ा फैन सामने आया है, जो गंभीर बीमार होने के बावजूद ‘जवान’ देखने पहुंचा। ये फैन वेंटिलेटर के साथ फिल्म देखने थिएटर पहुंचा था। इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उम्मीद है कि शाहरुख खान को जैसे ही इस फैन के बारे में पता चलेगा वह इसपर रिएक्ट जरूर करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
विद्या बालन बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्टिंग के अलावा उनकी स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी लोगों का काफी पसंद आती है। विद्या वर्तमान में भारतीय केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सदस्य हैं। लेकिन विद्या बालन को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत स्ट्रगल करना पड़ा है। लोगों ने उनके वजन को लेकर भी उन्हें काफी जज किया, फिर भी वह अपनी बॉडी के साथ खुश हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसके एक्ट्रेस को रुला दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को रिलीज हुए 35 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। अब मेकर्स ने फिल्म के टिकट सस्ते कर दिए हैं। पूरे देश में 150 रुपये में इस फिल्म को देखा जा सकता है।
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ दुनियाभर में हिट हो रही है। फिल्म ने पहले ही हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 369.22 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। दूसरे हफ्ते भी फिल्म का जलवा बरकरार है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक एटली की फिल्म ने आठवें दिन 19.50 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके बाद Jawan का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 388.72 करोड़ हो गया है। फिल्म 400 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है। जल्द ही शाहरुख खान स्टारर ये फिल्म इस आंकड़े को भी पार कर सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर
संजय दत्त और अरशद वार्सी को एक बार फिर साथ में देखा गया। दोनों मुन्ना भाई और सर्किट के अवतार में दिखे। इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Munna bhai and circuit cameo in #Dunki pic.twitter.com/QacaeZmukF
— Satyajith (@satyajithpinku) September 14, 2023
Bigg Boss 17 का पहला प्रोमो सामने आ चुका है। सलमान खान इसमें इस सीजन की थीम बता रहे हैं। इस बार शो काफी दिलचस्प होने वाला है।
BREAKING! Bigg Boss Season 17 First Promo is OUT! ? ?pic.twitter.com/wubTGPsiPa
— #BiggBoss_Tak? (@BiggBoss_Tak) September 14, 2023
मनोरंजन की खबरों का अपडेट