Trending Bollywood Celebrity News Highlights Updates: बिग बॉस दिन पर दिन और भी दिलचस्प होता जा रहा है। अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के कमरे अलग कर दिए गए हैं। हाल ही में अंकिता ने बार फिर पूर्व प्रेमी, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। अंकिता ने बताया कि ब्रेकअप के बाद भी उन्होंने दो सालों तक सुशांत का इंतजार किया था। सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में हैं। सलमान खान ने बाल दिवस पर थिएटर में जाकर बच्चों के साथ एन्जॉय किया। सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने तीन दिनों में 146 करोड़ कमा लिए हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर खुलकर बात की। बिग बॉस में अनुराग डोभाल ने अरुण के साथ हाथापाई की, जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें चेतावनी दी।

Live Updates

मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट

19:28 (IST) 15 Nov 2023
सुम्बुल तौकीर ने काव्या: एक जज्बा एक जुनून के सेट पर सेलिब्रेट किया बर्थडे

सुम्बुल तौकीर ने शो काव्या एक जज्बा एक जुनून के सेट पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। सुम्बुल आज 20 साल की हो गई हैं।

19:25 (IST) 15 Nov 2023
सौम्या टंडन ने भी किया भारत का सपोर्ट

वहीं टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने भी मैच देखते हुए कई फोटोज शेयर की हैं। सौम्या अपने पति के साथ स्टेडियम में नजर आईं।

19:24 (IST) 15 Nov 2023
भारत और न्यूजीलैंड का मैंच देखने पहुंची निया शर्मा

एक्ट्रेस निया शर्मा मैच देखने पहुंची हैं। यहां वो अपने भाई के साथ एक फोटो शेयर की है।

19:21 (IST) 15 Nov 2023
अंशुला ने बॉयफ्रेंड को रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश

अर्जुन कपूर की लाडली बहन और बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर भले की फिल्म इंडस्ट्री में न हो, लेकिन वह अकसर ही चर्चा में बनी रहती हैं। अंशुला कपूर पिछले काफी समय से रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं। अंशुला ने रोहन ठक्कर के बर्थडे पर रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं।

17:36 (IST) 15 Nov 2023
फराह खान ने सानिया मिर्जा को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सानिया मिर्जा के साथ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए फराह ने सानिया को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा।

17:34 (IST) 15 Nov 2023
विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहते हैं रणबीर कपूर

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में, रणबीर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबला देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्रिकेटर विराट कोहली की बायोपिक में विराट का किरदार निभाना चाहते हैं। रणबीर ने कहा, “अगर विराट कोहली पर बायोपिक बनती है तो उन्हें उनका किरदार निभाना चाहेंगे क्योंकि वह कई एक्टर्स से बेहतर दिखते हैं और फिटनेस के मामले में भी ठीक हैं।”

15:51 (IST) 15 Nov 2023
जवान की सफलता पर रिद्धि डोगरा ने जलाये 1000 दिए

रिद्धि डोगरा ने फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान की अम्मा का किरदार निभाया था। फिल्म ने ग्लोबली 1000 का आंकड़ा पार कर लिया। इस खुशी में दिवाली पर रिद्धि ने एक हजार दिए जलाये।

14:07 (IST) 15 Nov 2023
कुब्रा सैत ने शेयर की खतरनाक मेकअप की तस्वीरें

कुब्रा सैत ने इंस्टाग्राम पर अपने खतरनाक मेकअप की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं। उनके लुक काफी खतरनाक हैं।

13:49 (IST) 15 Nov 2023
प्रियंका-अंकित ने फैंस के साथ शेयर किए हसीन पल

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने दिवाली पर एक खूबसूरत रोमांटिक वीडियो शेयर किया था। अब दोनों ने दिवाली लुक में तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

12:42 (IST) 15 Nov 2023
बिपाशा बसु ने बेटी संग शेयर की वेकेशन की तस्वीरें

बिपाशा बसु इस वक्त अपनी बेटी और पति के साथ छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बेटी के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

12:01 (IST) 15 Nov 2023
फिर सीरियस लुक में नजर आए कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन दिवाली पर सारा अली खान की पार्टी में नजर आए थे। जहां वह काफी अलग लग रहे थे। उनके चेहरे की मुस्काम गायब थी। जिसके लिए फैंस ने कई तरह के सवाल किए थे। अब एक बार फिर कार्तिक आर्यन नजर आए और वह काफी अलग दिखे। जिसपर फैंस ने कहा कि कार्तिक आर्यन को क्या हो गया है।

12:00 (IST) 15 Nov 2023
अक्षय कुमार ने जवानों के साथ मनाई दिवाली

जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे दिवाली पर जश्न मनाते दिखे, वहीं अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह देश के जवानों के साथ नजर आ रहे हैं।

11:36 (IST) 15 Nov 2023
सेल्फी लेने पहुंचे लड़के को नाना पाटेकर ने जड़ा थप्पड़

दुनिया के सामने खुद को जमीन से जुड़ा इंसान बताने वाले नाना पाटेकर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसके लिए उनकी खूब आलोचना हो रही है। उन्होंने एक लड़के फैन को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वह लड़का सिर्फ नाना पाटेकर के साथ सेल्फी लेना चाहता था, लेकिन अभिनेता ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। नाना पाटेकर की इस हरकत के लिए लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:02 (IST) 15 Nov 2023
अंजलि अरोड़ा ने पूरी की चारों धाम यात्रा

सोशल मीडिया स्टार और लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में चारों धाम यात्रा पूरी की है। उन्होंने तस्वीरें शेयर कर फैंस को जानकारी दी है।

10:01 (IST) 15 Nov 2023
अल्लू अर्जुन को भी चढ़ा ‘जस्ट लुकिंग लाइक ए वाव’ का फीवर

दीपिका पादुकोण, निक जोनस के बाद साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर भी ‘जस्ट लुकिंग लाइक ए वाव’ ट्रेंड का फीवर चढ़ गया है। उन्होने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ इसपर लिपसिंग करते दिख रहे हैं।

09:58 (IST) 15 Nov 2023
सुब्रत राय के निधन पर कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे थे बोनी कपूर

सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत राय का निधन हो गया है। उनका बॉलीवुड से भी गहरा नाता था। बोनी कपूर उनके निधन की कभर सुनकर कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे।

09:42 (IST) 15 Nov 2023
बॉक्स ऑफिस पर छाई सलमान खान की ‘टाइगर 3’

सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के मौके पर रिलीज हुई और महज तीन दिनों में फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया है। फिल्म 12 नवंबर को दिवाली के दिन रिलीज हुई थी, बावजूद इसके फिल्म ने 44 करोड़ का बिजनेस कर लिया। दूसरे दिन Tiger 3 ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और तीन दिनों की बात करें तो सलमान खान स्टारर 146 करोड़ कमा चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:41 (IST) 15 Nov 2023
कंगना रनौत के बाद अब नेपोटिज्म पर खुलकर बोलीं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म ‘ओम शांति ओम’ थी, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया था। ये उस वक्त की सुपरहिट फिल्म थी। इसके बाद दीपिका की किस्मत के सितारे बुलंद हो गए और वह एक के बाद एक बड़ी फिल्मों में नजर आईं। इस वक्त दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की खबरें यहां पढ़ें।