Trending Bollywood Celebrity News Highlights Updates: बिग बॉस दिन पर दिन और भी दिलचस्प होता जा रहा है। अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के कमरे अलग कर दिए गए हैं। हाल ही में अंकिता ने बार फिर पूर्व प्रेमी, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। अंकिता ने बताया कि ब्रेकअप के बाद भी उन्होंने दो सालों तक सुशांत का इंतजार किया था। सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में हैं। सलमान खान ने बाल दिवस पर थिएटर में जाकर बच्चों के साथ एन्जॉय किया। सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने तीन दिनों में 146 करोड़ कमा लिए हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर खुलकर बात की। बिग बॉस में अनुराग डोभाल ने अरुण के साथ हाथापाई की, जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें चेतावनी दी।
मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट
सुम्बुल तौकीर ने शो काव्या एक जज्बा एक जुनून के सेट पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। सुम्बुल आज 20 साल की हो गई हैं।
वहीं टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने भी मैच देखते हुए कई फोटोज शेयर की हैं। सौम्या अपने पति के साथ स्टेडियम में नजर आईं।
एक्ट्रेस निया शर्मा मैच देखने पहुंची हैं। यहां वो अपने भाई के साथ एक फोटो शेयर की है।
अर्जुन कपूर की लाडली बहन और बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर भले की फिल्म इंडस्ट्री में न हो, लेकिन वह अकसर ही चर्चा में बनी रहती हैं। अंशुला कपूर पिछले काफी समय से रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं। अंशुला ने रोहन ठक्कर के बर्थडे पर रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं।
फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सानिया मिर्जा के साथ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए फराह ने सानिया को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा।
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में, रणबीर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबला देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्रिकेटर विराट कोहली की बायोपिक में विराट का किरदार निभाना चाहते हैं। रणबीर ने कहा, "अगर विराट कोहली पर बायोपिक बनती है तो उन्हें उनका किरदार निभाना चाहेंगे क्योंकि वह कई एक्टर्स से बेहतर दिखते हैं और फिटनेस के मामले में भी ठीक हैं।"
रिद्धि डोगरा ने फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान की अम्मा का किरदार निभाया था। फिल्म ने ग्लोबली 1000 का आंकड़ा पार कर लिया। इस खुशी में दिवाली पर रिद्धि ने एक हजार दिए जलाये।
कुब्रा सैत ने इंस्टाग्राम पर अपने खतरनाक मेकअप की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं। उनके लुक काफी खतरनाक हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने दिवाली पर एक खूबसूरत रोमांटिक वीडियो शेयर किया था। अब दोनों ने दिवाली लुक में तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
बिपाशा बसु इस वक्त अपनी बेटी और पति के साथ छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बेटी के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
कार्तिक आर्यन दिवाली पर सारा अली खान की पार्टी में नजर आए थे। जहां वह काफी अलग लग रहे थे। उनके चेहरे की मुस्काम गायब थी। जिसके लिए फैंस ने कई तरह के सवाल किए थे। अब एक बार फिर कार्तिक आर्यन नजर आए और वह काफी अलग दिखे। जिसपर फैंस ने कहा कि कार्तिक आर्यन को क्या हो गया है।
जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे दिवाली पर जश्न मनाते दिखे, वहीं अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह देश के जवानों के साथ नजर आ रहे हैं।
दुनिया के सामने खुद को जमीन से जुड़ा इंसान बताने वाले नाना पाटेकर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसके लिए उनकी खूब आलोचना हो रही है। उन्होंने एक लड़के फैन को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वह लड़का सिर्फ नाना पाटेकर के साथ सेल्फी लेना चाहता था, लेकिन अभिनेता ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। नाना पाटेकर की इस हरकत के लिए लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
सोशल मीडिया स्टार और लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में चारों धाम यात्रा पूरी की है। उन्होंने तस्वीरें शेयर कर फैंस को जानकारी दी है।
दीपिका पादुकोण, निक जोनस के बाद साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर भी 'जस्ट लुकिंग लाइक ए वाव' ट्रेंड का फीवर चढ़ गया है। उन्होने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ इसपर लिपसिंग करते दिख रहे हैं।
सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत राय का निधन हो गया है। उनका बॉलीवुड से भी गहरा नाता था। बोनी कपूर उनके निधन की कभर सुनकर कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे।
सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के मौके पर रिलीज हुई और महज तीन दिनों में फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया है। फिल्म 12 नवंबर को दिवाली के दिन रिलीज हुई थी, बावजूद इसके फिल्म ने 44 करोड़ का बिजनेस कर लिया। दूसरे दिन Tiger 3 ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और तीन दिनों की बात करें तो सलमान खान स्टारर 146 करोड़ कमा चुकी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म ‘ओम शांति ओम’ थी, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया था। ये उस वक्त की सुपरहिट फिल्म थी। इसके बाद दीपिका की किस्मत के सितारे बुलंद हो गए और वह एक के बाद एक बड़ी फिल्मों में नजर आईं। इस वक्त दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की खबरें यहां पढ़ें।