Trending Bollywood Celebrity News Updates: शहनाज गिल पिछले कई दिनों से पहाड़ों की वादियों से अपनी तस्वीर और वीडियोज शेयर कर रही हैं। अब कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं, जिनमें वह राघव जुयाल के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ है लेकिन फैंस ने उन्हें पहचान लिया है। ‘बिग बॉस 17’ में उत्तराखंड के राइडर अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया भी हैं, लेकिन अब वह शो से बाहर होना चाहते हैं। शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें वह बिग बॉस से कह रहे हैं कि वह शो से बाहर होना चाहते हैं। सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने दो दिनो में 102 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। सलमान के फैंस ने थिएटर में पटाखे जला डाले, जिसका वीडियो सामने आया है। भाईजान ने ऐसे फैंस से अपील की है कि वह अपनी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न करें। मनोरंजन से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
मनोरंजन जगत की लाइव खबरें
तेलुगू इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार नंदमुरी बालकृष्ण के शो अनस्टॉपेबल पर रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'एनिमल' का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे हैं।
प्रदीप पांडेय चिंटू और आम्रपाली दुबे की बहुचर्चित फ़िल्म 'विवाह 3' आगामी 20 नवम्बर को पूरे बिहार में रिलीज होगी। वहीं, 24 नवम्बर को यह फिल्म पूरे भारत में रिलीज होगी।
उड़िया फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। उड़िया एक्ट्रेस मौसमी नायक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। ओडिशा पुलिस ने सोमवार को उड़िया अभिनेत्री मौसमी नायक को एक युवा महिला लेखिका को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप मामले में फिल्म जगत के तमाम सितारों के नाम आ रहे हैं। अब इसमें अभिनेता साहिल खान का भी नाम सामने आया है। उन पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर खूब चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक ये ट्रेलर 23 नवंबर को या फिर इसके एक दो दिन पहले दिल्ली में लांच किया जाएगा। फिल्म ‘एनिमल’ हिंदी के साथ साथ तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में तो दक्षिण भारत में रिलीज होगी।
जहां एक तरफ तमाम एक्टर्स ने दिवाली के जश्न की तस्वीरें शेयर कीं, वहीं बिपाशा बसु बेटी और पति के साथ समुद्र किनारे छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। देखें...
कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा के शो का पिछला सीजन जबसे खत्म हुआ है, उन्होंने टीवी से दूरी बना ली है। दर्शक ‘द कपिल शर्मा शो’ के अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शो का प्रोमो सामने आ गया है। अब कपिल का शो टीवी नहीं बल्कि ओटीटी के नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। शो के प्रोमो को देख फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। लेकिन हर सीजन की तरह इस बार भी एक किरदार इस शो से नदारद होने वाला है। यहां पढ़ें पूरी खबर
शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में मृणाल ठाकुर और रैपर बादशाह एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे। जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं। अब बादशाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी है कि ये एक अफवाह है।
तारा सुतारिया के एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन ने अपनी लाइफ में किसी लड़की की एंट्री होने की जानकारी दी है। इसी बीच वह तारा और अपनी कॉमन फ्रेंड अलेखा के हाथों में हाथ डाले नजर आए। जिसके बाद लोग कयास लगाये जा रहे हैं दोनों रिलेशनशिप में हैं।
‘बिग बॉस 17’ दिन पर दिन और भी दिलचस्प बनता जा रहा है। सिंगल कंटेस्टेंट्स से ज्यादा इस शो में कपल आपस में ज्यादा लड़ते नजर आ रहे हैं। इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने नील भट्ट के साथ बुरा बर्ताव करने के लिए ऐश्वर्या शर्मा की क्लास लगाई थी। अब विक्की और अंकिता बुरे विवाद में पड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल बिग बॉस ने कमरों की फेरबदल की है। जिससे अंकिता और विक्की के बीच झगड़ा हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। इस शो में बिग बी अपने जीवन से जुड़े कई किस्से साझा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से साइंस में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने 1962 में बीएससी की थी। लेकिन विज्ञान की पढ़ाई सुपरस्टार के लिए पसंद से ज्यादा मजबूरी थी। इसे लेकर उन्होंने KBC 15 में खुलासा किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के लिए अपने तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने दो पपीज के साथ तस्वीर शेयर की है।
‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी फैंस के बीच काफी छाई रहती हैं। दिव्यांका ने साल 2016 में को-एक्टर विवेक दहिया से शादी की थी। दोनों हर मौके पर साथ नजर आते हैं। दिवाली पर भी वह एक साथ स्पॉट हुए और हमेशा की तरह पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। लेकिन वह पैपराजी पर भड़कती नजर आईं। उनकी नाराजगी इस बात से है कि पैपराजी विवेक दहिया का नाम लिखने की बजाय उन्हें दिव्यांका के पति या पार्टनर लिखकर संबोधित करते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
विद्या बालन न केवल बॉलीवुड बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी बड़ा नाम हैं। दोनों फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ने हाल ही में साउथ और हिंदी फिल्मों में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है। विद्या बालन ने बॉलीवुड की तुलना में साउथ फिल्म इंडस्ट्री को ज्यादा अनुशासित बताया है। उनका कहना है कि साउथ में लोग अधिक डिसिप्लिन से काम करते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
मृणाल ठाकुर और बादशाह का एक वीडियो सामने आया है। जो शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी का है। दोनों हाथ में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें तेजी से फैलने लगी हैं।
सलमान खान और कटरीना कैफ की बहुचर्चित फिल्म ‘टाइगर 3’ 12 नवंबर, दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 44 करोड़ की ओपनिंग की और दूसरे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया। दिवाली होने के बावजूद फिल्म ने पहले दिन भी बंपर कमाई की और दूसरे दिन Tiger 3 को लेकर फैंस का अलग ही क्रेज देखने को मिला। उम्मीद जताई जा रही है कि सलमान खान की ये फिल्म शाहरुख खान की ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर
राघव जुयाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनके साथ एक लड़की नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि वह लड़की शहनाज गिल हैं, क्योंकि जो तस्वीरें शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, उसमें जो कपड़े उन्होंने पहने वही जुयाल के साथ खड़ी लड़की ने भी पहने हैं।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की सारी खबरें यहां पढ़ें।