Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। साउथ सिनेमा और बॉलीवुड एक्टर कमल हासन ने तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु से लेकर बंगाली फिल्मों तक में काम किया है। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे उन्हें पूरे 64 साल हो गए हैं। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म रेखा के पिता जेमिनी गणेशन के साथ थी। कमल ने 232 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वहीं, सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई की है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने के लिए मिली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मूवी ने शनिवार को 42-44 करोड़ का कलेक्शन किया है और अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 को लेकर कहा जा रहा है कि इसने 15-17 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस जिया शंकर ने बिग बॉस ओटीटी 2 से लौटने के बाद लग्जरी कार खरीदी है। उन्होंने BMW की महंगी कार खरीदी है वो भी बिग बॉस से कमाए पैसों से। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
18:51 (IST) 13 Aug 2023
शाहरुख खान की जवान के नए गाने का एक टीजर हुआ जारी

शाहरुख खान की फिल्म जवान से जल्द ही एक और गाना रिलीज होने जा रहा है। किंग खान ने गाने का एक और टीजर रिलीज किया है।

14:46 (IST) 13 Aug 2023
जिया शंकर ने एल्विश यादव को किया फॉलो

बिग बॉस ओटीटी 2 के फिनाले में महज एक दिन का वक्त बचा है। इससे पहले एक्ट्रेस जिया शंकर को घर से बाहर किया गया था। ऐसे में अब उन्होंने एल्विश यादव को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया गया है।

14:44 (IST) 13 Aug 2023
अंकिता लोखंडे के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं श्रद्धा आर्या और कुशाल टंडन

अंकिता लोखंडे के पिता का आज निधन हो गया है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के टीवी इंडस्ट्री से कई सेलेब्स पहुंचे हैं। इस दौरान कुशाल टंडन और एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या को भी देखा गया। दोनों ने नम आंखों के साथ एक्ट्रेस के पिता को अंतिम विदाई दी।

13:39 (IST) 13 Aug 2023
'जवान' की वीडियो क्लिप हुई लीक, मेकर्स ने दर्ज कराई एफआईआर

शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं। इसे 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि इसकी एक वीडियो क्लिप ऑनलाइन लीक हो गई है और मेकर्स ने इसे लेकर एफआईआर भी दर्ज करवाई है।

13:37 (IST) 13 Aug 2023
पिता के निधन पर पति से लिपट फूट-फूटकर रोईं अंकिता लोखंडे

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पिता शशिकांत लोखंडे का आज निधन हो गया है। उनके यूं चले जाने से परिवार सदमे में है। ऐसे में अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो पति विक्की जैन से लिपटकर फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रही हैं।

13:31 (IST) 13 Aug 2023
स्वरा भास्कर के घर शुरू हुई बच्चे की आने की तैयारी

स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। अब उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। पढ़िए पूरी खबर...

12:59 (IST) 13 Aug 2023
पूजा भट्ट ने सुनाया तंगहाली का किस्सा

'बिग बॉस ओटीटी 2' में पूजा भट्ट ने अपने तंगहाली के दिनों को याद किया है। उन्होंने 'छोटे लोग और छोटी सोच' वाले स्टेटमेंट पर अपनी सफाई दी है। पढ़िए पूरा खबर...

11:01 (IST) 13 Aug 2023
श्रीदेवी की 60वीं बर्थ एनीवर्सरी पर गूगल ने बनाया डूडल

श्रीदेवी की आज 60वीं बर्थ एनीवर्सरी है। इस खास मौके पर जहां उनकी फैमिली वाले और फैंस यादकर भावुक हो रहे हैं। ऐसे में अब गूगल की ओर से भी उन्हें सम्मान दिया गया है। एक्ट्रेस के लिए डूडल बनाया है। देखिए...

10:59 (IST) 13 Aug 2023
तलाक की खबरों के बीच पत्नी और बच्चों के साथ दिखी फरदीन खान

बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान को लेकर बीते दिन तलाक की खबरें खूब रही थीं। उनके और पत्नी के बीच बताया जा रहा था कि कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में अब कपल को साथ में बच्चों के साथ स्पॉट किया गया है। देखिए...

09:39 (IST) 13 Aug 2023
150 करोड़ के करीब पहुंची रजनीकांत की 'जेलर'

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने के लिए मिल रहा है। ये दुनियाभर में 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है। भारत में इसने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

09:34 (IST) 13 Aug 2023
विक्की कौशल का एयरपोर्ट लुक वायरल

विक्की कौशल का एयरपोर्ट लुक वायरल हो रहा है। इसमें वो ब्लैक जैकेट और काला चश्मा में डैशिंग अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका लुक देखते ही बन रहा है।

08:55 (IST) 13 Aug 2023
अंकिता लोखंडे के पिता का निधन

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पिता का निधन हो गया है। उन्होंने 68 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। हालांकि, उनके निधन की सही जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।

08:01 (IST) 13 Aug 2023
सस्पेंड होने के बाद होने वाली पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे राघव चड्ढा

आप नेता राघव चड्ढा को हाल ही में सस्पेंड कर दिया गया। उन पर सांसदों के फर्जी साइन करने के आरोप हैं। इसी बीच वो अपनी होने वाली पत्नी और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। दोनों का शानदार लुक देखने के लिए मिला है।

07:59 (IST) 13 Aug 2023
'गदर 2' की स्क्रीनिंग में उर्वशी रौतेला ने लूटी लाइमलाइट

बीते दिन ही सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बी-टाउन के कई सितारों ने शिरकत की थी। मगर इस बीच एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने पिंक साड़ी में सारी लाइमलाइट ही चुरा ली। देखिए लुक...

07:56 (IST) 13 Aug 2023
अर्जुन रामपाल ने दिखाए ऐब्स

अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपना ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है। एक्टर ने सिक्स एब्स वाली तस्वीर शेयर की है।

07:53 (IST) 13 Aug 2023
शाहरुख खान ने दिखाई 'जवान' के गाने 'चलेया' का झलक

शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब एक्टर ने फैंस को और भी एक्साइटेड कर दिया है। इसके नए गाने 'चलेया' की झलक दिखाई है। इसे शेयर करने के साथ ही एक्टर ने बताया कि गाने को 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। देखिए पहली झलक...

07:51 (IST) 13 Aug 2023
जिया शंकर ने खरीदी कार

मराठी एक्ट्रेस जिया शंकर ने बिग बॉस ओटीटी 2 के घर से बाहर आने के बाद लग्जरी कार खरीदी है। उन्होंने बीएमडब्ल्यू कार बिग बॉस से कमाए पैसों से खरीदी है। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। देखिए...

07:48 (IST) 13 Aug 2023
OMG 2 की भी बढ़ी कमाई

अक्षय कुमार OMG 2 की ओपनिंग धीमी हुई। इसने पहले दिन 10.26 करोड़ का कलेक्शन किया मगर दूसरे दिन इसके बॉक्स ऑफिस में भी उछाल देखने के लिए मिली है। शुरुआती आंकड़ों में बताया जा रहा है कि फिल्म दूसरे दिन 15-17 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

07:47 (IST) 13 Aug 2023
बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ का जलवा

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने के लिए मिला है। शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने के लिए मिली है। शरुआती आंकड़ों में बताया जा रहा है कि इसने 42-44 करोड़ का कलेक्शन किया है।

07:45 (IST) 13 Aug 2023
कमल हासन के हुए 64 साल

साउथ सिनेमा और बॉलीवुड एक्टर कमल हासन ने तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु से लेकर बंगाली फिल्मों तक में काम किया है। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे उन्हें पूरे 64 साल हो गए हैं। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म रेखा के पिता जेमिनी गणेशन के साथ थी। कमल ने 232 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।