Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में समंदर किनारे अपने लिए नया आशियाना खरीदा है, जिसकी कीमत 12 करोड़ बताई जा रही है। इससे पहले भी एक्ट्रेस ने बंगला खरीदा था। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। तमाम एक्टर्स फिल्म को देखने जा रहे हैं और अपने रिव्यूज भी दे रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने वर्ल्डवाइड 574 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। दिग्गज एक्टर बीरबल खोसले का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एंटरटेनमेंट की खबरों का लाइव अपडेट
सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने 33 दिनों में कुल 516.08 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म एक महीने तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही थी, लेकिन जैसे ही शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ रिलीज हुई, Gadar 2 की रफ्तार धीमी हो गई। 33वें दिन फिल्म ने सबसे कम बिजनेस किया है। अब तक ये फिल्म 1 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर रही थी, लेकिन सोमवार को इसका कलेक्शन 75 लाख पर पहुंच गया। इसके बाद मंगलवार को ‘गदर 2’ ने महज 50 लाख कमाये। यहां पढ़ें पूरी खबर
कार्तिक आर्यन जितना भी चाहे लेकिन मीडिया की नजरों से बच नहीं पाते। हाल ही में वह डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के निवास पर नजर आए।
शाहरुख खान की फिल्म को रिलीज हुए छह दिन बीच चुके हैं, लेकिन फैंस का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। थिएटर्स में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। फिल्म हाउसफुल जा रही है, जिसके कारण टिकट मिलना भी मुश्किल हो गया है। खुद Jawan एक्ट्रेस आलिया कुरैशी को अपनी फिल्म बड़े पर्दे पर देखने के लिए टिकट नहीं मिला। यहां पढ़ें पूरी खबर
नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जोड़ी वाली फिल्म ‘वेलकम’ का तीसरा पार्ट ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर सामने आ चुका है। लेकिन इस पार्ट में उदय भाई यानी नाना पाटेकर नजर नहीं आने वाले हैं। इसके साथ ही अनिल कपूर भी अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। दोनों को इस बार कास्ट नहीं किया गया है। पाटेकर और कपूर को संजय दत्त और अरशद वारसी रिप्लेस करने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
धर्मेंद्र को लेकर खबर आ रही थी कि वह अपने बेटे सनी देओल के साथ इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। हालांकि बाद में सामने आया कि वह किसी बीमारी के इलाज के लिए नहीं, बल्कि छुट्टियां मनाने के लिए गए हैं। ‘गदर 2’ की सफलता के बाद सनी देओल इस वक्त अपने माता-पिता धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के साथ यूएस में वैकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मस्ती करते दिख रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर इस वक्त विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ में अपने अभिनय को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नाना पाटेकर फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड फिल्मों को लेकर कई सारी बातें कही। इतना ही नहीं उन्होंने बिना नाम लिए इस वक्त की हिट फिल्म पर कटाक्ष किया, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वह शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ पर तंज कस रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में हो रहे नेपोटिज्म पर भी बात की। यहां पढ़ें पूरी खबर
कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मिरा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों आयुष्मान खुराना की फिल्म Dream Girl 2 की सक्सेस पार्टी में नजर आए। कृष्णा पत्नी पर खुलकर प्यार लुटाते नजर आए।
सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा रिक्लेमेशन में 81 ऑरेट की 26 वीं मंजिल पर 2208.77 वर्ग शुल्क के कालीन क्षेत्र में फैला एक विशाल फ्लैट खरीदा है।
हिंदी सिनेमा के मश्हूर अभिनेता बीरबल खोसला का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से जूझ रहे थे। जिसके चलते 12 सितंबर शाम 5 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के तमाम लोग सदमे में हैं। एक्टर का बेटा विदेश में नौकरी करता है। परिवार उनके आने का इंतजार कर रहा है। जानकारी के मुताबिक 13 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ देश ही नहीं विदेश में भी पसंद की जा रही है। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हुई थी और पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। Jawan हिंदी नेट पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 13वीं फिल्म बन गई है। फिल्म ने छठे दिन भारत के बॉक्स ऑफिस पर 345.58 का आंकड़ा पार कर लिया है। यह जल्द ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। क्योंकि फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 574.89 करोड़ रुपये हो चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर
मनोरंजन जगत की खबरें