Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा (Jaya Prada) को 6 महीने की जेल हुई है। चेन्नई की एक अदालत ने उन्हें ये सजा सुनाई है। एक्ट्रेस की अपील के बाद भी लेबर गर्वनमेंट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस जया प्रदा की अपील को खारिज करते हुए कोर्ट की ओर से पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है और 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि, जया की कानूनी टीम ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। उन पर थिएटर के कर्मचारियों को पूरी पगार ना देने का आरोप था। वहीं, बीते दिनों ही ‘गदर 2’ और ‘OMG 2’ सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। सनी देओल की फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग की है। बताया जा रहा है कि इसने पहले दिन 40 करोड़ का कलेक्शन किया है और अक्षय की मूवी ने 9.50 करोड़ का बिजनेस किया है। मनोरंजन जगत की खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'बवाल' इस साल 2023 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। इसे प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा बार देखा गया है।
तारा सुतारिया को हाल ही में दोस्तों के साथ लंच पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस को व्हाइट अटायर में देखा गया, जिसमें वो बेहद ही प्यारी दिखी हैं।
पवन सिंह के पिता की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर भोजपुरी पावरस्टार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने पिता के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखा है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस बार स्वतंत्रता दिवस को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। 15 अगस्त को लखनऊ में फिल्में मुफ्त में दिखाई जाएंगी। वो कोई और फिल्में नहीं बल्कि देशभक्ति से भरपूर होंगी। यहां सभी मल्टीप्लेक्स में देशभक्ति की फिल्में लगेंगी। इन्हें देखने के लिए किसी टिकट की जरूरत नहीं होगी। इसको लेकर लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने आदेश जारी किया है।
सनी देओल की 'गदर 2' का बोलबाला सिनेमाघरों में देखने के लिए मिल रहा है। इसने पहले दिन 40.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब सनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके लिटिल फैंस उनके पैर छूते नजर आ रहे हैं। ये बेहद ही क्यूट मोमेंट है। देखिए...
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' की रिलीज को दो साल हो गए हैं। इस मौके पर एक्टर ने एक स्पेशल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, 'जिंदगी एक कलाकार को बहुत कम ही मौके दे पाती है कि वो ऐसे किरदार को निभाए, जो अमर हो चुका है।' देखिए...
करीना कपूर ने सारा अली खान को बर्थडे विश किया है। उन्होंने एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर अनसीन फोटोज शेयर कर बर्थडे विश किया है। देखिए...
सोनू सूद की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसे AI द्वारा बनाया गया है। उनकी फोटोज सामने आने के बाद उनकी तुलना टॉम क्रूज से होने लगी है। देखिए फोटोज...
नेशनल क्रश और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों को भी लेकर चर्चा में हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें वो पाउट बनाकर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। देखिए...
आनंद पंडित और महेश भट्ट ने 1920 की सफलता के बाद एक बार फिर से हाथ मिलाया है। दोनों फिल्म 'हॉन्टेड: घोस्ट्स ऑफ पास्ट' में साथ काम कर रहे हैं। इसका अब फर्स्ट पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। देखिए...
खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने लेटेस्ट फोटोशूट में अपनी दिलकश अदाएं दिखाई हैं। इस पर बहन जान्हवी कपूर ने हार्ट वाली इमोजी शेयर की है।
धर्मेंद्र को आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी प्रेम कहानी' में देखा गया था। इसमें उनका और शबाना आजमी का लिप सीन काफी चर्चा में रहा था। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि वो शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म में उनकी ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड के पिता का रोल करने वाले हैं।
'बिग बॉस ओटीटी 2' का 14 अगस्त को फिनाले होने वाला है। इससे पहले शो की कंटेस्टेंट और मराठी एक्ट्रेस जिया शंकर (Jiya Shankar) ने घर से बाहर हो गई हैं और अब उन्हें शो से बाहर आने के बाद पहली बार लोगों के बीच स्पॉट किया गया।
'बिग बॉस ओटीटी 2' का 14 अगस्त को फिनाले होने वाला है। इससे पहले शो की कंटेस्टेंट और मराठी एक्ट्रेस जिया शंकर (Jiya Shankar) ने घर से बाहर आने से पहले पिता को लेकर अपनी फीलिंग्स बयां की है।
बिग बॉस ओटीटी 2 का ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त को होने वाला है। इस दिन शो में 'ड्रीम गर्ल 2' की टीम दिखाई देने वाली है। आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस शो में शिरकत करने वाले हैं, जो कि बेहद ही दिलचस्प होने वाला है।
‘पसूरी’ फेम पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी को लेकर खबरें हैं कि उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी में लड़के से गुपचुप शादी रचा ली है। हालांकि, अब उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है और इसे अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि ना जाने ये अफवाह किसने फैलाई।
विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक फैन को वादा करते हुए नजर आ रहे हैं। वो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए और लेट हो रहे थे कि तभी उन्होंने फैन ने सेल्फी मांगी और उन्होंने वादा किया कि वापस लौटेंगे तो देंगे। साथ ही तारीख भी बताई।
सायरा बानो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो दिलीप साहब के जाने के बाद उनसे जुड़ी कोई ना कोई याद शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने राजकूपर और दिलीप साहब की अनसीन फोटो शेयर की है और बताया कि वो दोनों ही बचपन के दोस्त थे। साथ ही वो एक साथ बॉम्बे में खालसा कॉलेज में साथ में पढ़ा करते थे।
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को देखने के बाद जहां फैंस और दर्शक ने इसे काफी पसंद किया। साथ ही ईशा देओल ने भी उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा, 'आज शेर की दहाड़ सुनिए...आप बुलंदियों तक पहुंचें। शुभकामनाएं भइया।
'
'पसूरी' फेम पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी ने गुपचुप शादी रचा ली है। उन्होंने सलमान तूर के साथ न्यूयॉर्क सिटी में वेडिंग की है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में थे।
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' के साथ अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 को भी रिलीज किया गया था। इसे दर्शकों ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया मगर बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इसकी रफ्तार काफी धीमी देखने के लिए मिली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बीते दिन ही रिलीज की गई है। इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन बंपर कमाई की है। इसकी पहले दिन की कमाई 40 करोड़ बताई जा रही है, जो कि अक्षय कुमार की OMG 2 से ज्यादा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा (Jaya Prada) को 6 महीने की जेल हुई है। चेन्नई की एक अदालत ने उन्हें ये सजा सुनाई है। एक्ट्रेस की अपील के बाद भी लेबर गर्वनमेंट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस जया प्रदा की अपील को खारिज करते हुए कोर्ट की ओर से पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है और 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। हालांकि, जया की कानूनी टीम ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।