Trending Bollywood Celebrity News Live Updates 10 August: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। ‘गदर 2’ और OMG 2 एक साथ 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर बराबर की टक्कर हो सकती है। मलयालम निर्देशक और स्क्रीनराइटर सिद्दीकी का दो दिन पहले निधन हो गया था। राजकीय सम्मान के साथ एक मस्जिद के कब्रिस्तान में दफनाया गया। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ एर्नाकुलम सेंट्रल जुमा मस्जिद में दफनाया गया, जहां कई बड़े अभिनेता और राजनेता उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे। बॉलीवुड निर्माता विजय मूलचंदानी के साथ फिल्म रिलीज करने को लेकर धोखा धड़ी का मामला सामने आया है। उन्होंने दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ड्रीम गर्ल 2 का नया गाना रिलीज हो गया है, कुवैत में फिल्म बार्बी पर बैन लगा दिया गया है।

Live Updates

मनोरंजन जगत की खबरों का लाइव अपडेट 10 अगस्त

18:30 (IST) 10 Aug 2023
'थैंक्यू फॉर कमिंग' में नजर आएंगी भूमि पेडनेकर, पोस्टर आया सामने

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की नई फिल्म का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म का नाम 'थैंक यू फॉर कमिंग' है। इसमें शहनाज गिल, कुशा कपिला और डॉली सिंह नजर आने वाली हैं।

16:10 (IST) 10 Aug 2023
शाहरुख खान की जवान का नया पोस्ट हुआ रिलीज

शाहरुख खान इन दिनों लगातार अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर अपडेट देते नजर आ रहे हैं। अब एक्टर ने हाल ही में फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया है। जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ विजय सेतुपति और नयनतारा भी नजर आ रहे हैं।

14:42 (IST) 10 Aug 2023
दुलकर सलमान की 'किंग ऑफ कोठा' का ट्रेलर देख शाहरुख खान हुए दिवाने

दुलकर सलमान की फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया है। इस पर शाहरुख खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शाहरुख ने लिखा है, 'ट्रेलर ने इम्‍प्रेस किया है। दुलकर सलमान को 'किंग ऑफ कोठा' के लिए बधाई। फिल्म का इंतजार कर रहा हूं। आपको गले लगाने और पूरी टीम की बड़ी सफलता की कामना करना करता हूं।'

14:19 (IST) 10 Aug 2023
कल रिलीज होगी अक्षय कुमार की OMG 2

अक्षय कुमार ने हाल ही में ओएमजी 2 का एक नया टीजर वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा कि सिर्फ एक दिन और...

12:51 (IST) 10 Aug 2023
वरुण धवन ने शुरू की 'वीडी 18' की शूटिंग

वरुण धवन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीडी 18' की शूटिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडी 18 फिल्म मई 2024 में रिलीज हो सकती है।

12:48 (IST) 10 Aug 2023
'किंग ऑफ कोठा' का दमदार ट्रेलर रिलीज

दुलकर सलमान की फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 24 अगस्त को रिलीज होगी।

https://youtu.be/dljEVygvwG8

09:29 (IST) 10 Aug 2023
फिनाले के करीब आकर मिड वीक एविक्शन में बाहर हुईं जिया शंकर,

जिया शंकर फिनाले के बेहद करीब पहुंचकर घर से बेघर हो गई हैं। जबकि मनीषा रानी, एल्विश यादव, अभिषेक ने फाइनलिस्ट की सूची में अपनी जगह बना ली है। वहीं पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे शो के पहले 2 फाइनलिस्ट बन चुके थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

07:59 (IST) 10 Aug 2023
हंसिका मोटवानी ने पति संग कुछ इस अंदाज में मनाया जन्मदिन

हंसिका मोटवानी ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह व्हाइट कलर की ड्रेस पहने इस्ताबुल में जन्मदिन मनाती दिख रही हैं।

07:53 (IST) 10 Aug 2023
पूर्व सैनिक बूटा सिंह की रियल लव स्टोरी पर बेस्ड है सनी देओल-अमीषा पटेल की 'गदर'!

सनी देओल और अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म, 'गदर' एक भारतीय ट्रक ड्राइवर, तारा सिंह और एक पाकिस्तानी राजनेता की बेटी, सकीना की प्रेम कहानी है। लेकिन अब सामने आ रहा है कि ये कहानी पूर्व सैनिक बूटा सिंह की असल जिंदगी की प्रेम कहानी पर आधारित है।

07:49 (IST) 10 Aug 2023
निर्देशक सिद्दीकी को अंतिम विदाई देने पहुंचे कई नेता और अभिनेता

मलयालम निर्देशक और पटकथा लेखक सिद्दीकी को राजकीय सम्मान के साथ एक मस्जिद के कब्रिस्तान में दफनाया गया। कई सुपरहिट मलयालम फिल्मों और सलमान खान अभिनीत हिंदी फिल्म 'बॉडीगार्ड' का निर्देशन करने वाले फिल्म निर्माता को एर्नाकुलम सेंट्रल जुमा मस्जिद में दफनाया गया, जहां हजारों की संख्या में कई प्रमुख अभिनेता और राजनेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

07:48 (IST) 10 Aug 2023
ओटीटी पर फिल्म रिलीज के बहाने फिल्म निर्माता से 23 लाख की ठगी

बॉलीवुड निर्माता विजय मूलचंदानी के साथ फिल्म रिलीज करने को लेकर धोखा धड़ी का मामला सामने आया है। उन्होंने दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक निर्माता ने अपनी फिल्म को ओटीटी (ओवर-द-टॉप) प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के बहाने कथित तौर पर 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मनोरंजन से जुड़ी बड़ी खबरें यहां पढ़ें।