Trending Bollywood Celebrity News Live Updates 1 August: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। जूनियर एनटीआर फिल्म ‘देवरा’ में नजर आने वाले हैं। इसमें एक्टर का किरदार काफी अलग होने वाला है। उन्होंने फिल्म में वॉटर सीक्वेंस के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म Oppenheimer में भागवद गीता के श्लोक के इस्तेमाल को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बीच कंगना रनौत ने फिल्म की तारीफ करते हुए उस सीन को फेवरेट बताया है। अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 को U/A सर्टिफिकेट मिलने के बाद कई सीन पर कट लगाए गए हैं। इस मामले में फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला का बयान सामने आया है। बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स के घरवाले आ रहे हैं। अविनाश सचदेव की मां, मनीषा रानी के पिता के बाद अभिषेक मल्हान की मां घर में आई हैं। उन्होंने बेबिका को समझाया और अभिषेक, मनीषा, एल्विश को माफ करने के लिए कहा। सबसे पहले जद हदीद को उनकी बेटी से मिलवाया गया। क्योंकि वह दुबई में हैं तो वीडियो कॉल के जरिए दोनों की बात कराई गई। अपनी बेटी को देख जद इमोशनल हो गए और रोने लगे। मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 1 अगस्त
28 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने चार दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर करण ने खुशी जाहिर की है।
आयुष्मान खुराना स्टारर ड्रीम गर्ल 2 का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ड्रीम गर्ल 2' में इस बार परेश रावल समेत कई नए एक्टर्स हैं और यह 25 अगस्त को रिलीज होगी
अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ओएमजी 2 का ट्रेलर कल यानी 2 अगस्त को रिलीज होगा। अक्षय कुमार ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है।
बिग बॉस ओटीटी 2 में इस वक्त फैमिली मेंबर्स आ रहे हैं। अविनाश, अभिषेक, मनीषा रानी, जिया के बाद अब पूजा भट्ट के पिता महान फिल्ममेकर महेश भट्ट ने घर में एंट्री ले ली है। पहले खबर आ रही थी कि आलिया भट्ट अपनी बहन को सपोर्ट करने बीबी हाउस में एंट्री लेने वाली हैं। लेकिन अब महेश भट्ट अपनी बेटी से मिलने पहुंचे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
राकेश बापट अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर....
शो के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। सालों से शो में नजर नहीं आ रही दयाबेन वापस लौट रही हैं। 28 जुलाई को इस शो को शुरू हुए पूरे 15 साल हो गए हैं। इस वक्त शो के मेकर्स और टीम जश्न के मूड में हैं। दिशा वकानी इस शो की मुख्य किरदार थीं, लेकिन कई सालों पहले वह शो छोड़कर चली गईं। उनके शो में न दिखने पर कई तरह की बातें सामने आई थीं, लेकिन असित मोदी ने उन्हें निराधार बताया था। अब मोदी ने कहा है कि वह दिशा वकानी को शो में वापस लाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीमगर्ल 2' का ट्रेलर आज कुछ ही देर में रिलीज होने वाला है।
शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में नई Mercedes SUV खरीदी है। जिसमें वह घूमती नजर आईं। कहा जा रहा है कि इसके बाद कई लोग इस गाड़ी को खरीदने वाले हैं।
कियारा आडवाणी ने अपने जन्मदिन का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ किसी वैकेशन पर हैं और पानी में मस्ती कर रही हैं। इस दौरान कियारा ने जो मोनोकिनी पहनी है वो काफी चर्चा में बनी हुई है।
इंडिया कॉउचर वीक 2023 में शांतनु और निखिल के एथेरिया के लिए शोस्टॉपर बने आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान। दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 6 साल बाद दयाबेन लौटने वाली हैं। बीते कई महीनों से ये खबर बज में थी अब शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कंफर्म कर दिया है कि शो में जल्द दयाबेन लौटने वाली हैं।
सीमा हैदर और सचिन मीणा को अमित जानी अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं। लेकिन उनका कहना है कि जिस तरह सीमा भारत आई हैं, वह उसका समर्थन नहीं करते। यहां पढ़ें पूरी खबर...
बेबिका धुर्वे को 'वीकेंडा का वार' में एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें एल्विश, अभिषेक और मनीषा के साथ बैठकर उनके बारे में बुरा भला कह रहे थे। इसके बाद से बेबिक काफी चुप-चुप और नाराज नजर आ रही हैं। हाल ही में अभिषेक की मां घर में आईं और उन्होंने बेबिका से उन सभी को माफ करने को कहा। इसके बाद सबने एक दूसरे को गले लगाया।
कंगना रनौत ने हाल ही में क्रिस्टोफर नोलन की बहुचर्चित फिल्म 'ओपेनहाइमर' देखी और उन्हें यह बहुत पसंद आई। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की सराहना करते हुए एक विशेष वीडियो रिकॉर्ड किया और बताया कि उन्हें वह हिस्सा पसंद आया जहां फिल्म भगवत गीता के बारे में बताती है।
'देवरा' के एक्शन से भरपूर शेड्यूल को पूरा करने के बाद, जूनियर एनटीआर ने अब कुछ खास सीन की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के अगले शेड्यूल में एक बड़ा वॉटर सीक्वेंस शूट हो रहा है। जिसे हैदराबाद में ही फिल्माया जाएगा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपने अभिनय और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज उनका जन्मदिन है। पढ़ें तापसी के जीवन से जुड़ी ये बातें।
फिल्म के डायरेक्टर उमेश शुक्ला ने बात की है। उन्होंने बताया कि ये पहली बार नहीं है कि उनकी फिल्म विवादों का सामना कर रही है। उनकी फिल्म OMG के समय भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं उमेश की मानें तो उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की खबरें यहां पढ़ें।
