Trending Bollywood Celebrity News Highlights5 August: नमस्कार आप जनसत्ता.डॉम पढ़ रहे हैं। सनी देओल-अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की OMG 2 एक साथ 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। ‘गदर 2’ की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गई और इसने अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय गॉड: 2’ को पीछे छोड़ते हुए सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई पर जिस कंपनी ने 250 करोड़ न चुकाने का आरोप लगाया था, पुलिस ने उस कंपनी जिसका नाम ईसीएल फाइनेंस कंपनी और एडलवाइस के अधिकारियों सहित पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया। मनोरंजन की खबरों के लिए पढ़ते रहिए।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट
अजय देवगन का एयरपोर्ट पर डैशिंग और 'सिंघम' वाला अंदाज देखने के लिए मिला है। उन्हें बेटा न्यासा देवगन के साथ स्पॉट किया गया। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
एक्ट्रेस जेनेलिया डीसूजा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर वो पति रितेश देशमुख और बच्चों के साथ सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। उनके बच्चों ने अपने संस्कारों का एक बार फिर से परिचय दिया है।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) मस्जिद जाने पर ट्रोल हो गईं। उनकी तस्वीरों पर लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...
'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर के बचपन का रोल प्ले करने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट मालविका राज अब बड़ी हो गई हैं। उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल है। अब उन्हें उनके बॉयफ्रेंड ने प्रपोज किया है और वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। प्रपोजल की तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
'नागिन 7' में लीड एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में प्ले कर रही हैं। ऐसे में अब शो से जुड़ी जानकारी सामने आई है कि इसमें लीड एक्टर के लिए बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल को चुना गया है। रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है, लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। इसमें वो अकेले टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रही हैं। पूल किनारे एक्ट्रेस का कूल लुक देखने के लिए मिला है। देखिए...
सनी देओल की फिल्म 'बेताब' की रिलीज को 40 साल पुरे हो गए हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर मूवी का एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा. '40 साल कैसे बीत गए पता ही नहीं चला।'
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को लेकर रूमर्स थे कि उन्होंने इलाज के 25 करोड़ रुपए उधार लिए थे। अब उन्होंने इस पर जवाब दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? पढ़िए पूरी खबर...
अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन ने ओरी के साथ बर्थडे सेलिब्रट किया है। इस जश्न की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है। वो रेड ड्रेस में बेहद ही ग्लैमरस दिखी हैं।
फिल्म 'रागिनी एमएमएस-रिटर्न्स' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रिया सेन ने इंस्टाग्राम पर बोल्ड फोट शेयर की है। वो समंदर किनारे ब्रालेट में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। देखिए...
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) के अभिनेता शैलेश लोढ़ा और निर्माता असित मोदी के बीच महीनों से विवाद चल रहा है। अब खबर आ रही है कि शैलेश लोढ़ा, असित मोदी के खिलाफ मुकदमा जीत गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
आकांक्षा पुरी इन दिनों ऑल्ट बालाजी की सीरीज में बोल्ड सीन करने को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसके अलावा उन्होंने शरद मल्होत्रा के साथ एक म्यूजिक एल्बम भी की है। वह भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ भी नजर आने वाली हैं।
भोजपुरी एक्टर संजय पांडे (Sanjay Pandey) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने एयरइंडिया पर गुस्सा निकाला है। पढ़िए पूरी खबर...
सनी देओल और अमीषा की फिल्म ‘गदर 2’ और अक्षय की OMG 2 एक साथ 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। लेकिन ‘गदर 2’ ने अक्षय की फिल्म को काफी पीछे छोड़ दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
नितिन देसाई के परिवार ने एडलवाइस कंपनी पर एनडी स्टूडियो को हड़पने की मंशा रखने का आरोप लगाया है। नितिन ने भी अपने सुसाइड नोट में इसकी ओर इशारा किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
अरबाज खान का 4 अगस्त को जन्मदिन था। उन्होंने इस खान दिन को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। सलमान खान, सोहेल खान और अर्पिता खान शर्मा इस मौके पर नजर आए।
'टीकू वेड्स शेरू' एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पूल में मस्ती करती दिख रही हैं। ग्रीन एंड व्हाइट बिकिनी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
सनी देओल के बेटे करण देओल ने 18 जून को दृषा अचार्या से शादी की थी। करण ने हाल ही में अपने हनीमून की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है।
प्रशंसित टीवी शो ‘ब्रेकिंग बैड’ और ‘बेटर कॉल शाऊल’ में व्हीलचेयर से बंधे कार्टेल डॉन हेक्टर सलामांका की भूमिका निभाने वाले मार्क मार्गोलिस का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनके परिवार ने शुक्रवार को दी है। यहां पढें पूरी खबर...
मनोरंजन जगत की खबरें...