Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। पहले शाहरुख खान ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया था, इसके बाद अब इसका पहले गाने ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ का टीजर सामने आया है। जो काफी मजेदार लग रहा है। विजय वर्मा ने हाल ही में बताया कि उन्हें सीरियल किलर के रोल के ऑफर आते हैं। हाल ऐसा है कि हफ्ते में वो कम से कम दो ऐसी कहानियों के लिए मना कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। फिल्म ‘गदर 2’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी हिंदी फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने 16 दिनों में 438 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है। अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने अब तक कुल 128 करोड़ कमा लिए हैं। इसके अलावा आयुष्मान खुराना की फिल्म Dream Girl 2 ने भी दो दिनों में 25 करोड़ का बिजनेस किया है। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 27 अगस्त
विजय वर्मा इन दिनों तमन्ना भटिया के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं, अब उन्होंने डेटिंग की खबरों पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि जब वो इंडस्ट्री में आए थे तो उस समय उन्होंने सोच लिया था कि वो इंडस्ट्री में किसी भी एक्ट्रेस को डेट नहीं करेंगे। लेकिन जब उन्होंने तमन्ना को देखा तो उनकी सोच ही बदल गई।
राखी सावंत इन दिनों आदिल खान पर आरोप लगाने को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अब शर्लिन चोपड़ा और आदिल खान पर आरोप लगाए हैं। साथ ही शिकायत की है, जिसमें शर्लिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फर्जी बताया है। उन्होंने पुलिस से इस मामले की जांच करने का आनुरोध भी किया है। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। देखिए...
बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के कंटेस्टेंट रह चुके एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने इशारों-इशारों में अपने 'बिग बॉस 17' की एंट्री का खुलासा कर दिया है। ऐसे में अब वो टीवी पर भी सिस्टम हैंग करने आ रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। इनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। देखिए...
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो सड़क पर लहसुन बेचते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर लोगों के शानदार रिएक्शन्स देखने के लिए मिल रहे हैं।
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच इनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों एयरपोर्ट पर अलग-अलग एंट्री कर रहे हैं। इस दौरान उनका डैशिंग लुक देखने के लिए मिला है।
‘गदर 2’ सबसे अधिक कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। वहीं दूसरी तरफ म्यूजिक कंपोजर उत्तम सिह ने हाल ही में मेकर्स पर आरोप लगाए हैं कि उनसे पूछे बिना फिल्म में उनके दो गाने लिए गए हैं। उत्तम सिंह के आरोपों पर अब फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है। वह हैरान हैं कि उत्तम सिंह आखिर ऐसा क्यों कह रहे हैं।
साउथ एक्टर राम पोथिनेनी की अपकमिंग फिल्म Skanda का ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इसमें एक्टर को जबरदस्त एक्शन अवतार में देखा जा सकता है। उनका वीडियो रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस श्री लीला लीड रोल में हैं।
https://youtu.be/51XsfbW7Fzc?si=PiSyPzV-OpDH2Acm
नयनतारा और विग्नेश शिवन सेरोगेसी के जरिए चार महीने में ही पैरेंट्स बन गए थे। ऐसे में अब बच्चों के साथ उनका पहला ओणम है। इस मौके पर विग्नेश ने बेटों के साथ फोटोज शेयर की है। हालांकि, उन्होंने उनका चेहर नहीं दिखाया है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस नयनतारा भी नजर आ रही हैं।
रवीना टंडन का बेटी राशा थडानी के साथ एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अरबाज खान के घर पार्टी में पहुंची थीं। इसमें दोनों ही मां-बेटी का ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिल रहा है।
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर रिएक्शन दिया है। वो पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। पढ़िए पूरी खबर...
‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन दर्शकों को खूब पंसद आ रहा है। इस सबसे बड़े क्विज शो का हर एपिसोड काफी दिलचस्प लग रहा है। इस शो में सामान्य ज्ञान से लेकर अमिताभ बच्चन के जीवन और करियर के कई किस्से काफी कुछ जानने को मिलता है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने हालिया एपिसोड में अपनी लाइफ के बारे में मजेदार खुलासे किए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
आकांक्षा पुरी ने अपना 35वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जिसमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के तमाम लोग शामिल हुए।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' ने हाल ही में नेशनल अवॉर्ड जीता है। इसके बाद दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। फिल्म का जश्न मनाने के लिए दोनों डिनर पर गए थे।
आयुष्मान खुराना, पूजा बनकर दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। ये ही कारण है कि उनकी फिल्म Dream Girl 2 ने महज दो दिनों में 25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने 10.69 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी और दूसरे दिन फिल्म ने 14 करोड़ का बिजनेस किया। जिसके बाद ‘ड्रीम गर्ल 2’ का कुल कलेक्शन 24.69 करोड़ हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ सबसे अधिक कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन चुकी है। मूवी ने रिलीज के 16वें दिन कुल 12.50 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 438.70 करोड़ हो चुका है। फिल्म ने 14वें और 15वें दिन अब तक का सबसे कम बिजनेस किया था, लेकिन वीकेंड पर Gadar 2 की कमाई में उछाल देखा गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
सनी देओल, जो गदर 2 की भारी सफलता के साथ बॉलीवुड में 400 करोड़ क्लब में प्रवेश करने वाले पहले 60 से अधिक अभिनेता बन गए हैं, ने कथित तौर पर अपनी अभिनय फीस बढ़ा दी है।
बॉलीवुड की खबरों के लिए बने रहें।