Trending Bollywood Celebrity News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म Jawan के पहले गाने ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म का गाना ‘जिंदा बंदा’ रिलीज के 24 घंटे की भीतर 45 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ये गाना 24 घंटे में सबसे अधिक देखा जाने वाला हिंदी गाना बन गया है। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने छठे दिन तक 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। निक जोनस अपनी पत्नी और इंडिया की शान प्रियंका चोपड़ा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। निक ने सोशल मीडिया पर इस वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी बेटी भी साथ नजर आ रही है। OMG 2 से कई सीन हटाने के आदेश देने के बाद फिल्म को A सर्टिफिकेट दे दिया गया है। ये फिल्म 11 अगस्त यानी ‘गदर 2’ के साथ रिलीज होगी। मिथुन चक्रवर्ती रवीन्द्रनाथ टैगोर की कालजयी कहानी काबुलीवाला में अभिनय कर रहे हैं। उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 2 अगस्त

19:47 (IST) 2 Aug 2023
राजकुमार राव और दुलकर सलमान की सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' का ट्रेलर हुआ रिलीज

नेटफ्लिक्स की अपकमिंग सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें दुलकर सलमान, राजकुमार राव अहम भूमिका में हैं। यह सीरीज 18 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

https://youtu.be/pgEiBaF2mHA

19:45 (IST) 2 Aug 2023
रजनीकांत की 'जेलर' का ट्रेलर हुआ रिलीज

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में रजनीकांत दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं।

https://youtu.be/Y5BeWdODPqo

18:48 (IST) 2 Aug 2023
अस्पताल में भर्ती हैं अदा शर्मा, कमांडो के प्रमोशन के दौरान बिगड़ी तबियत

अदा शर्मा इन दिनों अपनी अपकिंग सीरीज कमांडो को लेकर चर्चा में हैं। इसी के प्रमोशन के दौरान उनकी तबियत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

15:19 (IST) 2 Aug 2023
93 साल के नाना के साथ रणवीर सिंह ने किया दमदार डांस

रणवीर सिंह ने अपने 93 साल के नाना से फैंस को मिलवाया है। एक्टर ने अपने नाना के साथ झुमका गाने पर डांस किया है।

13:35 (IST) 2 Aug 2023
जावेद अख्तर ने कंगना रनौत मामले में कोर्ट द्वारा जारी समन के खिलाफ किया सेशन कोर्ट का रुख

जावेद अख्तर को कंगना रणौत के मामले में अंधेरी कोर्ट ने समन जारी किया था। अब गीतकार ने इसके खिलाफ सेशन कोर्ट का रुख किया है। अब सेशन कोर्ट में 8 अगस्त को मामले की सुनवाई होनी है।

13:34 (IST) 2 Aug 2023
20 साल बाद दोबारा रिलीज होने जा रही 'कोई मिल गया'

ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' की रिलीज के 20 साल पूरे होने के मौके पर इस फिल्म को 30 शहरों में फिर से रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 30 शहरों के पीवीआर और आईनॉक्स में 4 अगस्त को रिलीज होगी।

11:47 (IST) 2 Aug 2023
आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने लगाई फांसी, मुंबई के ND स्टूडियो में मिला शव

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने आत्महत्या कर ली है। उनका शव बुधवार को मुंबई के ND स्टूडियो में पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:45 (IST) 2 Aug 2023
यौन उत्पीड़न के आरोपों पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम दिल के साफ और सच्चे हैं, नेगेटिव लोग ऐसा…

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों कई विवादों की खबरों को लेकर चर्चा में है। जैनिफर मिस्त्री जो शो में मिसेज सोढी का रोल निभा रही थीं, उन्होंने असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके साथ ही मोनिका भदौरिया उर्फ बावरी ने भी उनके खिलाफ प्रताड़ना के आरोप लगाये। यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:14 (IST) 2 Aug 2023
Nuh Violence पर केआरके ने दिया रिएक्शन

हरियाणा में छिड़ी हिंसा पर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ट्विटर पर कुछ पोस्ट किए हैं, जिनमें उन्होंने इस हिंसा का जिक्र करते हुए अपनी राय रखी है। मुझे इस घटना पर कोई अफसोस नहीं है, जो कुछ भी गुरुग्राममें हुआ। मेरी समझ में ही नहीं आता कि मुसलमानों को गुरुग्राम में मस्जिद क्यों बनानी है! मुसलमानों को गुरुग्राम की सड़कों पर नमाज क्यों पढ़नी है। ये तो वही बात हुई कि आ बैल मुझे मार।”

09:10 (IST) 2 Aug 2023
करण के साथ मस्ती के मूड में नजर आए रॉकी और रानी

रणवीर सिंह और आलिया की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इस वक्त बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है। इसी बीच दोनों अपनी फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर के साथ नजर आए।

09:07 (IST) 2 Aug 2023
रणबीर कपूर से उनके घर मिलने पहुंचे आकाश अंबानी

आकाश अंबानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कड़ी सुरक्षा के बीच रणबीर कपूर के रेजिडेंस पर जाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

08:59 (IST) 2 Aug 2023
निक जोनस ने शेयर की वेकेशन की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने बेटी और पत्नी संग वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। हर तस्वीर में कुछ अगल देखने को मिल रहा है। साथ में उनकी बेटी भी मस्ती करती दिख रही हैं।

08:58 (IST) 2 Aug 2023
'काबुलीवाला' से मिथुन चक्रवर्ती का पहला लुक जारी

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद मिथु चक्रवर्ती अब रवींद्रनाथ टैगोर की फिल्म 'काबुलीवाला' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका अहम रोल है। एक्टर का पहला लुक भी जारी हो चुका है, जिसमें वह बहुत जच रहे हैं। मिथुन के लुक से साफ जाहिर होता है कि फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार होने वाला है।

08:54 (IST) 2 Aug 2023
Jawan के ‘जिंदा बंदा’ गाने ने रचा इतिहास, 24 घंटे में बना इस साल का सबसे अधिक देखा जाने वाला हिंदी सॉन्ग

शाहरुख खान की फिल्म Jawan का पहला गाना एक ही दिन में छा गया है। इस फिल्म का गाना ‘जिंदा बंदा’ 31 जुलाई को रिलीज हुआ और पहले ही दिन इसका जादू छा गया। जी हां! ये गाना इस साल का सबसे अधिक देखा जाने वाला हिंदी गाना बन गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मनोरंजन की खबरें पढ़ते रहिए।