Entertainment News Updates: सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग वाले मामले में मुंबई पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि ये भी इस केस में शामिल हैं। आरती सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं और उन्हें आशीर्वाद देने गोविंदा भी पहुंचे। ‘बिग बॉस 17’ फेम आयशा खान पर उनके एक प्रोजेक्ट के डायरेक्टर ने चीटिंग का आरोप लगाया है। डायरेक्टर का कहना है कि आयशा ने धोखाधड़ी की है और वह लीगल एक्शन लेंगे। अली गोनी और जैस्मीन भसीन जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि घरवाले चाहते हैं वह शादी कर लें और जैस्मीन भी इसके लिए तैयार हैं, हो सकता है जल्द ही सबको शादी की खबर मिल जाए। भूमि पेडनेकर जो स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक हैं, अपने आउटफिट को लेकर ट्रोल हो रही हैं।

Live Updates
18:48 (IST) 26 Apr 2024
'तारक मेहता...' के रोशन सिंह सोढी हुए लापता

टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर रोशन सिंह सोढी यानी कि गुरुचरन सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि वो लापता हो गए हैं। पिंकविला टेली की रिपोर्ट की मानें तो वो अपने पिता का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए गए थे। उन्हें 22 अप्रैल को मुंबई पहुंचना था लेकिन, वो अब तक नहीं पहुंच पाए।

18:15 (IST) 26 Apr 2024
आरती सिंह की शादी में गोविंदा के आने पर कश्मीरा शाह ने जताई खुशी

बीते दिन गोविंदा अपनी भांजी आरती सिंह की शादी में पहुंचे थे। उनके आने से कृष्णा अभिषेक की पूरी फैमिली काफी खुश थी। ऐसे में अब कश्मीरा शाह ने रिएक्शन दिया और कहा कि उन्होंने उनके दोनों बच्चों को आशीर्वाद दिया।

17:07 (IST) 26 Apr 2024
DNA जांच की याचिका खारिज के बाद सामने आया रवि किशन का पहला रिएक्शन

रवि किशन का डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की याचिका को कोर्ट की ओर से खारिज कर दिया गया है। इसके बाद अब भोजपुरी स्टार और सांसद का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

14:10 (IST) 26 Apr 2024
रवि किशन को बड़ी राहत, नहीं कराना होगा DNA टेस्ट

रवि किशन को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। अपर्णा की बेटी शिनोवा ने दावा किया था कि रवि ही उसके पिता हैं और कोर्ट में मांग की थी कि रवि किशन डीएनए टेस्ट करवाएं। कोर्ट ने शिनोवा की डीएनए टेस्ट की अपील वाली याचिका को खारिज कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

12:49 (IST) 26 Apr 2024
रवि किशन के डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आएगी आज

रवि किशन ने शिनोवा के दावे के बाद अपना डीएनए टेस्ट कराया है। आज कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाने वाला है। यहां पढ़ें पूरी खबर

11:26 (IST) 26 Apr 2024
रेखा ने चूमा ऋचा चड्ढा के बेबी बंप पर किस

'हीरामंडी' के ग्रैंड प्रीमियर पर रेखा भी पहुंची थीं। उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ऋचा चड्ढा के बेबी बंप को किस करती दिख रही हैं।

10:59 (IST) 26 Apr 2024
गार्ड्स ने की पैपराजी के साथ बदतमीजी तो बॉबी देओल ने टोका

बॉबी देओल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पैपराजी उन्हें फॉलो कर रहे हैं और गार्ड उन्हें रोक रहे हैं। इसपर बॉबी देओल ने उन्हें टोक दिया।

10:00 (IST) 26 Apr 2024
बहन की शादी में कपिल शर्मा के साथ मस्ती करते दिखे कृष्णा

आरती सिंह की शादी में कपिल शर्मा के शो की टीम भी पहुंची थी। अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कपिल शर्मा के साथ कृष्णा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी हंसी मजाक करते दिख रहे हैं।

08:36 (IST) 26 Apr 2024
इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर फिदा हुए मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी एक बार फिर खूबसूरती देख फिसल गए हैं। उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रे स हानिया की तस्वीर पर मजेदार रिएक्शन देते हुए दिल बनाया है।

08:33 (IST) 26 Apr 2024
आरती की शादी में गोविंदा से मिले हिंदुस्तानी भाऊ

आरती सिंह की शादी में गोविंदा पहुंचे और कुछ देर बाद हिंदुस्तानी भाऊ से मिले।

08:30 (IST) 26 Apr 2024
जल्द शादी करेंगे अली गोनी और जैस्मीन

अली गोनी ने हाल ही में बताया है कि उनकी मां शादी के लिए कह रही हैं और जैस्मीन भी तैयार हैं। जल्द दोनों शादी कर सकते हैं।

08:29 (IST) 26 Apr 2024
आयशा खान पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

बिग बॉस फेम आयशा खान ने शो में मुनव्वर पर चीटिंग करने के आरोप लगाए थे और अब एक डायरेक्टर ने उन्हें चीटर बताया है। डायरेक्टर का कहना है कि आयशा ने धोखा किया है, ये मामला काम से जुड़ा है और डायरेक्टर उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात कर रहे हैं।

08:23 (IST) 26 Apr 2024
एक बार फिर साथ नजर आया 'बिग बॉस' का ये क्यूट कपल

आरती सिंह की शादी में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता एक साथ नजर आए।

08:22 (IST) 26 Apr 2024
शादी के बंधन में बंधीं आरती सिंह

आरती सिंह ने दीपक चौहान के साथ शादी कर ली है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।