Bollywood Celebs Karwa Chauth 2023 Live: महिलाओं के लिए करवा चौथ का त्योहार काफी खास होता है। वह इस दिन अपने पार्टनर के लिए व्रत रखती हैं और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। इस साल बॉलीवुड और टीवी की तमाम एक्ट्रेसेस अपने पति के लिए व्रत रख रही हैं। कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा, अथिया शेट्टी, सोनाली सहगल, मसाबा गुप्ता, मानवी गागरू, अंकिता लोखंडे समेत कई एक्ट्रेसेस व्रत रखने वाली हैं। कई ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं। कियारा आडवाणी ने मेहंदी से अपनी हथेली पर तारा बनाया है। वहीं कॉमेडियन भारती सिंह और टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने हाथ-पैरों पर खूबसूरत मेहंदी लगवाई है। यहां देखे एक्ट्रेसेस का करवा चौथ लुक।

Live Updates
22:00 (IST) 1 Nov 2023
सुनील शेट्टी की पत्नी ने भी लिया करवा चौथ सेलिब्रेशन में हिस्सा

सुनील शेट्टी की पत्नी मन्ना शेट्टी ने भी इस करवा चौथ सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया।

21:58 (IST) 1 Nov 2023
वरुण धवन की पत्नी पिंक लहंगा में आई नजर

वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल, पर्पल कलर के लहंगे में सुनीता कपूर के घर पहुंची।  

21:57 (IST) 1 Nov 2023
बसरा भी पूजा की थाली लिए पहुंची अनिल कपूर के घर

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा भी पूजा की थाली लिए पहुंची। एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी भी नजर आई।

21:54 (IST) 1 Nov 2023
परिणीति चोपड़ा ने शेयर करवा चौथ मेहंदी की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चौपड़ा ने हाल ही में राघव चड्ढा से शादी की है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर करवा चौथ स्पेशल मेहंदी की फोटो शेयर की है।

21:47 (IST) 1 Nov 2023
करवा चौथ पूजा के लिए अनिल कपूर के घर सज धज कर पहुंची सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonam Kapoor पिता Anil Kapoor के घर पर स्पॉट हुई हैं। एक्ट्रेस साड़ी में बेहद ही सुंदर लग रही थी।

18:20 (IST) 1 Nov 2023
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत पहुंची करवा चौथ की पूजा करने

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को हाल ही में पैपराजी ने स्पॉट किया है। इस दौरान वह लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं।

18:18 (IST) 1 Nov 2023
शिल्पा शेट्टी ने शेयर की करवा चौथ पूजा की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ की पूजा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

17:32 (IST) 1 Nov 2023
मोनालीसा ने शेयर किया करवा चौथ लुक

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालीसा ने भी अपने पति विक्रांत के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ बहुत ही सुंदर तस्वीर शेयर की है।

17:28 (IST) 1 Nov 2023
दृष्टि धामी ने शेयर किया ‘जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव’ वीडियो

टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने भी अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर ‘जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव’ वीडियो शेयर किया है। जो काफी वायरल हो रहा है।

16:24 (IST) 1 Nov 2023
दिव्यांका त्रिपाठी ने पति के साथ शेयर किया मजेदार वीडियो

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति के साथ करवा चौथ के मौके पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं।

15:57 (IST) 1 Nov 2023
शिल्पा शेट्टी ने दिखाई सरगी की झलक

शिल्पा शेट्टी ने अपनी सरगी की थाली की फैंस को झलक दिखाई है. जिसमें फेनिया, मीठी मट्ठी और लड्डू के साथ श्रृंगार का समान चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी रखी हुई है।

15:54 (IST) 1 Nov 2023
दीपिका सिंह ने भी अपने पिया के नाम की लगाई मेहंदी

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने करवा चौथ के मौके पर अपने पति के नाम की मेहंदी लगाई है।

13:39 (IST) 1 Nov 2023
काम्या पंजाबी ने शेयर की करवा चौथ की तस्वीरें

काम्या पंजाबी ने करवा चौथ की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह सूट पहनकर हाथों में मेहंदी लगाये हुए नजर आ रही हैं।

13:01 (IST) 1 Nov 2023
श्रद्धा आर्या ने शेयर किया करवा चौथ लुक

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने करवा चौथ पर अपना लुक शेयर किया है। उन्होंने ब्लू रंग का लहंगा पहना है, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

11:54 (IST) 1 Nov 2023
जब कैटरीना कैफ ने मनाया था पहला करवा चौथ

कैटरीना कैफ का ये दूसरा करवा चौथ है। शादी के बाद पहले करवा चौथ पर कैटरीना ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं।

10:38 (IST) 1 Nov 2023
श्रद्धा आर्या पहली बार मना रही हैं करवा चौथ

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी इस साल व्रत रख रही हैं। उन्होंने अपने पति के नाम की मेहंदी लगा ली है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं।

10:34 (IST) 1 Nov 2023
कॉमेडियन भारती सिंह ने शेयर की मेहंदी की तस्वीर

कॉमेडियन भारती सिंह अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। उन्होंने अपने व्लॉग में भी फैंस को अपनी मेहंदी दिखाई थी और अब इंस्टाग्राम पर भी तस्वीर शेयर की है।

10:31 (IST) 1 Nov 2023
कियारा ने मेहंदी से बनाया हथेली पर सितारा

कियारा आडवाणी का ये पहला करवा चौथ है। अब तक एक्ट्रेस ने करवा चौथ से जुड़ी कोई खास तस्वीर शेयर नहीं की है। लेकिन इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाथ की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में मेहंदी से सितारा बना है।

ये फिल्मी सितारे मना रहे हैं करवा चौथ 2023